Featured News

स्वाध्याय सेवा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

बेसिन वाटर वर्क्स साहूकारपेट में स्थित स्वाध्याय भवन में स्वाध्याय सेवा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न स्वाध्यायी बन्धुवरों का स्वाध्याय सेवा प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम साहूकारपेट में स्थित स्वाध्याय भवन में सम्पन्न हुआ |   वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने प्रश्न व्याकरण सूत्र के प्रथम संवर द्वार के अंतर्गत अहिंसा संवर का वांचन व विस्तृत विवेचन किया |   स्वाध्यायी श्री इंदरचंदजी कर्णावट ने गुरु भगवन्तों की स्तुति गान करते हुए गुरु के उपकारों का उल्लेख किया |   युवा स्वाध्यायी दीपकजी श्रीश्रीमाल ने तरुणजी बोहरा ‘तीर्थ’ द्वारा रचित ह्रदयस्पर्शी रचना का गान करते हुए मानव भव को सार्थक करने की बात कही |   स्वाध्यायी बन्धुवर श्री गौतमचन्दजी मुणोत ने सिद्ध बनने के लिए हमारी क्या तैयारी होनी चाहिए,हम क्या प्रयास करने व पुरुषार्थ करने के विषय ...

जितो इंटरनॅशनल ट्रेड ॲार्गेनायझेशन Apex बॉडी द्वारा सुभाषजी ललवाणी एक शानदार समारोह मे हुये सन्मानीत

जितो इंटरनॅशनल ट्रेड ॲार्गेनायझेशन Apex बॉडी द्वारा सुभाषजी ललवाणी एक शानदार समारोह मे हुये सन्मानीत! पुनाः 6 और 7 जुन को पुना मे RDB JITO MATRIMONY द्वारा Biggest Matrimonial Meet 2026 का आयोजन किया गया था! इस भव्यतम समारोह मे सुभाष जी ललवाणी को सौ. कांताजी ललवाणी संग नवाज़ा गया ! सुभाष जी के वैवाहिक क्षेत्रमें उत्क्रुष्ठ सामाजिक योगदान,सेवाभाव एवं समाजके अनगिनत परिवारोंको सुखद रिश्ते के पवित्र बंधन में जोड़ने हेतु अथक प्रयास, मार्गदर्शन, सहयोग एवं समर्पण द्वारा अनेक जीवनो में ख़ुशियाँ एवं नये संबंधोकी मधुर शुरुवात करने समाज हित में इस अमूल्य योगदान प्रति सन्मान एवं क्रुतज्ञता प्रकट करने हेतु JITO Apex Body द्वारा चेअरमन श्रीमान प्रुथ्वीराज जी कोठारी, अध्यक्ष विजयजी भंडारी, महामंत्री ललीत जी डांगी, गौतमजी शैलोत,संपतराज सा चापलोत, हितेंन्द्र जी मेहता, कमलेशजी सोजतीया, डी के जैन राजेशजी सां...

श्री अशोक परमार पुन: मनोनीत हुए तेरापंथी सभा अध्यक्ष 

 तेरापंथी सभा, किलपाॅक के प्रथम वार्षिक अधिवेशन का हुआ आयोजन   चेन्नई : श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, किलपाॅक, चेन्नई का प्रथम वार्षिक अधिवेशन तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्टालम में रविवार को आयोजित हुआ।  नमस्कार महामंत्र सामुहिक समुच्चारण के साथ कार्यवाही का शुभारंभ हुआ। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सहमंत्री विकास सेठिया ने किया।  अध्यक्ष श्री अशोक परमार ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकाल में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष मिले सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण, समाज के उदारमना महानुभावों के तन-मन-धन के सहयोग, समर्थन के लिए साधुवाद सम्प्रेषित किया। मंत्री विजय सुराणा ने मंत्री प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द बोथरा ने आय-व्यय ब्योरा सदन में प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से ओम अर्हम् की ध्वनि से पास किया।  इस कार्यकाल अवधि के दौरान दिवंगत श्रावक- श्राविकाओं, सभा सदस्यों को श्रद्धाजंलि स्वरूप लोगस्स ...

“सामर्थ्य का सदुपयोग है आत्महितकारी ” पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा

चेन्नई के स्वाध्याय भवन साहूकारपेट में “सामर्थ्य का सदुपयोग है आत्महितकारी ” पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा रविवार दिनांक 7 जून 2026 को चेन्नई साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में स्वाध्याय अनुप्रेक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ स्वाध्यायी महावीरजी बागमार ने जिनवाणी के मई अंक में प्रकाशित “सामर्थ्य का सदुपयोग है आत्महितकारी” पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा करते हुए कहा कि आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म. सा के आज्ञानुवर्ती तत्त्वचिन्तक श्री प्रमोदमुनिजी म.सा ने प्रवचन में फरमाया हैं कि वर्तमान मे अवसर्पिणी काल के पांचवे आरे में सामर्थ्य घटता जा रहा है | धरती के बल,शरीर के बल,संहनन,बुद्धि के बल सभी में गिरावट आने का कारण,अवसर्पिणी काल का प्रभाव है | चारों कषायों का आपस मे सीधा संबंध है | निर्बल के सामने शक्ति का प्रयोग करना शक्ति का सदुपयोग नहीं होत...

