Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

अणुव्रत समिति की आयोजना में स्वस्थ समाज निर्माण में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका पर होगी संगोष्ठी 

अणुव्रत समिति की आयोजना में स्वस्थ समाज निर्माण में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका पर होगी संगोष्ठी 

महानगर के विभिन्न संस्थान बन रहे है सहभागी

चेन्नई: अणुव्रत समिति, चेन्नई की पंचम कार्यसमिति की बैठक तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में अध्यक्षा श्रीमती सुभद्रा लुणावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

 अणुव्रत गीत मंगलाचरण से कार्यवाही प्रारंभ हुई। स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए सुभद्रा लुणावत ने कहा कि रविवार 10 मई को ‘स्वस्थ समाज निर्माण में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका’ विषय पर सी यू शाह भवन, पुरूषवाक्कम में एक संगोष्ठी रखी गई हैं। कार्यक्रम संयोजक, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप धींग ने बताया कि स्वार्थ- स्वयं निखरें, परार्थ- परिवार और समाज भी निखरें, परमार्थ- आत्मा पवित्र बने : बिन्दुओं पर चिन्तन-मनन होगा। मंत्री कुशल बांठिया ने कहा कि इस संगोष्ठी में चेन्नई महानगर की अनेकानेक सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक संस्थान सहभागी बन रहे हैं। उपाध्यक्ष स्वरुप चन्द दाँती ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए बताया कि जीतो चेन्नई चैप्टर चैयरमैन राजेश चन्दन मुख्य अतिथि, प्यारेलाल पितलिया और विजयराज कटारिया विशिष्ठ अतिथि होंगे।

सहमंत्री कमल सामसुखा ने बताया कि अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के दक्षिणाचंल उपाध्यक्ष कैलाश बोराणा, संगठन मंत्री राजेश चावत बंगलूर से विशेष रूप से पधारेंगे। प्रचार-प्रसार मंत्री शांति दुधोड़िया ने बताया कि इस संगोष्ठी की संयोजना में समिति सदस्य जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए है। इस अवसर पर तेरापंथ सभाध्यक्ष अशोक खतंग, अणुव्रत समिति पूर्वाध्यक्ष संपतराज चोरड़िया, गौतमचंद सेठिया, राजेंद्र भण्डारी, डाॅ. कमलेश नाहर, संतोष सेठिया आदि ने भी कार्यक्रम को विशिष्टता प्रदान करने हेतु अपने विचार व्यक्त किए। भरत डी मरलेचा ने आभार व्यक्त किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar