सामायिक स्वाध्याय के प्रबल प्रेरक आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हस्तीमलजी म. सा के 35 वें स्मृति दिवस को सामायिक दिवस के रुप में मनाया|
चेन्नई : साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में सामायिक स्वाध्याय के प्रबल प्रेरक आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हस्तीमलजी म.सा के 35 वें पुण्य स्मृति दिवस को दो-दो सामायिक की साधना के साथ जप-तप त्याग पूर्वक मनाया गया |
वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने आचार्य भगवन्त हस्तीमलजी म. सा द्वारा अर्थ व भावार्थ किये गए प्रश्न व्याकरण सूत्र के अब्रह्न आश्रव द्वार का विस्तृत विवेचन करते हुए आचार्य हस्ती के गुणगान रुप में भाव रखे व आचार्यश्री के वर्ष 1980 में साहूकारपेट संघ चेन्नई में संपन्न चातुर्मास में सामायिक व स्वाध्याय के संग ज्ञान शिविर में हुई उपलब्धियों की जानकारी दी |
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के पूर्व कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने आचार्यश्री के चरित्रमय जीवन व निमाज में 13 दिवसीय संथारे के समय व आचार्यश्री हस्तीमलजी म. सा के द्वारा जोधपुर में श्री चौथमलजी म.सा के संथारे के समय की गई सेवाएं व सहकार आदि अनेक उद्दरण धर्मसभा में रखे |
वरिष्ठ स्वाध्यायी महावीरचन्दजी बागमार ने आचार्यश्री के संथारे समय प्रत्यक्ष दर्शन के संस्मरण रखे | श्रीमती राजकुमारीजी बैद ने गुरुदेव के उनके परिवार पर किये उपकारों को याद करते हुए भाव रखे |
स्वाध्यायी बन्धुवर इंदरचंदजी कर्णावट ने गुरु हस्ती के द्वारा सर्प को बचाने की घटना पर प्रकाश करते हुए गुणगान किये | श्रावक संघ के उपाध्यक्ष स्वाध्यायी गौतमचन्दजी मुणोत ने गुरु के उपकारों पर कृतज्ञ भाव रखते हुए सुखसाता पाठ पृच्छा की | बालक हितेनजी कोठारी ने चिन्तन सूत्र किया |
धर्म सभा में श्राविका मण्डल तमिलनाडु की अध्यक्षा शशिजी कांकरिया,रुपराजजी सेठिया, दीपकजी श्रीश्रीमाल योगेशजी श्रीश्रीमाल लीलमचन्दजी बागमार,उच्छबराजजी गांग आदि ने गुणगान रुप में हस्ती चालीसा की सामुहिक स्तुति की व दो-दो सामायिक की साधना करते हुए पुण्य स्मृति दिवस मनाया |
प्रेषक : स्वाध्याय भवन 24/25-बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट, साहूकारपेट, चेन्नई, तमिलनाडु