Featured News

गुरुकृपा का दिव्य प्रवाह

फोंडा से मडगांव तक भक्तिभाव से आलोकित मंगल यात्रा :भारत गौरव डॉक्टर वरुण मुनि जी महाराज संतों के वचन समाज के लिए जीवित प्रेरणा हैं:भारत गौरव डॉक्टर वरुण मुनि जी महाराज राष्ट्र संत उपप्रवर्तक परम पूज्य श्री पंकज मुनि जी म.सा., भारत गौरव डॉ. वरुण मुनि जी म.सा. तथा कर्मयोगी श्री रुपेश मुनि जी महाराज तपोभूमि गोवा से विहार करते हुए फोंडा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर संघ की विनम्र एवं हृदयस्पर्शी प्रार्थना को स्वीकार कर पधारे, जहाँ श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर पावन स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केवल एक दिन का प्रवास प्रस्तावित था, किन्तु समाज की अटूट श्रद्धा, प्रेमपूर्ण आग्रह और भक्ति-भावना के प्रभाव से पूज्य तीनों गुरुदेवों ने दो दिवसीय उपस्थिति से साधुमार्ग को सौभाग्यशाली बनाया तथा प्रात:कालीन अमृत-प्रवचन से अनगिनत श्रद्धालु आत्मा-कल्याण की अनुभूति से धन्य हुए। समाज जनों ...

भगवान महावीर सेवा समिति का 400 वां मानव सेवा कार्यक्रम रविवार को

गुरू गणेश पुण्यतिथि भी पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी म सा के सान्निध्य में टी.नगर स्थानक में होगा आयोजन चेन्नई : श्री एस एस जैन संघ माम्बलम-टी.नगर के तत्वावधान में एवं स्थानक में विराजित स्वर्ण संयम आराधक जिनशासन प्रभावक पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी म सा के पावन सान्निध्य में दिनाँक 18 जनवरी रविवार को कर्नाटक गज केसरी खद्दरधारी पूज्य श्री गणेशलालजी म सा की पुण्यतिथि तप त्याग व 2-2 सामायिक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाई जायेगी। कार्यक्रम के तहत सवेरे 7.30बजे से 8 बजे सामूहिक प्रार्थना व जाप, 8बजे से 9 बजे गुणानुवाद सभा, 9 बजे से 9.30बजे भगवान महावीर सेवा समिति का 400 वा मानव सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। राजस्थान रत्न श्री सुभाषचंदजी रांका व समाज सेवी श्री विमलचन्दजी धारीवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।        संस्थापक डॉ एम उत्तमचन्द गोठी ने बताया कि भगवान महावी...

प्रदूषण मुक्त पोंगल का संदेश का आयोजन

ग्रेटर चेन्नई महानगर पालिका, एक्ष्नोरा इंटरनेशनल, राजस्थान पत्रिका का संयुक्त आयोजन प्रदूषण मुक्त पोंगल का संदेश का आयोजन कुमाररानी मीना मुथैया कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंस गांधीनगर अड्यार, SKPD बॉयज हाइयर सेकेंडरी स्कूल पेरिस में रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीबन 100 बच्चों ने भाग लिया। तमिलनाडु का पारंपरिक त्योहार आगामी 15 को मनाया जायगा, इस चार दिवसीय पोंगल फेस्टिवल के पहले दिन बोगी पोंगल मनाया जाता हैl इस दिन सुबह पुरानी वस्तु जलाने की परम्परा हे लेकिन धीरे धीरे इसमें बदलाव होता आया और वर्तमान में प्लास्टिक, टायर, आदि वस्तुएं भी जलाने लगे प्लास्टिक और टायर जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है, जिसका असर आमजन के स्वास्थ्य पर भी पड रहा हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ मुथुकुमार प्रोग्राम ऑफिसर इनवायरमेंट डिपार्टमेंट गवर्मेंट ऑफ तमिलनाडू ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज की नेचर...

