Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत बेंचों का निर्माण

कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत बेंचों का निर्माण

तेरापंथ महिला मण्डल की महत्वाकांक्षी योजना

   अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्षा की गरिमामय उपस्थिति

 ओसवाल गार्डन, चेन्नई ; अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई द्वारा कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत निर्मित बेंचों के लोकार्पण का कार्यक्रम अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीलम सेठिया की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

  कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व महिला मंडल ने साध्वी श्री डॉ मंगलप्रज्ञा से मंगल पाठ श्रवण किया। राष्ट्रीय अध्यक्षा ने नमस्कार महामंत्र करने के बाद बेंच का लोकार्पण रीबन खोलकर किया। महिला मंडल द्वारा ओसवाल गार्डन, कुरुकपेट, चेन्नई में 4 बेंचों का निर्माण किया गया। मंगलाचरण, प्रेरणा गीत संगान से हुआ।

 राष्ट्रीय अध्यक्षा बनने के प्रथम बार चेन्नई पदार्पण पर एक कार्यक्रम समायोजित हुआ। महिला मंडल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा का स्वागत गीत द्वारा अभिनन्दन किया गया। पुर्वाध्यक्षा कमला गेलडा, सभा मंत्री अशोक खतंग, सहमंत्री मनोज गादिया, तेयुप मंत्री संदीप मुथा, ओसवाल गार्डन मंत्री नीतिन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अरविंद बोहरा ने महिला मंडल के गतिविधियों की सराहना करते हुए शुभकामना प्रेषित की।

  तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पा हिरण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या माला कातरेला, दीपा पारख एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्षा का सम्मान किया।

 विशेष वक्तव्य में राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीलम जी सेठिया ने महिला मंडल की गतिमान गतिविधियों व आगामी आने वाली गतिविधियों की जानकारी दी एवं उससे जुड़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर परामर्शक सूरज मूथा, पदाधिकारी गण, कार्यसमिति सदस्यों, कन्या मंडल संयोजिका भवि बाफना आदि कन्याओं एवं ओसवाल गार्डन की बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रीमा सिंघवी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सुभद्रा लुणावत ने किया।

            स्वरुप चन्द दाँती

                 सहमंत्री

         अणुव्रत समिति, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar