आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के विश्वस्त द्वारा गौरव! आज आकुर्डी – निगडी- प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के विश्वस्त मंडल द्वारा आयंबील आराधिका, तपगंगोत्री श्रीमती मिराबाई जी लुणीया को उनके अखंडीत 365 आयंबील के उपलक्ष्य मे सन्मानीत किया गया! शाल माला एवं मुकुट परिधान कर गौरन्वित किया गया! संघ के नुतन अध्यक्ष विजयजी गांधी, नि.व. अध्यक्ष सुभाष ललवाणी, पुर्वाध्यक्ष संतोष जी कर्नावट, कोषाध्यक्ष नेनसुख जी मांडोत, नुतन महामंत्री पुनमजी कर्नावट, वरिष्ठ मार्गदर्शक सुर्यकांतजी मुथीयान, मोतीलालजी चोरडीया, विश्वस्त पोपटलालजी कर्नावट, धनराज जी छाजेड,श्री कांतजी नहार, राजेंन्द्र जी छाजेड, देवेंन्द्रजी लुंकड, प्रकाश जी मुनोत, नंदा जी लुंकड, जयकुमार ओस्तवाल इस अवसर पर सन्मान करने उपस्थित थे! श्रीमती मिराबाई ने विश्वस्त मंडल को नवकारसी संग नवकार मंत्र की माला भेट स्वरुप प्रदान की एवं मंगलपाठ दिया! इ...
फिल्म एक्टर श्री सरतकुमार व देशभर के गणमान्य अतिथियों की उपस्थित में वाई एम सी ए (YMCA) विशाल मैदान में हुवा ऐतिहासिक आयोजन चेन्नई: करुणा व दया संस्थान-KIND जो एक पंजीकृत एन जी ओ व समाज के अत्यंत पिछड़े अनुभाग की सेवा करने वाला संस्थान के तत्वावधान में शनिवार दिनाँक 10 जनवरी 2026 को वाई एम सी ए मैदान रायपेट्टा, चेन्नई में पोंगल का त्योहार मनाया | हर वर्ष इस संस्थान द्वारा दीवाली, पोंगल, क्रिसमस, स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहार भगवान की कृपा से संपन्न विशेष बच्चों के साथ मनाया जाता है। KIND संस्था का सिद्धांत हैं कि उन पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुंचना जहाँ कोई नहीं पहुंच पाये। चेन्नई में पहली बार अलग रूप से सक्षम 2000 दिव्यांग बच्चों को उनकी माता-पिता व परिवार के साथ आमंत्रित करके उनके मनोरंजन के रूप में शानदार सुगम संगीत आर्कस्ट्रा, पारंपरिक करगाट्टम, पोयकाल गुदीराई नृत्य, नादस्वर...
10,000 किमी पदयात्रा के बाद गोवा पहुँचे पूज्य गुरु भगवंत जैन संतों की तप–त्याग यात्रा का नया अध्याय—गोवा में उमड़ा श्रद्धा भाव भारत गौरव डॉ. वरुण मुनि जी महाराज राष्ट्र संत श्रमण संघीय उपप्रवर्तक परम पूज्य श्री पंकज मुनि जी महाराज, भारत गौरव डॉ. वरुण मुनि जी मा सा., कर्मयोगी श्री रुपेश मुनि जी महाराज ने बेंगलुरु के गांधीनगर में यशस्वी चातुर्मास संपन्न कर हुमचा पद्मावती, सोंधा मठ, हम्पी, बदामी आदि तीर्थ स्थलों की धर्मयात्रा पूर्ण की और वहां से पूज्य गुरु भगवंत गोवा प्रस्थान करते हुए प्रथम बार बेटने विलेज पधारे । जहां श्रद्धाभाव से श्रीमती श्रद्धाशील डॉ. नीओमी जी व गोकुल धाम इस्कॉन समिति ने सेवा-सत्कार किया। श्री संघ के महामंत्री अनिल जी के अनुसार गोवा में यह पूज्य गुरु भगवंतों का प्रथम पदार्पण है। इस अवसर पर प्रसिद्ध संत भाऊ जी महाराज के साथ सप्रेम भेंट हुई तथा भाऊजी महाराज ने जैन संतों की ...
स्वाध्याय भवन साहूकारपेट में उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा के 92 वें जन्मदिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा गुणगाण साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में माघ कृष्ण चतुर्थी मंगलवार 6 जनवरी 2026 को शान्त दान्त गम्भीर प्रबल पुरुषार्थी पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा का 92 वां जन्म दिवस समर्पण दिवस के रुप में गुणगाण करते हुए तप-त्याग पूर्वक मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री लीलमचन्दजी बागमार ने गुरुवर मान महान हैं, जिनशासन की शान हैं गीतिका के माध्यम से श्रद्धा भाव पूर्वक स्तुति की | उपस्थित श्रावकों ने सामूहिक रुप से मान चालीसा का गाण करते हुए स्तुति की | वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री महावीरचन्दजी बागमार ने आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हस्तीमलजी म.सा की कृति जैन धर्म का मौलिक इतिहास के अन्तर्गत लोकाशाह चरित्र का वांचन करते हुए उपाध्याय भगवन्त के गुणगाण किय...
राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे हरित प्रदेश अभियान द्वारा नए साल के पहले दिन चारि स्ट्रीट कॉरपोरेशन पार्क टी नगर में एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के अलग अलग एरिया के 25 पर्यावरण प्रेमियों को सेवा रत्न अवार्ड से मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण पौधे वितरण का आयोजन किया गया, इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ टी जी श्रीनिवासन हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन एवं डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंट, क्लाइमेट चेंज के ऑफिसर डॉ मुथुकुमार थे। इन्होंने क्लाइमेट चेंज की विशेष जानकारी दी, एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल मिलकर निभा रहे हैं उसकी प्रशंसा की, पर्यावरण संरक्षण के लिए हर कोई आगे नहीं आता आप मिलकर कई सालों से हज़ारों पेड़ लगा कर उनकी देख रेख की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, डिपार्टमेंट की तरफ से कोई...
निगडीः आज फोर्स मोटर्स लिमिटेड या जगविख्यात कंपनीतील निव्रुत्त अधिकारी,कर्मचारी व कामगारांचा स्नेह मेळावा अतिशय उत्साहवर्धक वातावरणात पार पडला.यावेळी कलांकुर प्रस्तुत स्वरमयी सफर या समुहाचा गायनाचा कार्यक्रम आयोजित करण्यात आला होता. कलाकुंरचे संचालक श्री शिवाजी ताठे व सहकार्यांनी जुनी- नवी अनेक गाजलेली अनेक गाणी सादर केली. प्रसिध्द गायिका प्रिती पेटकर या एकमेव गायिकेने पुरुष गायकांना साथ दिली व सर्व रसिक श्रोत्यांची मने जिंकली. गायन सादर करणारे सर्व मान्यवर उच्च शिक्षित विविध क्षेत्रात कार्यरत आहेत. स्नेह मीलनाचे हे पांचवे वर्ष आहे . व आज 150 हुन अधिक निव्रुत्त कर्मचाऱ्यांनी स्नेह मेळाव्यात सहभाग नोंदवला. ज्यांनी वयाची 75वी ओलांडली अशा कर्मचाऱ्यांचा सन्मान श्री पी. के जैन, एस एस जैन ( ललवाणी) व सुनील निरंतर यांचे शुभहस्ते शाल श्रीफळ व पुष्पगुच्छ देवुन करण्यात आला. तर गायक कलाकारांचा सन्मान...
आज आकुर्डी श्री संघका विश्वस्त मंडल “यवत-24” इस पर्यटन स्थलपर हुर्डा पार्टी के लिए पहुंचा! इस पर्यटन स्थल पर विविध मनोरंजन खेल-स्विमींग बोटींग संग महाराष्ट्रीयन भोजन का लाभ लेते हुये आगे साध्वी व्रुंद के दरशनार्थ केडगाव पहुंचा! केडगांव मे उपप्रवर्तिनी महाराष्ट्र सौरभ पु. चंद्रकलाश्रीजी, प्रवचन विभा पु. स्नेहाश्रीजी, दिवाकर दिप्ती पु. श्रुतप्रज्ञा श्री जी के दर्शन एवं धर्मचर्चा का लाभ लिया! इस स्नेह मिलन का आयोजन श्री संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजयजी गांधी द्वारा किया गया! इस दर्शन एवं पर्यटन यात्रा में सम्मिलीत हुये निवर्तमान अध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी, पुर्वाध्यक्ष संतोषजी कर्नावट, जवाहरजी मुथा विश्वस्त पोपटलालजी कर्नावट, सुर्यकांतजी मुथीयान, मोतीलाल जी चोरडीया, धनराज जी छाजेड, मदनलालजी कोचर, राजेंन्द्र जी छाजेड, दिलीपजी फिरोदिया, राजेंन्द्र जी कटारिया, शारदा जी चोरडीया, पुनमजी कर्नावट, श्री...
साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में पौष कृष्ण दशमी 14 दिसम्बर 2025 रविवार को आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचन्द्रजी म.सा भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा के आज्ञानुवर्तिनी व्याख्यात्री महासतीजी श्री सुमतिप्रभाजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री अंजनाजी म.सा श्री सुभद्राजी म.सा श्री सिन्धुप्रभाजी म.सा श्री तितिक्षाजी म.सा ठाणा 4 के सानिध्य में प्रभु पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक जप तप त्याग पूर्वक मनाया गया | महासतीजी श्री अंजनाजी म.सा व श्री तितिक्षाजी म.सा ने प्रभु पार्श्वनाथ की स्तुति की | श्री तितिक्षाजी म.सा ने प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव से चोवीसवें तीर्थंकर महावीरस्वामीजी के विभिन्न मनुष्य,तिर्यंच,नरक व देवगति के भवों पर विस्तृत विश्लेषण करते हुए प्रभु पार्श्वनाथ के प्रमुख दस भवों का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए फरमाया कि प्रभु पार्श्वनाथ के जीव ने मुख्य दस भवों मे...
*🙏हर्ष हर्ष जय जय🙏* *2026 इंदौर वर्षावास की घोषणा हुई* अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलता जी महाराज आदि ठाणा 4 का 2026 का वर्षावास इंदौर महावीर भवन संघ में घोषित पौष दशम प्रभु पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक के पावन दिवस पर *मालपुरा दादाबाड़ी* की पुण्य धरा पर परम पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर *श्री चौथमल जी महाराज* की परंपरा का दिव्य निर्वहन करने वाली मालव सिंहनी महासती *श्री कमलावती जी महाराज* की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका *डॉ कुमुदलता जी महाराज* आदि ठाणा 4 के श्री चरणों में *इंदौर महावीर भवन* का श्रावक संघ श्री डीपीन नेमनाथ जी जैन,श्री रमेश भंडारी,,श्री प्रकाश भटेवरा,श्री जिनेश्वर जैन,श्री राजकुमार जैन, श्री अशोक मंडलीक,श्री सुभाष विनायक्या,श्री समरथ मल जैन,श्री नरेंद्र मेहता,श्री हुलास बेताला श्री संकेत जैन,श्री राजेश सुराना,श्री राकेश कोठारी एवं श्रीमती रेणु जैन आदि आगामी *संकल्पमय वर्षावास 2026...
