कुचेरा निवासी, साहूकारपेट, चेन्नई प्रवासी श्री मनोजकुमार अजयकुमार सुराणा के नवप्रतिष्ठान K2 कलेक्शन गीफ्ट, नोवेल्टी शो रुम का विधिवत शुभारम्भ संस्कार जैन संस्कार विधि द्वारा सम्पादित हुआ!
नमस्कार महामंत्र के सामूहिक स्मरण एवं मंगल भावना पत्रक की स्थापना के साथ अभातेयुप ह्री संस्कारक श्री स्वरूप चन्द दाँती ने सम्पूर्ण मंगल मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ संस्कार विधि सम्पादित करवाई।
तेरापंथ युवक परिषद्, चेन्नई के निर्देशन में सम्पादित इस संस्कार में अध्यक्ष श्री रमेश डागा ने जैन संस्कार विधि के बारे में जानकारी देने के साथ अभातेयुप और तेयुप चेन्नई की ओर से विडिओ कालिगं द्वारा बधाई संप्रेषित की। संस्कारक द्वारा वृहद मंगलपाठ से संस्कार विधि परिसम्पन्नता के साथ मंगल भावना पत्रक प्रदान किया!
इस अवसर पर सुराणा परिवार, श्री अरविन्द आच्छा के साथ तेरापंथ समाज के एवं अन्य गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे। शुभारंभ संस्कार विधि की सम्पन्नता के बाद परिजनों ने समणी निर्देशिका विनीतप्रज्ञा, समणी निर्देशिका शीलप्रज्ञा के दर्शन किये।
स्वरूप चन्द दाँती
अभातेयुप ह्री संस्कारक
चेन्नई