आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म. सा भावी आचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी महासतीजी श्री सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या श्री प्रभावतीजी म.सा के आज तेले की तपस्या के साथ ग्रहण किये गए संथारे का आठवां दिवस गतिमान हैं | महासतीजी ने चेतन अवस्था में श्रद्धा भाव से संथारा ग्रहण किया था व सजगतापूर्वक सभी से क्षमायाचना करते हुए उनका संथारा पूर्ण जागृति पूर्वक गतिमान हैं |
उनकी पुत्री सरलेशप्रभाजी म.सा के संग श्री रक्षिताजी म.सा श्री इन्द्रप्रभाजी म.सा श्रावक व श्राविकाएं वैराग्यस्प्रद भजन व स्वाध्याय सुना रहे हैं,समता भाव पूर्वक सुनते हुए सभी से क्षमायाचना कर रहे हैं | उनकी पुत्री विनयप्रभाजी म.सा के संग पूनमजी म.सा ,सुयशप्रभाजी म.सा कीर्तिश्रीजी म. सा महासती मण्डल सेवा करते हुए संथारे में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं |
महासतीजी के सांसारिक पुत्र नरेन्द्रजी वीरेन्द्रजी व पुत्रवधूएं रुपलजी मनीषाजी शशिजी व पोत्र अभिषेक रौनक निखिल करण कांकरिया,काजलजी रक्षाजी सुपुत्री निर्मलाजी प्रमिलाजी कंवरजी प्रकाशजी संकलेचा व प्रकाशजी गुगलिया पौत्री निशा कवरसा पंकजजी छल्लानी सहित सभी सदस्य संथारे में पूर्ण सहकार कर रहे हैं |
सांसारिक पक्ष में नंनदोईजी हस्तीमलजी नाहर भतीजे हरीशजी प्रकाशजी दिनेशजी भतीजी उषाजी दिलकुशजी व इन्द्राजी प्रतिभाजी रेखाजी वीरपिता बाबू धनपतराजजी सुराणा संदीपजी ओस्तवाल सहित चेन्नई से अनेक सदस्य व अजमेर में विराजित महासती मण्डल के माता पिता भ्राता परिजन अजमेर में संथारा साधिका महासतीजी के दर्शनार्थ पहुंचे हैं |
रत्न हितैषी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्दजी चोपड़ा प्रमोदजी लोढा युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकजी लोढा महासचिव अमितजी मुणोत मनिषजी जैन अशोकजी जैन प्रेमजी मोदी जोधपुर से जुगलजी हुंडीवाल महावीरजी बोथरा दिलीपजी बाफना सिद्दार्थजी नाहर,सुनीलजी नाहर गोटन से हंसराजजी चोपडा माताजी श्राविकाजी सुपुत्र संग पीपाड़ से श्री व श्रीमतीजी पदमचंदजी लुणावत गौतमचन्दजी मुथा,अखिलजी लुणावत सचिनजी मुथा सहित परिवार के सदस्य किशनगढ़ से प्रमोदजी मोदी दूदू से विनोदजी मेहता परिवार व संघ सहित ब्यावर से हस्तीमलजी गोलेछा, विजयनगर से सांड परिवार, रतलाम,मसूदा, सरवाड़, रतलाम आदि दर्शनार्थ पधारें व दर्शनार्थियों का आवागमन निरन्तर जारी हैं |
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ अजमेर के प्रमुख पारसमलजी रांका,अध्यक्ष चंद्रप्रकाशजी कटारिया,मंत्री हेमन्तजी नाहर अशोकजी रांका, विवेकजी मुणोत, अशोकजी कटारिया, हरकचंदजी बोथरा, पदमजी कासवा,पदमचंदजी लोढा सुनीलजी पोकरणा समस्त पदाधिकारीगण व संघ सदस्य चौके व आवास निवास की सुन्दर व्यवस्था संभाल रहे हैं | अजमेर संघ की श्रद्धा भक्ति अनुकरणीय अनुमोदनीय हैं |