Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

भगवान महावीर सेवा समिति द्वारा 400 वा मानव सेवा कार्यक्रम आयोजित

भगवान महावीर सेवा समिति द्वारा 400 वा मानव सेवा कार्यक्रम आयोजित

तप-त्याग सामायिक दिवस से मनाया गया गुरू गणेश का पुण्य स्मरण दिवस

चेन्नई (टी.नगर) : श्री एस एस जैन संघ के तत्वावधान स्वर्ण संयम आराधक पूज्य वीरेन्द्रमुनी म सा के सान्निध्य में कर्नाटक गज केसरी पूज्य श्री गणेशलालजी म.सा.की 64वी पुण्यतिथि बर्किट रोड़ टी.नगर स्थित माम्बलम जैन स्थानक में जप तप त्याग, 2-2 सामायिक, मानव सेवा, अन्नदानं व परोपकार कार्यों के साथ मनायी गयी।कार्यक्रम का सुप्रारम्भ श्री वीरेन्द्रमुनीजी म. सा.के मंगलाचरण से हुवा

    पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी म.सा. ने गणेशलालजी म.सा. के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला एवं उनके सम्पूर्ण जीवन चारित्र का सारगर्भित वर्णन प्रस्तुत किया तथा बताया कि गुरू गणेश ज्ञान, दर्शन, चारित्र व जिनशासन के एक महान प्रभावक थे। गुरू गणेश ने अंतिम साँस तक हजारों लोगों को समकित प्रदान किया।

मुख्य अतिथि श्री सुभाषचन्द रांका एवं श्री विमलचन्द धारीवाल ने गुरू स्मरण करते हुए टी.नगर संघ द्वारा की जा रही साधू साध्वियों की सेवा व परोपकार कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि माम्बलम संघ बिना किसी भेद भाव के सभी सम्प्रदाय के गुरू भगवंतों की सेवा करने वाला एक आदर्श एवं उच्च कोटि का संघ हैं। इस संघ के सभी श्रावक श्राविकाएं सेवा भावी हैं।

संघ अध्यक्ष डॉ. उत्तमचन्द गोठी ने आगंतुक श्रावक श्राविकाओं एवं गणमान्य लोगों का भाव अभिनंदन करते हुए बताया की गुरु गणेश का जन्म बिलाड़ा में हुवा। वो घोर तपस्वी थे। जीवन के अन्तिम समय तक एकान्तर तप करते रहे। उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था। डॉ.गोठी ने विराजित गुरूदेव का आभार व्यक्त किया।इस मौके में चेन्नई महानगर के कई उपनगरों के गुरू भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

400 वा मानव सेवा, अन्नदानं, साधर्मिक कार्यक्रम आयोजित

इस मौके पर भगवान महावीर सेवा समिति द्वारा 400 वा मानव सेवा कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। सेवा समिति के संस्थापक डॉ उत्तमचन्द गोठी ने बताया की वर्ष 1995 के माम्बलम संघ में चातुर्मास के दरम्यान, मरूधर केसरीजी म.सा. की जन्म जयंती प्रसंग पर एक प्रवचन से प्रभावित होकर सेवा समिति का शुभारंभ हुआ। लगभग 150 से भी ज्यादा अनाथालयों, वृद्धाश्रम, चिल्ड्रन होम्स ,स्कूलों आदि में लगभग डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों को इस संस्था द्वारा भोजन एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं।

15 से भी ज्यादा विशाल मेडिकल कैम्प इस संस्था द्वारा आयोजित किये जा चुके हैं। इसके साथ ही गौ शाला में चारा, रोटियां एवं साधर्मिक भाई बहनों को राशन एवं दवाईयां भी सेवा समिति पर हर अमावस्या को प्रदान की जाती हैं। अनुदान देने वाले सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य हैं। न कोई अध्यक्ष, न कोई मंत्री, न कोई कोषाध्यक्ष और न ही कोई कार्पस फण्ड फिर भी पिछले 31 वर्षों से यह संस्था एक्टिव हैं।

इस मौके पर पिछले 31 वर्षों से सहयोग देने वाले सभी दान दाताओं का बहुमान माला, शाल से दोनों मुख्य अतिथि के हाथों से करवाया गया। लगभग 400 से भी ज्यादा लोगों को मिष्ठान युक्त सात्विक भोजन, वृद्धाश्रम व गौशाला में सहयोग तथा साधर्मिक भाई बहनों को राशन किट व दवाइयां वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन संघ मंत्री व सेवा समिती संस्थापक डॉ. उत्तमचन्द गोठी ने किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar