ग्रेटर चेन्नई महानगर पालिका, एक्ष्नोरा इंटरनेशनल, राजस्थान पत्रिका का संयुक्त आयोजन प्रदूषण मुक्त पोंगल का संदेश का आयोजन कुमाररानी मीना मुथैया कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंस गांधीनगर अड्यार, SKPD बॉयज हाइयर सेकेंडरी स्कूल पेरिस में रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीबन 100 बच्चों ने भाग लिया। तमिलनाडु का पारंपरिक त्योहार आगामी 15 को मनाया जायगा, इस चार दिवसीय पोंगल फेस्टिवल के पहले दिन बोगी पोंगल मनाया जाता हैl इस दिन सुबह पुरानी वस्तु जलाने की परम्परा हे लेकिन धीरे धीरे इसमें बदलाव होता आया और वर्तमान में प्लास्टिक, टायर, आदि वस्तुएं भी जलाने लगे प्लास्टिक और टायर जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है, जिसका असर आमजन के स्वास्थ्य पर भी पड रहा हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ मुथुकुमार प्रोग्राम ऑफिसर इनवायरमेंट डिपार्टमेंट गवर्मेंट ऑफ तमिलनाडू ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज की नेचर क्लब प्कॉर्डिनेटर आरोग्या ने धुआं मुक्त भोगी पोंगल की विस्तार से जानकारी दी।
एक्ष्नोरा नॉर्थ सचिव फतेहराज जैन ने कहा कि 10 दिन से चल रहे इस अभियान मै राजस्थान पत्रिका का विशेष सहयोग रहा। तथा हजारों विद्यार्थियों एवं आमजन ने हर तरह से पूरा सहयोग देकर धुआं मुक्त भोगी पोंगल मनाने का आश्वासन दिया। टायर एवं प्लास्टिक जलाने से पर्यावरण प्रदूषण एवं पक्षियों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया और विद्यार्थियों से कहा कि फालतू सामान जलाने के बजाय किसी जरूरत मंद को दे। विद्यार्थियों को कहा कि वे अपने माता पिता एवं रिस्तेदार को भी इस प्रकार होने वाले नुकसान के बारे में बताए। इस मौके पर स्कूल एवं कॉलेज की सभी अध्यापिकाए, एक्नोर के गोविंदराज, इंद्राकुमारी एवं कई अधिकारियों ने भाग लिया।