ट्रिप्लिकेन तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड का वार्षिक साधारण अधिवेशन आयोजित

 श्री संतोषकुमार धाडीवाल प्रबंध न्यासी और श्री अशोककुमार लुंकड बने मंत्री चेन्नई : ट्रिप्लिकेन तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड का वार्षिक साधारण अधिवेशन प्रबंधन्यासी श्री संतोषकुमार धाडीवाल की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ।नमस्कार महामंत्र सामुहिक समुच्चारण के पश्चात प्रबंध न्यासी ने अपने कार्यकाल में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सभी से मिले सहयोग, सहकार और अनुदान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने सम्पादित गतिविधियों की रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया।  तपश्चात वर्ष 2026-2028 सत्र सहेतुक नये पदाधिकारियों की नियुक्ति व चुनाव सलक्ष्य चुनाव अधिकारी श्री सुरेशकुमार बोहरा को मंच पर आमंत्रित किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार ट्रस्टी हेतू प्राप्त आवेदन पत्र सभी वैध पाये गये। सभी 15 ट्रस्टियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।  प्रबंधन्यासी हेतु प्राप्त एकमात्र नामांकन...

वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन किया

राजस्थान पत्रिका और एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान के तहत आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में श्री शारदा विद्यालय गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल बरकीत रोड टी नगर में वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि डॉ टी जी श्रीनिवासन हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की विशेष जानकारी दी। इस मौके पर डॉ के मुथुकुमार प्रोग्राम ऑफिसर डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज गवर्नमेंट ऑफ तमिलनाडु ने पर्यावरण के बारे में विद्यार्थियों को कई प्रसन्न किए, उतर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण को हानि न पहुंचाने की शपथ दिलाई। स्कूल की प्रधान अध्यापिका डॉ रमा ने भी संबोधित किया स्कूल परिसर में पौधे लगाए एवं पौधे वितरण किएl इस मौके पर एक्ष्नोरा नॉर्थ सचिव फतेहराज जैन न...

उम्मेदजी बागमार “काकाजी” व सहयोगियों का श्रुत सेवा के लिए अभिनन्दन

चेन्नई : उम्मेदजी बागमार “काकाजी” व सहयोगियों द्वारा की जा रही श्रुत सेवा हेतु स्वागत अभिनन्दन रायपेटा में स्थित वाई एम सी ए में वी बी मेला के अवसर पर किया गया | उम्मेदजी बागमार जिन्हें सभी काकाजी नाम से जानते है व उन्हें काकाजी कह कर संबोधित करते हैं,वे पिछले बारह वर्षों से स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट में धार्मिक पुस्तकों,शास्त्रों,आगम,सूत्रों आदि की सार संभाल करते हुए नि:शुल्क रुप से उपलब्ध कराते हैं | चेन्नई साहूकारपेट में स्थित स्वाध्याय भवन व किलपाक में स्थित सामायिक स्वाध्याय भवन,पार्क टाउन के जैन भवन,पुरस्वाक्कम के ए एम के एम आदि क्षेत्रों में हर चातुर्मास में धार्मिक पुस्तकों का निःशुल्क स्टाल लगाते हैं | हर वर्ष श्री जैन महासंघ द्वारा आयोजित दादा वाडी में प्रभु महावीर जन्म कल्याणक के विशाल कार्यक्रम के अवसर पर धार्मिक पुस्तकों का नि:शुल्क स्टाल लगाते हैं | अनेक ज्ञान पिप...

आर्य समाज फाउंडेशन के कार्यक्रम में अणुव्रत समिति चेन्नई की प्रभावी प्रस्तुति

 अणुव्रत, जीवन विज्ञान के माध्यम से बनती नैतिक, चारित्रिक स्वस्थ जीवन शैली  चेन्नई। आर्य समाज फाउंडेशन, चेन्नई द्वारा डी.ए.वी. स्कूल, गोपालपुरम में आयोजित साप्ताहिक रविवार सत्संग कार्यक्रम में अणुव्रत समिति, चेन्नई ने सहभागिता निभाते हुए अणुव्रत एवं जीवन विज्ञान विषयक प्रभावी प्रस्तुति दी।  अणुव्रत समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुभद्रा लुणावत ने अणुव्रत आंदोलन की जानकारी देते हुए समिति को कार्यक्रम में आमंत्रित कर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान करने के लिए आर्य समाज फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।  समिति के उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप धींग ने अपनी व्यंग्यात्मक कविता “सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” का प्रभावशाली पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  जीवन विज्ञान प्रशिक्षक श्री राकेश खांटेड ने जीवन विज्ञान (साइंस ऑफ लिविंग), योग एवं ध्वनि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचपन से निय...

मुनिश्री पुलकितकुमारजी के दर्शनार्थ पहुँचा अणुव्रत समिति, चेन्नई का प्रतिनिधिमंडल

समिति की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की दी जानकारी  चेन्नई/वालाजाबाद : आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनिश्री पुलकितकुमारजी एवं मुनिश्री आदित्यकुमारजी के सान्निध्य में अणुव्रत समिति, चेन्नई के प्रतिनिधिमंडल ने वालाजाबाद पहुँचकर दर्शन, सेवा एवं उपासना का लाभ प्राप्त किया। समिति अध्यक्षा श्रीमती सुभद्रा लुणावत ने चेन्नई अणुव्रत समिति द्वारा संचालित विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से 10 मई 2026 को आयोजित ‘स्वस्थ समाज निर्माण में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी की विस्तृत जानकारी दी। इस संगोष्ठी में महानगर की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर समाज निर्माण में अपनी भूमिका पर सार्थक विचार-विमर्श किया था। इस अवसर पर मुनिश्री पुलकितकुमारजी ने कहा कि अणुव्रत एक ऐसा जन-जागरण अभिया...

चेन्नई में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व साधना पूर्वक मनाया

स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट,चेन्नई में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व साधना पूर्वक मनाया | चेन्नई में साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट पर स्थित स्वाध्याय भवन में ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर्व साधना पूर्वक मनाया गया | पक्खी पाक्षिक पर्व के प्रसंग पर ‘एक कदम धर्म की ओर’ प्रवचन माला के अन्तर्गत प्रभु का पत्र- “मैं हूं ना” पर वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने प्रभु के पत्र के अंशों का वांचन किया | स्वाध्यायी बन्धुवर ने विवेचन करते हुए कहा कि प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण करने वाले तनाव रहित हो जाते हैं | जीवन प्रभु व प्रभु के मार्ग पर चलने वाले गुरु को सौंप दिया तो उत्थान ही होगा | अपने जीवन की पतंग रुपी डोर को गुरु के हाथों में सौंप दिया तो कोई चिन्ता नहीं रहेगी | गुरु ही डोर खींचेंगे,ढील देंगे और गुरु ही ऊंचाई तक पहुंचाएंगे | स्वयं को शून्य मान कर गुरु को समर्पित कर...

21 वे वर्ष मे 600 बच्चों को 30 लाख की छात्रवृति प्रदान

ब्यावर एसोसिएशन ट्रस्ट का 21 वा छात्रवृति वितरण समारोह चेन्नै मैं दिनांक 31/5/26 को भवनस स्कूल के ऑडिटोरियम किलपौक मैं रखा गया! हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी शाकाहारी स्कूल विद्यार्थियों को छात्रवृति दी गईं। सर्व प्रथम अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद बोहरा ने सभी दान दाताओं को धन्यवाद देते हुए उन सभी का स्वागत अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी अभिभावको को ट्रस्ट को सेवा का अवसर दिया इसलिए धन्यवाद दिया। चेयरमैन श्री फूल चंद जी नाहर ने बताया की छात्रवृति कि प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू होती है और एक टीम जिसमें सभी ब्यावर एसोसिएशन एवं ब्यावर यूथ के सदस्य भाग लेते है और अपना सहयोग देते है उनके अथक प्रयासों से यह कार्य हो रहा है उनका आभार किया। संस्था की प्रक्रिया पुर्ण कर इस वर्ष भी करीब 600 से ज्यादा शाकाहार बच्चों को करीब 30 लाख की छात्रवृत्ति दी जा रही है। सभी चेक स्कूल के नाम से विद्यार...

जैन सिद्धान्तों के ज्ञाता” पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा

चेन्नई के स्वाध्याय भवन साहूकारपेट में “बनें आगम स्वाध्याय से जैन सिद्धान्तों के ज्ञाता” पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा रविवार दिनांक 24 मई 2026 को चेन्नई साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में स्वाध्याय अनुप्रेक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने जिनवाणी के मई अंक में प्रकाशित “बनें आगम स्वाध्याय से जैन सिद्धान्तों के ज्ञाता” पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा करते हुए कहा कि आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म. सा के आज्ञानुवर्ती मधुर व्याख्यानी श्री गौतममुनिजी म.सा ने प्रवचन में फरमाया हैं कि आगम साक्षात् तीर्थंकर की देशना है,जो कि हमारे आत्म गुणों के विकास में सहायक व सहयोगी है | आगम प्रामाणिक व सत्य है | जिनशासन में अनेक श्रावक व श्राविकाएं हुई हैं,जिन्होंने आगम का गहन अध्ययन किया व आगमों के गहरे ज्ञाता भी बने,जिन्हें त...

Skip to toolbar