ब्यावर यूथ एसोसिएशन BYA के तत्वाधान में रविवार सायं एगमोर स्थित एम्बेसडर पल्लवा होटल में आयोजित 14 वा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथियों जिनमे ब्यावर एसोसिएशन के अजीत सा गोठी, अजय सा नाहर एवम् गजेंदर सा सेठिया के कर कमलों से संपन्न हुआ । नयी कार्यकारिणी समिति ने शपथ ग्रहण किया ।
नवकार महामंत्र व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई । पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश नाहर ने स्वागत भाषण में पिछले वर्ष सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया, पूर्व सचिव श्रेणिक बोथरा ने एसोसिएशन के कार्यकर्णि का लेखा झोका वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। अजीत सा गोठी ने नवनिवर्चित अधियक्ष राकेश लालवानी को तिलक एवम् साफ़ा पहनाकर अध्यक्ष पद पर स्थापित किया ।
इसके बाद राकेश लालवानी ने नयी कार्यकारनी समिति के सदस्यों को तिलक लगाकर स्थापित किया । ब्यावर एसोसिएशन के अजय नाहर ने नयी कार्यकारनी समिति में राकेश लालवानी के अलावा आकाश जैन को सचिव, सुमित भिड़कचा को उपाध्यक्ष , प्रशांत आँचल्या को सहसचिव, विकास कोठारी को कोषाध्यक्ष, कमलेश कोठारी को एडवाइज़र , अर्पित कोठारी को मनोरंजन , पवनेश खींचा को लौंग टूर , एकता आँचल्या को लेडीज़ विंग, मनीष रांका को एचआरडी
विनोद गैलाडा को ग्रीटर, प्रवीण सपना सेठिया को सांस्कृतिक, श्रेणिक बोथरा को खेल ख़ुद , प्रियंका कवाड़िया को एडिटोरियल, सुमन कटारिया को अटेंडेंस, वरुण मुथा को जूनियर विंग के रूप में पद की शपथ दिलाई गई।
ब्यावर एसोसिएशन के बच्चो ने धमाकेदार नृत्य पेश किया।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद ग्रुप गेम्स का कार्यक्रम आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में BYA एंटरटेनमेंट कमिटी के सदस्यों का स्पेशल डांस व विशेष योगदान रहा।
श्री राकेश ललवानी अध्यक्ष ने इस वर्ष 24 25 के लिए बियोंड बाउंड्री थीम रखी। पूरा कार्यक्रम चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए सभी पॉलिटिकल व्यक्तियों के टिप्पणियों के साथ पेश कश की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने मैं पूर्व अध्यक्षगण का विशेष आभार दिया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने मैं कमलेश सारिका परी कोठारी प्रवीण सपना सेठिया प्रिया बिडक्चिया सोनिका कोठारी विकास कोठारी युगका विशेष सहयोग रहा। अंत में सचिव श्री आकाश जैन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया श्री राज कुमार कोठरी अध्यक्ष ब्यावर एसोसिएशन का संदेश भी पढ़ा गया यह विज्ञप्ति श्री अजय नाहर द्वारा दी गई।