“ विश्व नवकार महामंत्र” दिवस का चिंचवड- पिंपरी जितो चाप्टर द्वारा भव्यतम आयोजन ! 9 अप्रैल को चिंचवड- पिंपरी जितो चाप्टर द्वारा श्री फत्तेचंद जैन विद्यालय के प्रांगण में सामुहिक नवकार महामंत्रके जापका भव्यतम आयोजन किया गया! दिल्ली में जितो परिवार द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में देश के ग्रहमंत्री मा. अमितभाई शहा के प्रमुख उपस्थिती में हुये विश्व नवकार महामंत्र दिवसका सिधा प्रसारण किया गया. इस जाप के माध्यम से सबने विश्वशांति के लिए प्रार्थना कि. कार्यक्रम कीसंकल्पना जीतो अपैक्स डायरेक्टर जोन अध्यक्ष राजेंद्रजी जैन ने की. चॅप्टर चेअरमन श्री आनंदजी मुथा ने प्रस्तावना रख उपस्थित मान्यवरोंका स्वागत किया! सेक्रेटरी हर्षद जी खिंवसरा ने आयोजन की जानकारी दी! चिफ सेक्रेटरी तुषारजी लुणावत ने आभार प्रदर्शन किया! इस भव्यतम आयोजन के कार्याध्यक्ष थे उपाध्यक्ष प्रकाशजी गदिया, दिलीपजी सोनिगरा, अशोकजी बागम...
साहूकारपेट, चेन्नई के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में विश्व शान्ति व प्राणी मात्र के कल्याण के लिए नवकार महामंत्र का सामुहिक जाप किया गया | विश्व शान्ति व प्राणी मात्र के कल्याण के लिए गुरुवार 9 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट में स्वाध्यायीगण द्वारा नवकार महामंत्र जाप का आयोजन सम्पन्न हुआ | वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने आगम वांचन के अंतर्गत गणधर द्वारा विवेचन प्रश्न व्याकरण सूत्र मूल व आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हस्तीमलजी म.सा द्वारा लिखित अर्थ व भावार्थ का वांचन किया | जिसमे आश्रव द्वार के अंतर्गत अदतादान से होने वाले कर्म बन्धनों का विस्तृत रुप से प्रकाश किया | स्वाध्यायी बन्धुवर ने विश्व शान्ति व प्राणी मात्र के कल्याण हेतु स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट में नवकार महामंत्र के सामुहिक जाप के साथ घर में परिवार के सदस्यों के साथ सामूहिक जाप करने का...
8 अप्रैल 2026 को राजस्थान एसोसिएशन महिला शाखा के तत्वावधान में रजत की लेडीज़ विंग “गणगौर” की नयी टीम SRKK अग्रवाल भवन, अन्ना नगर में स्थापित हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथियों का आगमन हुआ। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें रजत से आए श्री विजय जी गोयल, श्री अशोक जी मूंदड़ा, श्री सुरेश जी संचेती, श्री अजय जी नाहर, श्री विवेक जी बॉम्ब, मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना प्रसाद, प्रिन्सिपल M.O.P. Vaishnav कॉलेज, सम्मानीय अतिथि श्रीमती शीतल धीरन (आर्टिस्ट)एवं चार्टर अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला श्रॉफ, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती ममता अग्रवाल एवं श्रीमती कंचन बिसानी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में M.O.P. Vaishnav College की प्राध्यापिका श्रीमती अर्चना प्रसाद जी और ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में श्रीमती शीतल धीरन जी उपस्थित रहीं।मुख...
नासिक। आज आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघका विश्वस्त मंडल पहुँचा विरायतण देवलाली पु. सुकीर्ति जी म.सा. एवं पु. सुनीती जी म. सा. के दर्शनार्थ जिनका आगामी चातुर्मास आकुर्डी स्थानक भवन मे होने जा रहा है! बापु कुटी में रहने वाले आध्यात्मिक गुरु पु. रमेशभाई शहा से सदिच्छा भेंट कर उनका आध्यात्मिक उद् भोदन सुना! मधुरकंठी पु. मधुस्मिताजी के दर्शन पाकर प्रभु राम का सुंदर स्तवन श्रवण किया! पु. संबोधिजी एवं ह्रिंप्रितीजी के दर्शन पाये! कलाश्वरम मंदीर पहुँच मुनीसुव्रत स्वामी जी के दर्शन किये! पु. सुनीती जी म.सा. ने पंजाबी एवं हिंदी भजन प्रस्तुत कर भक्तो का मन बहलाया! हर क्षेत्र में गुरुणीसा की मांगलीक ग्रहण की! इस दर्शन यात्रा में सम्मिलीत हुये संघाध्यक्ष विजयजी गांधी, पुर्वाध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी, जवाहरजी मुथा, कोषाध्यक्ष नेनसुखजी मांडोत, उपाध्यक्षा शारदाजी चोरडीया महामंत्री पुनमजी कर्नावट, वरिष्ठ मा...
चेन्नई में साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट पर स्थित स्वाध्याय भवन में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर्व के पावन प्रसंग को स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने प्रश्न व्याकरण सूत्र पर आश्रव के अंतर्गत मृषावाद द्वार पर मार्मिक विवेचन किया व झूठ बोलने के भयंकर दुष्परिणाम के बारे में बताते हुए कहा हर जीव को निश्चित ही झूठ बोलने से बचना चाहिए | स्वाध्यायी बन्धुवर ने विभिन्न आगमों में वर्णित सूत्र,संदेशों व प्रेरणा भरी गाथाओं का उल्लेख करते हुए सुन्दर शैली में विवेचन किया | उपस्थित जिज्ञासु स्वाध्यायीगण द्वारा रखी जिज्ञासाओं का समाधान हुआ | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के पूर्व कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने जैन संकल्प सूत्र करवाया जे कमलजी चोरडिया ने दैनिक चिन्तन सूत्र व वरिष्ठ स्वाध्यायी महावीरचन्दजी बागमार ने सामूहिक नियम ...
“अहिंसा-स्तंभ” को भगवान महावीर स्वामीजी के जन्मकल्याणक के सुअवसर पर धर्मअनुरागीयों द्वारा मान- वंदना! बिजली नगर में भगवान पार्श्वनाथ चौक मे स्वानंद महिला संस्था संचालित पिंपरी चिंचवड महानगर निगम के सहयोग से, “सिध्दी-विनायक” उद्योग समुह के सर्वेसर्वा श्रीमान राजेशजी नवपदलालजी साखला के दानराशी से साकार और प्रा. सुरेखाजी प्रकाशजी कटारिया के अथक प्रयास से बने अहिंसा स्तंभ के मान वंदना देने का अद्वितीय समारोह भ. पार्शवनाथ चौक मे संप्पन्न हुआ! पिंपरी चिंचवड जैन महासंघ द्वारा अहिंसा सप्ताह अंतर्गत आयोजित अहिंसा रॅली मे सम्मिलीत हजारो भक्तगण, समाज के अनेक गणमान्य महानुभावो ने सामुहिक रुपसे मानवंदना दी! जैन महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. अशोकजी पगारीया, जैन प्रसारक मंडल के विश्वस्त प्रा. अनिलजी कांकरीया, आकुर्डी संघ के पुर्वाध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी, जैन कॉन्फ़्रेंस पंचम झोन के अध्यक्ष नितीनजी बेदमु...
दीक्षा दिवस कार्यक्रम रविवार को चेन्नई: श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन संघ माम्बलम के तत्वावधान में रविवार दिनाँक 5 अप्रैल को जैन दिवाकर रत्न तरूण तपस्वी पूज्य गुरुदेव श्री विमलमुनिजी महाराज का 86वां प्रवज्या दिवस पूज्य गुरुदेव स्वर्ण संयम आराधक, जिन शासन प्रभावक पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी महाराज के पावन सान्निध्य में तप त्याग एवं सामूहिक दो दो सामयिक -अन्नदानम दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कार्यक्रम के तहत 2-2 सामूहिक सामायिक के साथ प्रभु प्रार्थना-नवकार महामंत्र जाप सवेरे 7.30 बजे से 8 बजे तक, गुणानुवाद सभा सवेरे 8 बजे से 9 बजे तक एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। Sender : डॉ एम उत्तमचन्द गोठी संघ अध्यक्ष
भगवान महावीर स्वामींजी का 2625वाँ जन्मोत्सव आकुर्डी स्थानक मे बड़े उमंग एवं उत्साह से संप्पन्न! वरघोडा-संगीत वॅन- रक्तदान- व्याख्यान से आयी रौनक!* आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे भगवान महावीर स्वामीजी का जन्मोत्सव बड़े उत्साहवर्धक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संप्पन्न हुआ! निगडी के तिलक चौक से भ. महावीर की प्रतिमा रथपर स्थापितकर शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ! बड़ी संख्या मे धर्मप्रेमी इस यात्रा में सम्मिलीत हुये! युवा युवती की संख्या लक्षणीय थी! इस शोभा यात्रा में पिंपरी चिंचवड के विधायक अमितजी गोरखे,उप महापौर साहिबा शर्मिलाजी बाबर, सभापति कैलाशजी कुटे, नगरसेविका वैशाली जी काळाभोर, अनुप जी मोरे आदि सम्मिलीत हुये! अपने मनोगत मे विधायक अमितजी गोरखे ने इस जन्मकल्याणक के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंन्द्रजी फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्राजी ...
महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर GSS जैन विद्यालय 1991 बैच (याराना 1991) द्वारा GSS जैन विद्यालय के प्रांगण, वेपेरी में अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1000 लोगों ने भोजन ग्रहण कर लाभ प्राप्त किया। यह सेवा कार्य भगवान महावीर के अहिंसा, दया, मानवता और शाकाहार के संदेश को समर्पित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को शाकाहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस आयोजन में समिति सदस्य दीपक सेठिया, रोशन लोढ़ा, पदम नाहर,श्रीपाल कांटेड और राजेश पुनामिया की विशेष भूमिका रही और करीब १५ मित्रों ने भाग लिया।
चेन्नई के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट,साहूकारपेट में पिछले पन्द्रह वर्षों से निरन्तर रुप से धार्मिक पुस्तकों की राख रखाव का पूर्ण लगन से उम्मेदमलजी बागमार,जिन्हें सभी उम्मेद काका के नाम से जानते हैं,कर रहे हैं | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के पूर्व कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि साहूकारपेट निवासी मरुधर में कोसाणा के छहतर वर्षीय उम्मेदमलजी बागमार काकाजी दैनिक रुप से स्वाध्याय भवन साहूकारपेट में आकर निस्वार्थ भाव से पांच से छह घण्टे तक धार्मिक पुस्तकों को पूंजनी से यतना पूर्वक प्रतिलेखना करते हैं,पुस्तकों में जीवोतप्ति ना हो उसका पूरा विवेक रखते हैं,जीव हिंसा ना हो पूर्ण रुप से ध्यान पूर्वक प्रतिलेखना करते हैं | पुरानी पुस्तके जो जजर्र अवस्था में हो,फटी होउन्हें भी सफाई पूर्वक कटिंग करके जिल्द लगवा कर पुनः पढ़ने व उपयोग में आये वैसी तैयार करने हेतु पूर्ण परिश्रम करते हैं | ...
स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट में भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक सामायिक दिवस के रुप में मनाया चेन्नई : साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स में स्थित स्वाध्याय भवन में भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक सामायिक दिवस के रुप में मनाया गया | पुनीत पावन प्रसंग पर उपस्थित स्वाध्यायीगण श्री योगेशजी श्रीश्रीमाल,वीरपिता-वीर पति बाबू धनपतराजजी सुराणा, इंदरचंदजी कर्णावट,आर नरेन्द्रजी कांकरिया, गौतमचन्दजी मुणोत,जे कमलजी चोरडिया,श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के शाखा प्रमुख सन्दीपजी ओस्तवाल, महावीरचन्दजी बागमार,लीलमचन्दजी बागमार,उच्छबराजजी गांग श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल तमिलनाडु की अध्यक्षा शशिजी कांकरिया सुबीताजी सोनलजी सुराणा ने दो-दो सामायिक की साधना करते हुए सामूहिक रुप से वीर स्तुति,महावीर चालीसा, हीरा चालीसा का गान किया | वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने प्रभु...
*औंध बाणेर बालेवाडी पाषाण पिंपळे निलख जैन सकल संघ (ABBPPJSS) आणि ऋषभदेव फाउंडेशन यांच्या वतीने आयोजित दुसऱ्या मेगा रक्तदान शिबिराचे आयोजन! 851 रक्तदात्यांचा सहभाग!*। भगवान महावीर जन्मकल्याणक, श्रीरामनवमी, आणि जागतिक आरोग्यदिन या त्रिवेणी संगमाचे औचित्य साधून मानवतेच्या सेवेसाठी कटिबद्ध असलेल्या औंध बाणेर बालेवाडी पाषाण पिंपळे निलख जैन सकल संघ (ABBPPJSS) आणि ऋषभदेव फाउंडेशन यांच्या संयुक्त विद्यमाने रविवार दिनांक २९ मार्च २६ रोजी बाणेर येथील माऊली गार्डन येथे दुसऱ्या मेगा रक्तदान शिबिराचे आयोजन करण्यात आले होते. या शिबिराचे उद्घाटन नगरसेवक श्री सनीजी निम्हण यांच्या हस्ते पार पडले. सकाळी ८ ते सायंकाळी ६ वाजेदरम्यान झालेल्या या शिबिरामध्ये सर्व धर्माच्या नागरिकांनी उस्त्फुर्तपणे प्रतिसाद देत, ८५१ रक्तदात्यांनी रक्तदान करून लक्षणीय प्रतिसाद दिला. याबद्दल रक्तदान शिबिराचे मुख्य संयोजक सुनीलजी न...