जप–ध्यान–साधना से पवित्र बनी धर्मयात्रा भारत गौरव डॉ. वरुण मुनि जी महाराज यह प्रवचन भारत गौरव डॉ. वरुण मुनि महाराज जी ने करते हुए बताया कि राष्ट्र संत श्रमण संघीय उपप्रवर्तक पूज्यश्री पंकज मुनि जी महाराज की धर्मयात्रा बेंगलुरु से पुणे की ओर गतिमान है। पूज्य गुरुदेव चित्रदुर्गा, शिमोगा, हुंमचा पद्मावती जैन तीर्थ होते हुए वडनवेल पधारे। यहां स्वामी जी ने पूज्य गुरुभगवंतों का विशेष सत्कार किया और वंदन-अभिनंदन अर्पित किया। पूज्य गुरुभगवंतों ने श्री पार्श्व पद्मावती तीर्थस्थल में विशेष ध्यान-जप-साधना की। इसके उपरांत विहार करते हुए पूज्य गुरुदेव श्री स्वादी दिगंबर जैन तीर्थ, सोंधा में पधारे, जहां श्री अकलंक स्वामी जी ने उनकी मंगल अगवानी की। जैन गुरुकुल के बच्चों ने जैन ध्वज एवं मंगल कलश द्वारा पूज्य गुरुदेवों का अभिनंदन किया। नवकार महामंत्र एवं अन्य स्तोत्रों से स्वस्तिवाचन किया गया। तीर्थस्थल के...
जिनशासन गौरव, परमाराध्य आचार्य भगवन्त 1008 पूज्यश्री हीराचन्द्रजी म.सा महान अध्यवसायी सरस व्याख्यानी भावी आचार्य पूज्यश्री महेंद्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी व्याख्यात्री महासतीजी श्री सुमतिप्रभाजी म.सा की सुशिष्या श्री वर्षाजी म.सा ने सोमवार 8 दिसम्बर 2025 को बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट,साहूकारपेट में स्थित स्वाध्याय भवन में प्रवचन सभा में फरमाया कि आचार शुद्धि के लिए विचार शुद्धि आवश्यक हैं और विचार शुद्धि हेतु चार सूत्र प्रथम नाम की चाहना नहीं करना,द्वितीय सूत्र सहना पर कहना नहीं,तृतीय सूत्र कार्य करके गिनाना नही और चतुर्थ सूत्र त्याग करके अहंकार नहीं करना | उपरोक्त सूत्रों पर विस्तृत प्रकाश करते हुए कहा कि दान देकर नाम व यश की कामना नहीं करें | वचनों को सहना और सहना आ गया तो समझो कि रहना आ गया | कोई भी कार्य हो सेवा सहयोग का उसको करते हुए गिनाना नहीं,अहसान भी जताना नहीं चाहिए | तप करके...
आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचन्द्र जी म.सा भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी व्याख्यात्री महासतीजी श्री सुमतिप्रभाजी म.सा आदि ठाणा 4 से शुक्रवार 5 दिसम्बर 2025 को स्वाध्याय भवन साहूकारपेट पधारें | शनिवार 6 दिसम्बर 2025 को महासतीजी श्री वर्षाजी म.सा ने प्रवचन सभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए फरमाया कि प्रभु महावीर ने हमें कैसे जीवन जीए सिखाया हैं | जीने की कला के चार सूत्रों पर विस्तृत विश्लेषण करते हुए फरमाया कि अनासक्त भाव,ज्ञाता दृष्टा भाव,भेद विज्ञान,तटस्थ भावों में रहकर जीना चाहिए | उतराध्ययन सूत्र के पच्चीसवें अध्ययन की गाथा को फरमाते हुए विशेष रुप से अर्थ व सार बताया कि अनासक्त भाव से जीने वाला व्यक्ति भोग भोगते हुए भी भोगी नहीं कहलाता,पाप का सेवन करते हुए भी पापी नहीं कहलाता, कर्म बंध नहीं करता | बारह चक्रवती में से दस चक्रवती सम्पदा वैभव के होते हुए...