श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन ट्रस्ट, रायपुरम द्वारा आचार्य सम्राट 1008 पूज्य श्री जयमलजी म.सा. की 315 वीं जन्म जयन्ति का भव्य आयोजन रायपुरम जैन भवन की पावन धरा पर परम पूज्य गुरुदेवश्री जयतिलकजी म.सा. ‘लघु’ के शुभ सानिध्य में रविवार दि. 18-09-2022 को किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन राव हास्पिटल के चीफ डाक्टर रमेश अपनी श्रीमती जी के साथ पधारें। उनका सम्मान अध्यक्ष पारसमल कोठारी तथा उपाध्यक्ष अशोक खटोड़ ने माला व साल से कीया। मधु बोहरा, श्रेयांस सुराणा, भागचंद लोढा, पारसमल गादिया आदि ने आचार्य जयमलजी म.सा. के बारे में भाव व्यक्त किया। ज्ञानचंद कोठारी ने जयमल जी मरासा का गुणगान किया।
ज्ञान युवक मण्डल तथा चंदनबाला महिला मण्डल के सदस्यों ने जयमलजी के जीवन पर शानदार नाटक प्रस्तुत किया। जिसकी सभी ने जयकारों के साथ खुब सराहना कि। जयतिलक जी मरासा ने आचार्य सम्राट जयमलजी के बारे में जन्म से लेकर पुरा विवरण बताया। भगवान महावीर के पश्चात उत्कृष्ट तप किया वैसे ही पू जयमलजी ने तप किया। भगवान महावीर ने जिस प्रकार नींद का त्याग कर दिया वैसे ही पू. जयमलजी ने भी निद्रा का त्याग कर दिया। पुण्य वाणी से ही महापुरुषो का नाम और जीवनी सुनने को मिलती है। उन्होंने इतना पराक्रम फोडा की वे एका भवतारी बन गये।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय जय ग्रुप के अध्यक्ष रेवंतमल जी नाहर बैंगलोर, सचिव श्री नवरतनमल सा बोकड़िया, सेलम, कर्नाटक जय संघ के अध्यक्ष श्री मिठालालजी मकाना, श्री कनकराज जी चोरडिया, वरिष्ठ श्रावक श्री चैनराजजी गोटावत, गोमडीपूंडी से महावीरचंदजी साकंला, तिरुवल्लूर से श्री विमलचंदजी साकंला, चेन्नई जय संघ के अध्यक्ष श्री पारसमलजी गादिया, सचिव श्री प्रकाशचंदजी बोहरा, रिकबचंदजी बोहरा, धर्मीचंदजी लुन्कड, कीसनलाल मरलेचा, शांतिलालजी चोरडिया, मुकन जी बोहरा, पारसमलजी बोहरा, विजयसिंह पिंचा, मंगलचंदजी भंसाली, महेंद्र मरलेचा एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सह मंत्री गोतमचंद खटोड़, कोषाध्यक्ष धनराज कोठारी ने बाहर गांव से संघ लेकर आने वालो का अभिनंदन किया।
श्री सुमतिनाथ भवन, रायपुरम को स्थान उपलब्ध कराने के लिए तथा ज्ञान युवक मण्डल तथा चंदनबाला महिला मण्डल के सराहनीय सहयोग के लिए मण्डल और संघ के सभी कार्यकर्ताओं को मंत्री नरेंद्र मरलेचा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जेपीपी महिला फाउंडेशन की सदस्याओं ने गीत प्रस्तुत किया। कांचीपुरम, श्रीपेरुंबुदुर, महाराष्ट्र, बेंगलुरु तथा अनेक स्थानों से श्रावक पधारें। इस अवसर पर प्रभावना वितरित की गई। मंत्री नरेंद्र मरलेचा ने संचालन कुशलतापूर्वक किया।