Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

संस्कृति में ‘नई ऊर्जा’ का संचार — गिरी बागड़ी बने अध्यक्ष, विक्रम सिंघवी बने सचिव

संस्कृति में ‘नई ऊर्जा’ का संचार — गिरी बागड़ी बने अध्यक्ष, विक्रम सिंघवी बने सचिव

चेन्नई। सांस्कृतिक संस्था संस्कृति के पदस्थापन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सदस्यों की उत्साही भागीदारी के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष श्री मुकेश मुक्ता ने अध्यक्ष पद की औपचारिक जिम्मेदारी नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री गिरी बागड़ी को सौंपते हुए उन्हें कॉलर पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान सचिव श्री विजय गुलेचा ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें संस्था की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया गया।

मुख्य अतिथि JITO अध्यक्ष चेन्नई चैप्टर श्री राजेश चंदन का परिचय श्री गौतम चन्द बोहरा दिया और उनकी गरिमामयी उपस्थिति में श्री गिरी बागड़ी को वर्ष 2026-27 के लिए औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर “उर्जा” थीम का अनावरण किया तथा सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की।

नवगठित टीम में उपाध्यक्ष के रूप में श्री सुधीर कांकरिया, सचिव के रूप में श्री विक्रम सिंघवी, संयुक्त सचिव के रूप में श्री दीपक कोठारी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में श्री विनोद कोठारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सदस्यों के बीच उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा, जिसने इस आयोजन को विशेष बना दिया। संदीप चोरारिया का भी विशेष सहयोग रहा।संगीता गाड़िया एवं सुदर्शना बोहरा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम के अंत में सचिव श्री विक्रम सिंघवी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar