Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

“ विश्व नवकार महामंत्र” दिवस का चिंचवड- पिंपरी जितो चाप्टर द्वारा भव्यतम आयोजन

“ विश्व नवकार महामंत्र” दिवस का चिंचवड- पिंपरी जितो चाप्टर द्वारा भव्यतम आयोजन

“ विश्व नवकार महामंत्र” दिवस का चिंचवड- पिंपरी जितो चाप्टर द्वारा भव्यतम आयोजन ! 9 अप्रैल को चिंचवड- पिंपरी जितो चाप्टर द्वारा श्री फत्तेचंद जैन विद्यालय के प्रांगण में सामुहिक नवकार महामंत्रके जापका भव्यतम आयोजन किया गया! दिल्ली में जितो परिवार द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में देश के ग्रहमंत्री मा. अमितभाई शहा के प्रमुख उपस्थिती में हुये विश्व नवकार महामंत्र दिवसका सिधा प्रसारण किया गया. इस जाप के माध्यम से सबने विश्वशांति के लिए प्रार्थना कि. कार्यक्रम कीसंकल्पना जीतो अपैक्स डायरेक्टर जोन अध्यक्ष राजेंद्रजी जैन ने की.

चॅप्टर चेअरमन श्री आनंदजी मुथा ने प्रस्तावना रख उपस्थित मान्यवरोंका स्वागत किया! सेक्रेटरी हर्षद जी खिंवसरा ने आयोजन की जानकारी दी! चिफ सेक्रेटरी तुषारजी लुणावत ने आभार प्रदर्शन किया! इस भव्यतम आयोजन के कार्याध्यक्ष थे उपाध्यक्ष प्रकाशजी गदिया, दिलीपजी सोनिगरा, अशोकजी बागमार , अजितजी पाटील ! संपुर्ण आयोजन मे लेडीज विंग चेअरमन पुनमजी बंब, वैशाली जी बाफणा,मिनाजी टाटीया उनकी कार्यकारिणी एवं यूथ विंग अध्यक्ष ऋषभ गादिया,अनुज चोपड़ा एवं उनकी कार्यकारिणी तथा हेमंत गुगले,प्रसन्ना चोपड़ा,अमित कांकरिया,सचिन धोका,अभिजित लुनिया,मयूर शिंगवी एवं संपुर्ण चाप्टर टिम का महत्वपुर्ण सहयोग रहा! महामंत्र जाप पुर्व भक्तिसंगीत का आयोजन किया गया था! दो हज़ार से अधिक महानुभावोने सामुहिक नवकार मंत्र के जापमें भाग लियाl

चिंचवड में आयोजित इस नवकार महामंत्र जापमे मुख्य उपस्थिती थी महासाध्वी पु. संबोधिजी म. सा. इस अभियान में सम्मिलीत हुये पिंपरी चिंचवड महानगरनिगम के स्थायी समिती के सभापती अभिषेक जी बारणे, विरोधी पक्ष नेता भाऊसाहेब भोईर, जैन विद्याप्रसारक मंडल के ऑन. सेक्रेटरी अॅंड. राजेंन्द्रजी मुथा, जितो जोन सेक्रेटरी तृप्ती जी कर्नावट, संतोषजी धोका, प्रा. अशोकजी पगारिया, सुभाषजी ललवाणी, सागरजी साखला, दिलीपजी नहार, नंदकुमार जी लुणावत, विलासजी पगारिया,, विविध श्री संघोके पदाधिकारी, एवं सकल जैन समाजके धर्मअनुरागी की विशेष उपस्थिति थी .पिंपरी चिंचवड़ में कुल 24 स्थानोपर 16000 लोगों ने नवकार जाप किया!

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar