सेवा समिती द्वारा 401 वां मानव सेवा कार्यक्रम आयोजित चेन्नई: टी.नगर : श्री एस एस जैन संघ माम्बलम-टी.नगर के तत्वावधान में लोकमान्य संत पूज्य श्री रूपचंदजी म सा एवं स्वर्ण संयम आराधक पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी महाराज का दीक्षा दिवस तप त्याग एवं 2- 2 सामायिक के साथ बर्किट रोड़ स्थित जैन स्थानक में मनाया गया। मुनिश्री वीरेंद्रमुनीजी म सा ने मंगलाचरण करवाया। मुनिश्री ने शेरे राजस्थान गुरूदेव रूपचन्दजी म सा के व्यक्तित्व कृतित्व व संयम जीवन पर सारगर्भित प्रवचन देते हुए उन्हें जिनशासन का महान प्रभावक राष्ट्र संत बताया। अजैन होते हुए भी मात्र 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने भागवती जैन दीक्षा अंगीकार की। उनके गुरू का नाम पूज्य श्री मोतीलालजी महाराज था लेकिन उनके स्वर्गवास के पश्चात वो मरूधर केसरी मिश्रीमलजी म.सा.के पास आ गए और जीवन पर्यंत उनके नाम को खूब रोशन किया। उन्होंने देशभर में अनेक गौशाला एवं जन...
“वसंत पंचमी पर विवेक, ज्ञान व साधना का संदेश—पूज्य गुरु भगवंतों का प्रेरक प्रवचन समागम” भारत गौरव डॉक्टर श्री वरुण मुनि जी महाराज राष्ट्र संत श्रमण संघीय उपप्रवर्तक परम पूज्य श्री पंकज मुनि जी महाराज, भारत गौरव डॉक्टर श्री वरुण मुनि जी महाराज एवं मुनिरत्न श्री रुपेश मुनि जी महाराज की दक्षिण भारत में धर्म-प्रभावक यात्रा सानंद गतिमान है। पिछले दस दिनों से पूज्य गुरु भगवंतों का मडगांव स्थित जैन स्थानक में मंगलमय प्रवास रहा। इस दौरान प्रतिदिन प्रवचनों एवं जप-साधना की श्रृंखला निरंतर चलती रही। मूर्तिपूजक, स्थानकवासी, तेरापंथी एवं दिगंबर समाज के श्रद्धालु भाई-बहनों ने गुरु दर्शन एवं प्रवचनों का लाभ लिया। परम गुरु भक्त श्री प्रकाश जी गन्ना की भाव भरी विनती को ध्यान में रखते हुए पूज्य गुरुदेव उनके निवास स्थान विद्यानगर पधारे। वहां भी रात्रिकालीन प्रवचनों का सुंदर समागम आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों, य...
ब्यावर एसोसिएशन द्वारा “ब्यावर रत्न अलंकरण” तथा “ मेरा भारत महान “ प्रोग्राम 26 जनवरी को लेडी आण्डाल ऑडिटोरियम में ब्यावर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री भंवरलाल गोठी जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक और महत्वाकांक्षी समाज सेवा प्रोजेक्ट “मेडिकल सहायता योजना” के शुभारंभ हेतु 26 जनवरी को देश भक्ति पर आधारित प्रोग्राम लेडी आंडल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा । अध्यक्ष श्री अजीत जी गोठी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जरूरत मंद परिवारों को अकस्मात् चिकित्सा सहायता हेतु सहायता प्रदान की जाएगीl अलंकरण समिति चेयरमैन M.G.बोहरा के अनुसार इस प्रोग्राम में सुख्यात समाज सेवी भामाशाह श्री सुभाष चंद जी रांका तथा श्री रिखबचंद जी बोहरा को उनकी उल्लेखनीय समाज सेवार्थ *ब्यावर रत्न* से अलंकृत किया जाएगाl मेडिकल चेयरमैन अजय नाहर ने बताया कि नाकोड़ा तीर्थ के अध्यक्ष श्री रमेश जी मूथा तथा प्रसिद्ध समाज स...
साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी विदुषी महासतीजी सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या प्रभावतीजी म.सा ( माताजी म.सा ) के आदर्शमय नौ दिवसीय संथारा को अजमेर में समाधिपूर्वक पूर्ण होने के मंगलमय अवसर पर गुरुवार 22 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से नवकार महामन्त्र का जाप रखा गया | उपस्थित श्रद्धालुओं ने तरुणजी बोहरा तीर्थ द्वारा रचित नवकार चालीसा की स्तुति की सामूहिक रुप से स्तुति की | नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप करने के पश्चात हस्ती चालीसा की सामूहिक स्तुति की गयी | संथारा साधिका के सांसारिक पुत्रियों पुत्रवधुओं व पौत्री ने साधिका की पुत्री महासतीजी श्री सरलेशप्रभाजी म.सा द्वारा रचित संथारा पर गीतिकाओं की सामूहिक स्तुति की | संथारा साधिका के सांसारिक पुत्र आर वीरेन्द्र...