तपगंगोत्री श्रीमती मिराबाई जी लुणीया का अखंडीत ३६५ आयंबील आराधना के उपलक्ष्य मे सन्मान

आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के विश्वस्त द्वारा गौरव! आज आकुर्डी – निगडी- प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के विश्वस्त मंडल द्वारा आयंबील आराधिका, तपगंगोत्री श्रीमती मिराबाई जी लुणीया को उनके अखंडीत 365 आयंबील के उपलक्ष्य मे सन्मानीत किया गया! शाल माला एवं मुकुट परिधान कर गौरन्वित किया गया! संघ के नुतन अध्यक्ष विजयजी गांधी, नि.व. अध्यक्ष सुभाष ललवाणी, पुर्वाध्यक्ष संतोष जी कर्नावट, कोषाध्यक्ष नेनसुख जी मांडोत, नुतन महामंत्री पुनमजी कर्नावट, वरिष्ठ मार्गदर्शक सुर्यकांतजी मुथीयान, मोतीलालजी चोरडीया, विश्वस्त पोपटलालजी कर्नावट, धनराज जी छाजेड,श्री कांतजी नहार, राजेंन्द्र जी छाजेड, देवेंन्द्रजी लुंकड, प्रकाश जी मुनोत, नंदा जी लुंकड, जयकुमार ओस्तवाल इस अवसर पर सन्मान करने उपस्थित थे! श्रीमती मिराबाई ने विश्वस्त मंडल को नवकारसी संग नवकार मंत्र की माला भेट स्वरुप प्रदान की एवं मंगलपाठ दिया! इ...

2000 दिव्यांग बच्चों के साथ काइंड ने मनाया पोंगल

फिल्म एक्टर श्री सरतकुमार व देशभर के गणमान्य अतिथियों की उपस्थित में वाई एम सी ए (YMCA) विशाल मैदान में हुवा ऐतिहासिक आयोजन चेन्नई: करुणा व दया संस्थान-KIND जो एक पंजीकृत एन जी ओ व समाज के अत्यंत पिछड़े अनुभाग की सेवा करने वाला संस्थान के तत्वावधान में शनिवार दिनाँक 10 जनवरी 2026 को वाई एम सी ए मैदान रायपेट्टा, चेन्नई में पोंगल का त्योहार मनाया | हर वर्ष इस संस्थान द्वारा दीवाली, पोंगल, क्रिसमस, स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहार भगवान की कृपा से संपन्न विशेष बच्चों के साथ मनाया जाता है। KIND संस्था का सिद्धांत हैं कि उन पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुंचना जहाँ कोई नहीं पहुंच पाये।     चेन्नई में पहली बार अलग रूप से सक्षम 2000 दिव्यांग बच्चों को उनकी माता-पिता व परिवार के साथ आमंत्रित करके उनके मनोरंजन के रूप में शानदार सुगम संगीत आर्कस्ट्रा, पारंपरिक करगाट्टम, पोयकाल गुदीराई नृत्य, नादस्वर...

दक्षिण से उत्तर की ओर धर्म प्रभावना—पूज्य गुरु भगवंतों का गोवा में प्रथम आगमन

10,000 किमी पदयात्रा के बाद गोवा पहुँचे पूज्य गुरु भगवंत जैन संतों की तप–त्याग यात्रा का नया अध्याय—गोवा में उमड़ा श्रद्धा भाव भारत गौरव डॉ. वरुण मुनि जी महाराज राष्ट्र संत श्रमण संघीय उपप्रवर्तक परम पूज्य श्री पंकज मुनि जी महाराज, भारत गौरव डॉ. वरुण मुनि जी मा सा., कर्मयोगी श्री रुपेश मुनि जी महाराज ने बेंगलुरु के गांधीनगर में यशस्वी चातुर्मास संपन्न कर हुमचा पद्मावती, सोंधा मठ, हम्पी, बदामी आदि तीर्थ स्थलों की धर्मयात्रा पूर्ण की और वहां से पूज्य गुरु भगवंत गोवा प्रस्थान करते हुए प्रथम बार बेटने विलेज पधारे । जहां श्रद्धाभाव से श्रीमती श्रद्धाशील डॉ. नीओमी जी व गोकुल धाम इस्कॉन समिति ने सेवा-सत्कार किया। श्री संघ के महामंत्री अनिल जी के अनुसार गोवा में यह पूज्य गुरु भगवंतों का प्रथम पदार्पण है। इस अवसर पर प्रसिद्ध संत भाऊ जी महाराज के साथ सप्रेम भेंट हुई तथा भाऊजी महाराज ने जैन संतों की ...

पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा के 92 वें जन्मदिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा गुणगाण

स्वाध्याय भवन साहूकारपेट में उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा के 92 वें जन्मदिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा गुणगाण साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में माघ कृष्ण चतुर्थी मंगलवार 6 जनवरी 2026 को शान्त दान्त गम्भीर प्रबल पुरुषार्थी पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा का 92 वां जन्म दिवस समर्पण दिवस के रुप में गुणगाण करते हुए तप-त्याग पूर्वक मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री लीलमचन्दजी बागमार ने गुरुवर मान महान हैं, जिनशासन की शान हैं गीतिका के माध्यम से श्रद्धा भाव पूर्वक स्तुति की | उपस्थित श्रावकों ने सामूहिक रुप से मान चालीसा का गाण करते हुए स्तुति की | वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री महावीरचन्दजी बागमार ने आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हस्तीमलजी म.सा की कृति जैन धर्म का मौलिक इतिहास के अन्तर्गत लोकाशाह चरित्र का वांचन करते हुए उपाध्याय भगवन्त के गुणगाण किय...

प्रदूषण मुक्त पोंगल का संदेश

ग्रेटर चेन्नई महानगर पालिका, एक्ष्नोरा इंटरनेशनल, राजस्थान पत्रिका का संयुक्त आयोजन प्रदूषण मुक्त पोंगल का संदेश का आयोजन आज मणिलाल मेहता गर्ल्स हाइयर सेकेंडरी स्कूल पार्कटाउन में आयोजन किया गया। तमिलनाडु का पारंपरिक त्योहार आगामी 15 को मनाया जायगा, इस चार दिवसीय पोंगल फेस्टिवल के पहले दिन बोगी पोंगल मनाया जाता है इस दिन सुबह पुरानी वस्तु जलाने की परम्परा हे लेकिन धीरे धीरे इसमें बदलाव होता आया और वर्तमान में प्लास्टिक, टायर, आदि वस्तुएं भी जलाने लगे प्लास्टिक और टायर जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है, जिसका असर आमजन के स्वास्थ्य पर भी पड रहा हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ मुथुकुमार प्रोग्राम ऑफिसर इनवायरमेंट डिपार्टमेंट गवर्मेंट ऑफ तमिलनाडू ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। स्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती शशिकला ने धुआं मुक्त भोगी पोंगल की विस्तार से जानकारी दी। एवं एक्ष्नोरा न...

वृक्षारोपण पौधे वितरण का आयोजन

राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे हरित प्रदेश अभियान द्वारा नए साल के पहले दिन चारि स्ट्रीट कॉरपोरेशन पार्क टी नगर में एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के अलग अलग एरिया के 25 पर्यावरण प्रेमियों को सेवा रत्न अवार्ड से मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण पौधे वितरण का आयोजन किया गया, इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ टी जी श्रीनिवासन हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन एवं डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंट, क्लाइमेट चेंज के ऑफिसर डॉ मुथुकुमार थे। इन्होंने क्लाइमेट चेंज की विशेष जानकारी दी, एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल मिलकर निभा रहे हैं उसकी प्रशंसा की, पर्यावरण संरक्षण के लिए हर कोई आगे नहीं आता आप मिलकर कई सालों से हज़ारों पेड़ लगा कर उनकी देख रेख की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, डिपार्टमेंट की तरफ से कोई...

फोर्स मोटर्स लि च्या निव्रुत्त कर्मचारी व कामगारांचा स्नेह मिलन मेळावा- 150 जणांचा सहभाग

निगडीः आज फोर्स मोटर्स लिमिटेड या जगविख्यात कंपनीतील निव्रुत्त अधिकारी,कर्मचारी व कामगारांचा स्नेह मेळावा अतिशय उत्साहवर्धक वातावरणात पार पडला.यावेळी कलांकुर प्रस्तुत स्वरमयी सफर या समुहाचा गायनाचा कार्यक्रम आयोजित करण्यात आला होता. कलाकुंरचे संचालक श्री शिवाजी ताठे व सहकार्यांनी जुनी- नवी अनेक गाजलेली अनेक गाणी सादर केली. प्रसिध्द गायिका प्रिती पेटकर या एकमेव गायिकेने पुरुष गायकांना साथ दिली व सर्व रसिक श्रोत्यांची मने जिंकली. गायन सादर करणारे सर्व मान्यवर उच्च शिक्षित विविध क्षेत्रात कार्यरत आहेत. स्नेह मीलनाचे हे पांचवे वर्ष आहे . व आज 150 हुन अधिक निव्रुत्त कर्मचाऱ्यांनी स्नेह मेळाव्यात सहभाग नोंदवला. ज्यांनी वयाची 75वी ओलांडली अशा कर्मचाऱ्यांचा सन्मान श्री पी. के जैन, एस एस जैन ( ललवाणी) व सुनील निरंतर यांचे शुभहस्ते शाल श्रीफळ व पुष्पगुच्छ देवुन करण्यात आला. तर गायक कलाकारांचा सन्मान...

आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के विश्वस्त मंडल की दर्शन एवं “ स्नेह- मिलन” यात्रा

आज आकुर्डी श्री संघका विश्वस्त मंडल “यवत-24” इस पर्यटन स्थलपर हुर्डा पार्टी के लिए पहुंचा! इस पर्यटन स्थल पर विविध मनोरंजन खेल-स्विमींग बोटींग संग महाराष्ट्रीयन भोजन का लाभ लेते हुये आगे साध्वी व्रुंद के दरशनार्थ केडगाव पहुंचा! केडगांव मे उपप्रवर्तिनी महाराष्ट्र सौरभ पु. चंद्रकलाश्रीजी, प्रवचन विभा पु. स्नेहाश्रीजी, दिवाकर दिप्ती पु. श्रुतप्रज्ञा श्री जी के दर्शन एवं धर्मचर्चा का लाभ लिया! इस स्नेह मिलन का आयोजन श्री संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजयजी गांधी द्वारा किया गया! इस दर्शन एवं पर्यटन यात्रा में सम्मिलीत हुये निवर्तमान अध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी, पुर्वाध्यक्ष संतोषजी कर्नावट, जवाहरजी मुथा विश्वस्त पोपटलालजी कर्नावट, सुर्यकांतजी मुथीयान, मोतीलाल जी चोरडीया, धनराज जी छाजेड, मदनलालजी कोचर, राजेंन्द्र जी छाजेड, दिलीपजी फिरोदिया, राजेंन्द्र जी कटारिया, शारदा जी चोरडीया, पुनमजी कर्नावट, श्री...

स्वाध्याय भवन साहूकारपेट में पौष कृष्ण दशमी को प्रभु पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक मनाया

साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में पौष कृष्ण दशमी 14 दिसम्बर 2025 रविवार को आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचन्द्रजी म.सा भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा के आज्ञानुवर्तिनी व्याख्यात्री महासतीजी श्री सुमतिप्रभाजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री अंजनाजी म.सा श्री सुभद्राजी म.सा श्री सिन्धुप्रभाजी म.सा श्री तितिक्षाजी म.सा ठाणा 4 के सानिध्य में प्रभु पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक जप तप त्याग पूर्वक मनाया गया |  महासतीजी श्री अंजनाजी म.सा व श्री तितिक्षाजी म.सा ने प्रभु पार्श्वनाथ की स्तुति की | श्री तितिक्षाजी म.सा ने प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव से चोवीसवें तीर्थंकर महावीरस्वामीजी के विभिन्न मनुष्य,तिर्यंच,नरक व देवगति के भवों पर विस्तृत विश्लेषण करते हुए प्रभु पार्श्वनाथ के प्रमुख दस भवों का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए फरमाया कि प्रभु पार्श्वनाथ के जीव ने मुख्य दस भवों मे...

Skip to toolbar