महावीर इंटरनेशनल चेन्नई मेट्रो एवं नॉर्थ टाउन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 2222वां नेत्र-शिविर और मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन 31-07-2022, रविवार को जैन तेरापंथ नगर, माधवरम किया गया । मुनि श्री सुधाकर कुमार जी स्वामी, मुनि श्री नरेश कुमार जी स्वामी के सान्निध्य में सुश्रावक द्वारा प्रायोजित किया गया। अग्रवाल आई हास्पीटल की टीम द्वारा 102 नेत्र जांच की हुईं तथा 40 लोगों को चश्मे बनाकर दिये जायेंगे। Dr कमलेश जी नहर द्वारा 100 हड्डियों के मरीजो की जांच हुई और 107 मरीजों की हड्डियों की गुणवत्ता की जांच की गई। हड्डियों के इलाज के लिये 53 लोगों की एक्सरे तेजमल संचेती के सहयोग से ली गई। । Dr सुरेश जी सकलेचा के द्वारा 60 मधुमेह व सामान्य स्वास्थ्य जाँच कर उन्हे निःशुल्क दवा दी गई व 107 B P ओर मधुमेह की जाँच कर दवा दी गई।

Dr मोहित जी मुथा के द्वारा 45 जनों का दाँतो के मरीजों की जाँच की गई। जरूरत मंदो को कमरपट्टा, गर्दन पट्टा, गुटनो के मोज़े, सहारे के लिये छड़ी, गर्म पानी की थैली दी गई। जेटीएन फ्लैट संगठन व श्री जैन तेरापंथ माधवरम ट्रस्ट का सहयोग सराहनीय रहा। तेरापंथ संघ द्वारा चेन्नई मेट्रो के चेयरमैन ज्ञानचंद कोठारी, सचिव दिलीप मेहता तथा नार्थ टाउन केन्द्र के चेयरमैन गौतमचंद मुथा, सचिव रमेश नाहटा का सम्मान अशोक बोकडीया व माणकचंद रांका ने किया गया। सभी चिकित्सकों का सम्मान पुनमचंद माण्डोत, मुकेश चुतर व प्रकाश लोढा ने शाल द्वारा किया। शिविर को सफल बनाने में अशोक नाहर,ज्ञानचन्द चोरडिया,धर्मेन्द्र सुन्देशा नरेश खींचा, बुधप्रकाश डोसी, दिलकुश धोका, अशोक कोठारी, शांतिलाल चोधरी, महावीर सबदडा आदि ने सेवाएं प्रदान की।
