आप किसी के बारे मे बुरा सोचते हो बुरा किया भी नही, फिर भी आपका कर्म बंध हो गया ध्यान रखिये हरेके लिए मंगल की कल्याण की भावना सदैव अपने मन मे रखे.
जब जब धर्म ध्यान का मोका मिलता है उसका लाभ उठाइए. अच्छे काम करने के लिए अनेक कठनाईयाँ आ सकती है लेकिन उसी मे तो पुरुषार्थ करना है. संकल्प न निभाने कोई बहाना, कोई
निमित्त ना ढूंढिये । सिर्फ अच्छे विचारों से काम नही होता,उसमे पुरुषार्थ करने की, कृती करने की आवश्यकता है. आनंद जन्मोत्सव सप्त दिवसीय कार्यक्रम! आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे आचार्य सम्राट, राष्ट्रसंत पु आनंदऋषिजी म॥सा. का 126वाँ जन्मोत्सव विविध धार्मिक कार्यक्रमोके माध्यमसे “ गुरु आनंद सप्ताह” रुपसे 7 दिवसीय कार्यक्रमोंद्वारा चातुर्मासार्थ विराजीत उपप्रवर्तिनी गुरुमॉं पु. चंद्रकला श्री जी म.सा., वाणीके जादुगर पु. स्नेहाश्री जी म.सा. मधुर गायिका पु. श्रुतप्रज्ञाश्री जी म. सा. के पावन सानिध्य में मनाया जा रहा है! कल 18 तारीख़ को प्रथम दिवस “ दया- दिवस” के रुपमे मनाया गया! 140 धर्मअनुरागीयो ने मॉं पद्मावती के एकासन किये! आज 21 वस्तुओं की द्रव्य मर्यादा रख गणधर तप आराधकोने बियासना किया!
आज आनंद चालीसा मंडल द्वारा “ आनंद गाथा” आचार्य श्री जी के जीवनपर आधारित सादरीकरण हुआ! 20 तारीख़ को विशिष्ट जाप, 21 लकी ड्रॉ मौन दिवस, स्वर संध्यामंडल द्वारा आनंदोत्सव, 21 तारीख़ पंचरंगी सामाईक, आनंद चालीसा, 22 का भक्तिगीत, 23/24/25 तेला धारणा,24 ता गुरुवार जाप, 25 ता. आयंबील दिवस! इसप्रकार “ गुरु आनंद जन्मोत्सव “ का आयोजन किया है!
सभी सांसक्रुतिक कार्यक्रमों पच्शात वाणी के जादुगर पु. स्नेहाश्री जी द्वारा जिनवाणी की पर्वणी रंगत ला रही है! आजका आनंद चालीसा ग्रुप द्वारा सादर किया गया आनंद गाथा कार्यक्रम को शोभायमान बनाया माधुरी भंसाली, संगीता मंडलेचा, सारिका ओस्तवाल, आँचल रांका, रेश्मा मुथीयान, सरला गांधी, राखी कुंकुलोल, राजश्री ओस्तवाल, स्नेहल मुनोत, शुभांगी कात्रेला ने!