*“सरलता, स्नेह और सद्भाव के जीवंत प्रतिमान राष्ट्र संत पूज्य श्री पंकज गुरुदेव का संयम दिवस श्रद्धापूर्वक संपन्न”* राष्ट्र संत परम पूज्य श्री पंकज गुरुदेव का संयम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सरलता, स्नेह और सद्भाव के जीवंत प्रतिमान राष्ट्र संत श्री पंकज गुरुदेव तथा भारत गौरव डॉ. श्री वरुण मुनि महाराज गोवा में चल रहे आध्यात्मिक प्रवास के दौरान श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, मडगांव के जैन स्थानक में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भारत गौरव डॉ. श्री वरुण मुनि महाराज जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली है, क्योंकि हम राष्ट्र संत, परम पूज्य उपप्रवर्तक श्री पंकज मुनि जी महाराज का संयम दिवस मना रहे हैं। आपका जन्म हरियाणा प्रांत के साढोरा ग्राम में एक अग्रवाल जैन परिवार में हुआ। लगभग 10–12 वर्ष की अल्पायु में ही ...
बीकानेर महेश्वरी मंच बीकानेर महेश्वरी मंच की 16वीं आमसभा में, निम्न नए बोर्ड का गठन हुआ। अध्यक्ष – गिरी बागड़ी मंत्री – आदित्य दमानी कोषाध्यक्ष – सुरेन्द्र राठी कार्यकारिणी सदस्य-गण.. श्रीमती विमला दमानी, राधेश्याम मूॅंधड़ा, श्रीकुमार फोमरा, ग्वालदास मोहता, गोपाल दमानी, आशीष झॅंवर, श्रीमती सरिता राठी, नवनीत भैया। सलाहकार – श्री रतनचॅंद डागा नई बनी समिति *बीकानेर-दिवस* (आखातीज ) में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में जुट गई है।
जिन शासन गौरव प्रवचन प्रभाकर व्यसन मुक्ति के प्रबल प्रेरक परमाराध्य परम पूज्य आचार्य भगवन्त 1008 पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा. महान अध्यवसायी भावी आचार्य पूज्यश्री महेंद्रमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी महासती श्री सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या श्री प्रभावती जी म.सा के संथारा संलेखना सहित देवलोकगमन के अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन रविवार 18 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे महावीर भवन नवकार कॉलोनी,रामनगर में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ [ पंडाल ],श्री संघ पुष्कर रोड, श्री संघ आदर्श नगर श्री संघ वैशाली नगर,श्री संघ मदार गेट श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ अजमेर श्री जैन रत्न श्राविका मंडल, अजमेर श्री जैन रत्न युवक परिषद, अजमेर द्वारा रखा गया | सभा का संचालन कुशल वक्ता श्री बलवीरसिंहजी पीपाड़ा ने किया | रत्न संघ के मंत्री हेमंतजी नाहर ने महासतीजी प्रभावतीजी का जीवन परिचय दिया | पुष्कर रोड श्री संघ ...
अजमेर, संथारा पूर्वक समाधि मरण महोत्सव आचार्य श्री हीराचंद्रजी म. सा भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी महासतीजी श्री सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या श्री प्रभावतीजी म.सा का सामायिक स्वाध्याय भवन,अजमेर में देवलोकगमन प्रभु आदिनाथ निर्वाण कल्याणक माघ कृष्ण मेरु त्रयोदशी को महासती मण्डल से चार शरणम पव्वज्जामि सुनते सुनते हाथ जोड़े हुए शासन सेवा समिति के डा मंजुलाजी जैन,डा दीपाजी जैन व श्राविकाओं के समक्ष रात्रि के 8 बज कर 21 मिनट पर हुआ | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,अजमेर के प्रमुख श्री पारसमलजी रांका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाशजी कटारिया मन्त्री हेमंतजी नाहर, हरकचंदजी बोथरा, विवेकजी मुणोत, सुनीलजी पोखरणा, संदीपजी चपलोत रविजी कोठारी, मेघाजी कोठारी, भागचंदजी माण्डोत, अशोकजी रांका, सूर्यप्रकाशजी गांधी, सुनीलजी खटोड़, अशोकजी जैन, रिखबचंदजी माण्डोत, प्रकाशचंदजी बाफना, अजमेर स...
आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म. सा भावी आचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी महासतीजी श्री सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या श्री प्रभावतीजी म.सा के आज तेले की तपस्या के साथ चेतन अवस्था में श्रद्धा भाव से ग्रहण किये गए सभी से क्षमायाचना करते हुए संथारे का नवां दिवस गतिमान हैं | उनकी पुत्री महासतीजी श्री सरलेशप्रभाजी म.सा के संग श्री रक्षिताजी म.सा श्री इन्द्रप्रभाजी म.सा श्रावक व श्राविकाएं से वैराग्यस्प्रद भजन व स्वाध्याय को भाव पूर्वक सुनते हुए सभी से क्षमायाचना कर रहे हैं | उनकी पुत्री विनयप्रभाजी म.सा के संग श्री पूनमजी म. सा सुयशप्रभाजी म.सा कीर्तिश्रीजी म. सा महासती मण्डल सेवा करते हुए संथारे में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं | संथारा साधिका महासतीजी के सांसारिक पुत्र नरेन्द्रजी वीरेन्द्रजी पुत्रवधूएं पुत्रियां कंवरजी पोत्र पौत्री कवरसा सहित सभी सदस्य संथारे में पूर्ण सहकार कर रहे है...
तप-त्याग सामायिक दिवस से मनाया गया गुरू गणेश का पुण्य स्मरण दिवस चेन्नई (टी.नगर) : श्री एस एस जैन संघ के तत्वावधान स्वर्ण संयम आराधक पूज्य वीरेन्द्रमुनी म सा के सान्निध्य में कर्नाटक गज केसरी पूज्य श्री गणेशलालजी म.सा.की 64वी पुण्यतिथि बर्किट रोड़ टी.नगर स्थित माम्बलम जैन स्थानक में जप तप त्याग, 2-2 सामायिक, मानव सेवा, अन्नदानं व परोपकार कार्यों के साथ मनायी गयी।कार्यक्रम का सुप्रारम्भ श्री वीरेन्द्रमुनीजी म. सा.के मंगलाचरण से हुवा पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी म.सा. ने गणेशलालजी म.सा. के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला एवं उनके सम्पूर्ण जीवन चारित्र का सारगर्भित वर्णन प्रस्तुत किया तथा बताया कि गुरू गणेश ज्ञान, दर्शन, चारित्र व जिनशासन के एक महान प्रभावक थे। गुरू गणेश ने अंतिम साँस तक हजारों लोगों को समकित प्रदान किया। मुख्य अतिथि श्री सुभाषचन्द रांका एवं श्री विमलचन्द ...
आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म. सा भावी आचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी महासतीजी श्री सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या श्री प्रभावतीजी म.सा के आज तेले की तपस्या के साथ ग्रहण किये गए संथारे का आठवां दिवस गतिमान हैं | महासतीजी ने चेतन अवस्था में श्रद्धा भाव से संथारा ग्रहण किया था व सजगतापूर्वक सभी से क्षमायाचना करते हुए उनका संथारा पूर्ण जागृति पूर्वक गतिमान हैं | उनकी पुत्री सरलेशप्रभाजी म.सा के संग श्री रक्षिताजी म.सा श्री इन्द्रप्रभाजी म.सा श्रावक व श्राविकाएं वैराग्यस्प्रद भजन व स्वाध्याय सुना रहे हैं,समता भाव पूर्वक सुनते हुए सभी से क्षमायाचना कर रहे हैं | उनकी पुत्री विनयप्रभाजी म.सा के संग पूनमजी म.सा ,सुयशप्रभाजी म.सा कीर्तिश्रीजी म. सा महासती मण्डल सेवा करते हुए संथारे में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं | महासतीजी के सांसारिक पुत्र नरेन्द्रजी वीरेन्द्रजी व पुत्रवधूएं रुपलजी ...
राष्ट्र संत श्रमण संघीय उपप्रवर्तक परम पूज्य श्री पंकज मुनि जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित प्रवचन श्रृंखला में भारत गौरव डॉ. वरुण मुनि जी महाराज ने आधुनिक समय की सबसे बड़ी चुनौती—बच्चों और युवाओं को धर्म से जोड़ने—पर सारगर्भित मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के आकर्षण ने नई पीढ़ी को ज्ञान से अधिक मनोरंजन और भौतिकता की ओर मोड़ दिया है, जिससे वे धीरे-धीरे धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षा तो मिलती है, पर जीवन निर्माण, चरित्र, अनुशासन और मानवीय मूल्य सिखाने की कमी स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि संस्कारों की शुरुआत गर्भ से होती है, इसलिए माता-पिता के आहार, विचार और आचरण की पवित्रता से ही पवित्र आत्माओं का अवतरण संभव होता है। नशा, अशोभनीय मनोरंजन और असंयमित जीवन गर्भस्थ शिशु की सोच और सं...