Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

ट्रिप्लिकेन तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड का वार्षिक साधारण अधिवेशन आयोजित

ट्रिप्लिकेन तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड का वार्षिक साधारण अधिवेशन आयोजित

 श्री संतोषकुमार धाडीवाल प्रबंध न्यासी और श्री अशोककुमार लुंकड बने मंत्री

चेन्नई : ट्रिप्लिकेन तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड का वार्षिक साधारण अधिवेशन प्रबंधन्यासी श्री संतोषकुमार धाडीवाल की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ।नमस्कार महामंत्र सामुहिक समुच्चारण के पश्चात प्रबंध न्यासी ने अपने कार्यकाल में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सभी से मिले सहयोग, सहकार और अनुदान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने सम्पादित गतिविधियों की रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया।

 तपश्चात वर्ष 2026-2028 सत्र सहेतुक नये पदाधिकारियों की नियुक्ति व चुनाव सलक्ष्य चुनाव अधिकारी श्री सुरेशकुमार बोहरा को मंच पर आमंत्रित किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार ट्रस्टी हेतू प्राप्त आवेदन पत्र सभी वैध पाये गये। सभी 15 ट्रस्टियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।

 प्रबंधन्यासी हेतु प्राप्त एकमात्र नामांकन पत्र के आधार पर श्री संतोषकुमार धाडीवाल को आगामी द्विवर्षीय कार्यकाल सत्र सहेतुक प्रबंधन्यासी के रुप मे निर्विरोध पुन: निर्वाचित की घोषणा की गई। सदन मे उपस्थित सभी महानुभावों ने ओम् अर्हम की हर्ष ध्वनी के साथ निर्वाचन का स्वागत कर अनुमोदन किया। नव निर्वाचित प्रबंधन्यासी महोदय ने सभी सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित कर आगामी संभावित आयोजन व कार्यक्रमों की रुपरेखा सदन के समक्ष प्रस्तुत की।

उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित प्रबंधन्यासी का तिलक लगाकर, माला-शाल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया। चुनाव अधिकारी श्री सुरेशकुमार बोहरा के कुशल नेतृत्व मे सम्पन्न चुनाव प्रक्रिया सहेतुक उनका सम्मान कर उनके प्रति आभार ज्ञापित किया गया।

 आगामी सत्र की पुनर्गठित टीम इस प्रकार है –

प्रबंधन्यासी – श्री संतोषकुमार धाडीवाल

उपाध्यक्ष – श्री विजयकुमार गेलड़ा

मंत्री – श्री अशोककुमार लुंकड

सहमंत्री – श्री सुरेन्द्रकुमार बांठिया

कोषाध्यक्ष – श्री दीपककुमार कात्रेला

नई टीम का शपथग्रहण समारोह मुनिश्री पुलकितकुमार ठाणा 2 के पावन सान्निध्य में आगामी ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में प्रवास के समय आयोजित होगा। आभार ज्ञापन पश्चात भोजन आतिथ्य सहेतुक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। यह जानकारी श्री विजयकुमार गेलड़ा ने दी।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar