श्री चंद्रप्रभु जैन नया मंदिर ट्रस्ट-चैनई के तत्वावधान में इस वर्ष 2020 के चातुर्मास के लिए श्री प्रेम-भुवनभानु समुदाय के गच्छाधिपति श्री रार्जेन्द्रसूरिजी म.सा कीआज्ञा से, प.पू.आचार्य श्री हंसकिर्तीसुरीश्वरजी म.सा व युगप्रधान आचार्य सम प.पू.पंन्यास प्रवर श्री चंद्रशेखर विजयजी म.सा. के शिष्य रत्न परम पूज्य मुनिराज श्री गुणहंस विजयजी महाराज साहब आदि ठाणा का मंगल प्रवेश श्री जैन आराधना भवन के प्रांगण मे आषाढ़ सुद 12 2 जुलाई गुरुवार को प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में होगा।
साध्वीजी भगवंतो का मंगल प्रवेश
प्रेम- भुवनभानु समुदाय के प.पू.आ. श्रीमद् अभयशेखर सुरीश्वरजी म.सा. की आज्ञानुव्रति शासन प्रभावक प.पू.साध्विजी श्री अनंतकिर्तिश्रीजी म.सा की प्रशिष्या प्रवचन प्रभाविका प.पू.साध्वीजीश्री नंदिवर्धना श्रीजी म.सा.,पू.साध्वीजी श्री धृतिवर्धनाश्रीजी म.सा आदी ठाणा का चातुर्मास मंगल प्रवेश श्री क्रिया भवन में 24 जून बुधवार प्रातःकाल शुभ मुहुर्त मे होंगा।
योगनिष्ठ प.पू.आ. श्रीमद् विजय केशरसूरी सुरिश्वरजी म.सा. के समुदायवृति गिरिविहार संस्था प्रेरक प.पू.आ.भ.श्री हेमप्रभ सुरिश्वरजी म.सा. के सुशिष्य वर्तमान गच्छाधिपति प.पू.आ.भ. श्री विज्ञानप्रभसूरिजी म.सा.के आज्ञानुवर्तीनी सरल स्वभावी प.पू.साध्वीवर्या श्री अरिहंत प्रभाश्रीजी म.सा.आदि ठाणा का चातुर्मास मंगल प्रवेश 25 जून गुरुवार को विजय मुहुर्त मे श्री चंदनबाला भवन मे होगा ।
निवेदक
श्री चंद्रप्रभु जैन नया मंदिर ट्रस्ट -चेन्नई