चेन्नई: कोरोना महामारी के काल में सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित हो, इसी पावन उद्देश्य से व्हाट्सएप के ” धरती धोरा री, गुरु मिश्री रूप सुकून, हम सब एक हैं, हम साथ साथ हैं ग्रुप में गत दो महीने से साप्ताहिक रुप से नवकार महामंत्र व गायत्री मंत्र के अखंड जाप का आयोजन रखा जा रहा हैं।
अहमदाबाद से श्री अजित कोठारी चेन्नई से भारत सुराणा नरेन्द्र कांकरिया हैदराबाद से श्री रमेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में उपरोक्त जाप निरन्तर साप्ताहिक रुप से जारी हैं। इन जाप में अनेक भक्तों भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिल रहा हैं।
देश के चालीस नगरों से भाई बहन परिवार सहित पांच – पांच, दो – दो सामायिक लगातार करते हुए प्रभु से विश्व शांति की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में कल 28 जून अखंड जाप का आयोजन प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संपन्न होगा ।
2005 से आचार्य भगवन्त श्री हीराचंद्रजी म.सा की प्रेरणा से आगम वांचन का दैनिक कार्यक्रम स्वाध्याय भवन साहूकारपेट चेन्नई में करीब 35 भाई बहनों की उपस्थिति में चल रहा था। भाई श्री वीरेंद्रजी कांकरिया व श्री विनोदजी जैन निरन्तर वीतराग भगवन्त की वाणी आगम वांचन के रुप में कर रहे हैं।
वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण सरकारी आदेशानुसार 25 मार्च 2020 से स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट में आगम वांचन स्थगित हुआ। वीर प्रभु व गुरु भगवन्तों की असीम कृपा से उसी दिन से आगम वांचन निरन्तर ऋषभ कृपा साहूकारपेट के स्वाध्याय हाल में निरन्तर जारी हैं।
हमारे परिवार के छह – सात सदस्यों के संग सामायिक साधना के साथ व सोशियल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखते हुए, बड़े हॉल में भाई वीरेंद्रजी कांकरिया आगम वांचन कर रहे हैं। सायंकालीन 8 बजे से प्राथना, विश्व शांति हेतु शांतिनाथ प्रभु व नवकार महामंत्र का जाप आचार्य हस्ती चालीसा आदि दैनिक रुप से कर रहे हैं।
सभी पाठकों से निवेदन हैं कि दैनिक रुप से विश्व शांति हेतु परिवार के संग प्राथना सामायिक साधना व नवकार महामंत्र गायत्री मंत्र का जाप अपने अपने स्थान पर सोशियल डिस्टनसिंग के साथ करें ।