चेन्नई साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में शुक्रवार 15 मई 2026 को वरिष्ठ स्वाध्यायी वीरेन्द्रजी कांकरिया द्वारा आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा के जीवन चरित्र पर हीरा चालीसा पर प्रश्नोंतरी लिखित परीक्षा ली गयी |
परीक्षा में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के उपाध्यक्ष गौतमचन्दजी मुणोत,श्राविका मण्डल तमिलनाडु की अध्यक्षा शशिजी कांकरिया,श्रीमती इंदरचंदजी कर्णावट श्री रुपराजजी सेठिया,इंदरचंदजी कर्णावट, पदमचन्दजी दीपकजी योगेशजी श्रीश्रीमाल,जे कमलजी चोरडिया, महावीरचन्दजी बागमार, हितेनजी कोठारी, आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने सामायिक परिवेश में परीक्षा में भाग लिया |
रविवारीय नैतिक व धार्मिक विंग्स टू फ्लाई शिविर के शिविरार्थी बालक हितेनजी कोठारी ने जीवन संकल्प सूत्र,श्रीमती शशिजी कांकरिया ने तीन मनोरथ चिन्तन वरिष्ठ स्वाध्यायी महावीरचन्द जी बागमार ने प्रत्याख्यान कराये | श्रावक संघ तमिलनाडु के उपाध्यक्ष स्वाध्यायी बन्धुवर श्री गौतमचन्दजी मुणोत ने गुरु सुखसाता पाठ से पृच्छा की | स्वाध्यायी बन्धुवर श्री इंदरचंदजी कर्णावट ने मंगल पाठ किया |
आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने जानकारी दी कि आज पूर्वाभ्यास हेतु परीक्षा ली गयी हैं,श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल तमिलनाडु द्वारा स्वाध्याय भवन साहूकारपेट व स्वाध्याय भवन किलपाक चेन्नई, तमिलनाडु में अगले महीने 21 जून 2026,रविवार को हीरा चालीसा पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा | उपस्थित परीक्षार्थियों ने स्वाध्यायी बन्धुवर श्री वीरेन्द्रजी कांकरिया को परीक्षा के आयोजन के लिए पुरुषार्थ करने हेतु साधुवाद ज्ञापित किया |
तीर्थंकरों, महापुरुषों, आचार्य भगवन्तो, उपाध्याय प्रवर, भावी आचार्यश्री, साध्वीप्रमुखा चरित्र आत्माओं की जय जयकार संग आगम स्वाध्याय के संग हीरा चालीसा पर पूर्वाभ्यास परीक्षा का आयोजन सुसंपन्न हुआ |