Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

श्री अशोक परमार पुन: मनोनीत हुए तेरापंथी सभा अध्यक्ष 

श्री अशोक परमार पुन: मनोनीत हुए तेरापंथी सभा अध्यक्ष 

 तेरापंथी सभा, किलपाॅक के प्रथम वार्षिक अधिवेशन का हुआ आयोजन

  चेन्नई : श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, किलपाॅक, चेन्नई का प्रथम वार्षिक अधिवेशन तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्टालम में रविवार को आयोजित हुआ।

 नमस्कार महामंत्र सामुहिक समुच्चारण के साथ कार्यवाही का शुभारंभ हुआ। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सहमंत्री विकास सेठिया ने किया।

 अध्यक्ष श्री अशोक परमार ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकाल में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष मिले सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण, समाज के उदारमना महानुभावों के तन-मन-धन के सहयोग, समर्थन के लिए साधुवाद सम्प्रेषित किया। मंत्री विजय सुराणा ने मंत्री प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द बोथरा ने आय-व्यय ब्योरा सदन में प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से ओम अर्हम् की ध्वनि से पास किया।

 इस कार्यकाल अवधि के दौरान दिवंगत श्रावक- श्राविकाओं, सभा सदस्यों को श्रद्धाजंलि स्वरूप लोगस्स पाठ का ध्यान किया गया।

 अधिवेशन की चुनावी कार्यवाही के लिए चुनाव अधिकारी श्री गौतमचन्द डागा, सहअधिकारी श्री प्रसन्न बोथरा को मंच सौपा गया। चुनाव अधिकारी ने प्राप्त नामांकन पत्र एक ही व्यक्ति के मिलने की जानकारी देते हुए, आगामी दो वर्षीय 2026-2028 कार्यकाल के लिए पुन: श्री अशोक परमार को अध्यक्ष पद के निर्वाचन की घोषणा करते हुए दायित्व पत्र प्रदान किया।

 श्री अशोक परमार ने पुन: सदन द्वारा विशिष्ट विश्वास के साथ दायित्व सौंपने पर साधुवाद देते हुए नवीन तेरापंथ भवन व अन्य कार्यों के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया।

  प्रकाश दुधोड़िया, संतोष सेठिया, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष स्वरूप चन्द दाँती, प्रसन्न बोहरा, विजयराज कटारिया, निर्मल छाजेड़, प्रवीण कोठारी, किलपाॅक महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती अनिता सुराणा, गौतमचंद डागा, संदीप भण्डारी, संदीप मुथा, धर्मीचन्द छल्लाणी, बाबुलाल डूंगरवाल, अशोक आच्छा, विमल बोहरा इत्यादि ने अपने विचारों के साथ पुन: मनोनीत अध्यक्ष को बधाईयाँ सम्प्रेषित की।

 अधिवेशन कार्यवाही का कुशल संचालन मंत्री श्री विजय सुराणा ने किया। श्री विकास सेठिया ने आभार ज्ञापन दिया। अधिवेशन के पश्चात सदस्यगणों ने केलिस में विराजित साध्वी श्री उदितयशा ठाणा-4 और ताम्बरम में मुनिप्रवर पुलकितकुमार ठाणा 2 के दर्शन किए।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar