ब्यावर एसोसिएशन द्वारा “ब्यावर रत्न अलंकरण” तथा “ मेरा भारत महान “ प्रोग्राम 26 जनवरी को लेडी आण्डाल ऑडिटोरियम में ब्यावर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री भंवरलाल गोठी जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक और महत्वाकांक्षी समाज सेवा प्रोजेक्ट “मेडिकल सहायता योजना” के शुभारंभ हेतु 26 जनवरी को देश भक्ति पर आधारित प्रोग्राम लेडी आंडल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा ।
अध्यक्ष श्री अजीत जी गोठी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जरूरत मंद परिवारों को अकस्मात् चिकित्सा सहायता हेतु सहायता प्रदान की जाएगीl अलंकरण समिति चेयरमैन M.G.बोहरा के अनुसार इस प्रोग्राम में सुख्यात समाज सेवी भामाशाह श्री सुभाष चंद जी रांका तथा श्री रिखबचंद जी बोहरा को उनकी उल्लेखनीय समाज सेवार्थ *ब्यावर रत्न* से अलंकृत किया जाएगाl मेडिकल चेयरमैन अजय नाहर ने बताया कि नाकोड़ा तीर्थ के अध्यक्ष श्री रमेश जी मूथा तथा प्रसिद्ध समाज सेवी M.K. Jain इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे l
सचिव राजेश बोहरा ने बताया कि अध्यक्ष अजीत गोठी के साथ अजय नाहर BYA अध्यक्ष सुमित भिड़कचा अभय लोढ़ा अनिल बोकड़िया रवि सोगानी पदम बोहरा आकाश जैन अरुण राठौड़ प्रशांत सौरभ अमित आदि टीम इस कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए है।


