चेन्नई में साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट पर स्थित स्वाध्याय भवन’ में वैशाख पक्खी पाक्षिक पर्व के पावन प्रसंग को स्वाध्याय दिवस के रुप मे मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने आचार्यश्री हस्तीमलजी म.सा द्वारा अर्थ व भावार्थ किए गये प्रश्न व्याकरण सूत्र में वर्णित आश्रव द्वार के अंतर्गत अदतादान द्वार पर मार्मिक विवेचन किया व चोरी करने के भयंकर दुष्परिणाम के बारे में बताते हुए कहा हर जीव को निश्चित ही चोरी करने से बचना चाहिए | स्वाध्यायी बन्धुवर ने विभिन्न आगमों में वर्णित सूत्र,संदेशों व प्रेरणा भरी गाथाओं का उल्लेख करते हुए सुन्दर शैली में विवेचन किया | उपस्थित जिज्ञासु स्वाध्यायीगण द्वारा रखी जिज्ञासाओं का समाधान हुआ |
जे कमलजी चोरडिया ने तीन मनोरथ पाठ किया,वरिष्ठ स्वाध्यायी महावीरचन्दजी बागमार ने दैनिक चिन्तन सूत्र व सामूहिक नियम कराये , स्वाध्यायी श्री इंदरचंदजी कर्णावट ने प्रत्याख्यान करवाये | इस प्रसंग पर वीरपिता-वीरपति श्री बाबू धनपतराजजी सुराणा ने उपवास के प्रत्याख्यान व अन्य प्रत्याख्यान हुए | श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल तमिलनाडु की अध्यक्षा श्रीमती शशिजी कांकरिया श्री जैन रत्न युवक परिषद तमिलनाडु के शाखा प्रमुख श्री संदीपजी ओस्तवाल रुपराजजी सेठिया दीपकजी श्रीश्रीमाल योगेशजी श्रीश्रीमाल कान्तिलालजी तातेड़ लीलमचन्दजी बागमार ज्ञानचन्दजी बागमार गौतमचन्दजी मुणोत आर नरेन्द्रजी कांकरिया आदि सामायिक परिवेश में उपस्थित थे | विंग्स टू फ्लाई के छात्र बालक श्री हितेनजी कोठारी ने मंगल पाठ किया |
जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के पूर्व कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने आलोयणा पाठ किया | सायंकालीन प्रतिक्रमण श्री बादलचन्दजी बागमार ने करवाया | श्री कान्तिलालजी तातेड़ ने तीन मनोरथ व संकल्प सूत्र पाठ किया | गुरु सुखसाता पृच्छा पाठ स्वाध्यायी श्री गौतमचन्दजी मुणोत ने करवाया | प्रतिक्रमण व सामूहिक वन्दन के पश्चात स्वाध्यायीगण ने चोवीसी की सामूहिक स्तुति करते हुए वैशाख पक्खी पर्व पर क्षमायाचना की |
प्रेषक : स्वाध्याय भवन’ 24/25 – बेसिन वाटर स्ट्रीट साहूकारपेट चेन्नई तमिलनाडु