*“सरलता, स्नेह और सद्भाव के जीवंत प्रतिमान राष्ट्र संत पूज्य श्री पंकज गुरुदेव का संयम दिवस श्रद्धापूर्वक संपन्न”* राष्ट्र संत परम पूज्य श्री पंकज गुरुदेव का संयम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सरलता, स्नेह और सद्भाव के जीवंत प्रतिमान राष्ट्र संत श्री पंकज गुरुदेव तथा भारत गौरव डॉ. श्री वरुण मुनि महाराज गोवा में चल रहे आध्यात्मिक प्रवास के दौरान श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, मडगांव के जैन स्थानक में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भारत गौरव डॉ. श्री वरुण मुनि महाराज जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली है, क्योंकि हम राष्ट्र संत, परम पूज्य उपप्रवर्तक श्री पंकज मुनि जी महाराज का संयम दिवस मना रहे हैं। आपका जन्म हरियाणा प्रांत के साढोरा ग्राम में एक अग्रवाल जैन परिवार में हुआ। लगभग 10–12 वर्ष की अल्पायु में ही ...
बीकानेर महेश्वरी मंच बीकानेर महेश्वरी मंच की 16वीं आमसभा में, निम्न नए बोर्ड का गठन हुआ। अध्यक्ष – गिरी बागड़ी मंत्री – आदित्य दमानी कोषाध्यक्ष – सुरेन्द्र राठी कार्यकारिणी सदस्य-गण.. श्रीमती विमला दमानी, राधेश्याम मूॅंधड़ा, श्रीकुमार फोमरा, ग्वालदास मोहता, गोपाल दमानी, आशीष झॅंवर, श्रीमती सरिता राठी, नवनीत भैया। सलाहकार – श्री रतनचॅंद डागा नई बनी समिति *बीकानेर-दिवस* (आखातीज ) में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में जुट गई है।
जिन शासन गौरव प्रवचन प्रभाकर व्यसन मुक्ति के प्रबल प्रेरक परमाराध्य परम पूज्य आचार्य भगवन्त 1008 पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा. महान अध्यवसायी भावी आचार्य पूज्यश्री महेंद्रमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी महासती श्री सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या श्री प्रभावती जी म.सा के संथारा संलेखना सहित देवलोकगमन के अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन रविवार 18 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे महावीर भवन नवकार कॉलोनी,रामनगर में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ [ पंडाल ],श्री संघ पुष्कर रोड, श्री संघ आदर्श नगर श्री संघ वैशाली नगर,श्री संघ मदार गेट श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ अजमेर श्री जैन रत्न श्राविका मंडल, अजमेर श्री जैन रत्न युवक परिषद, अजमेर द्वारा रखा गया | सभा का संचालन कुशल वक्ता श्री बलवीरसिंहजी पीपाड़ा ने किया | रत्न संघ के मंत्री हेमंतजी नाहर ने महासतीजी प्रभावतीजी का जीवन परिचय दिया | पुष्कर रोड श्री संघ ...
अजमेर, संथारा पूर्वक समाधि मरण महोत्सव आचार्य श्री हीराचंद्रजी म. सा भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी महासतीजी श्री सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या श्री प्रभावतीजी म.सा का सामायिक स्वाध्याय भवन,अजमेर में देवलोकगमन प्रभु आदिनाथ निर्वाण कल्याणक माघ कृष्ण मेरु त्रयोदशी को महासती मण्डल से चार शरणम पव्वज्जामि सुनते सुनते हाथ जोड़े हुए शासन सेवा समिति के डा मंजुलाजी जैन,डा दीपाजी जैन व श्राविकाओं के समक्ष रात्रि के 8 बज कर 21 मिनट पर हुआ | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,अजमेर के प्रमुख श्री पारसमलजी रांका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाशजी कटारिया मन्त्री हेमंतजी नाहर, हरकचंदजी बोथरा, विवेकजी मुणोत, सुनीलजी पोखरणा, संदीपजी चपलोत रविजी कोठारी, मेघाजी कोठारी, भागचंदजी माण्डोत, अशोकजी रांका, सूर्यप्रकाशजी गांधी, सुनीलजी खटोड़, अशोकजी जैन, रिखबचंदजी माण्डोत, प्रकाशचंदजी बाफना, अजमेर स...
आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म. सा भावी आचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी महासतीजी श्री सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या श्री प्रभावतीजी म.सा के आज तेले की तपस्या के साथ चेतन अवस्था में श्रद्धा भाव से ग्रहण किये गए सभी से क्षमायाचना करते हुए संथारे का नवां दिवस गतिमान हैं | उनकी पुत्री महासतीजी श्री सरलेशप्रभाजी म.सा के संग श्री रक्षिताजी म.सा श्री इन्द्रप्रभाजी म.सा श्रावक व श्राविकाएं से वैराग्यस्प्रद भजन व स्वाध्याय को भाव पूर्वक सुनते हुए सभी से क्षमायाचना कर रहे हैं | उनकी पुत्री विनयप्रभाजी म.सा के संग श्री पूनमजी म. सा सुयशप्रभाजी म.सा कीर्तिश्रीजी म. सा महासती मण्डल सेवा करते हुए संथारे में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं | संथारा साधिका महासतीजी के सांसारिक पुत्र नरेन्द्रजी वीरेन्द्रजी पुत्रवधूएं पुत्रियां कंवरजी पोत्र पौत्री कवरसा सहित सभी सदस्य संथारे में पूर्ण सहकार कर रहे है...
तप-त्याग सामायिक दिवस से मनाया गया गुरू गणेश का पुण्य स्मरण दिवस चेन्नई (टी.नगर) : श्री एस एस जैन संघ के तत्वावधान स्वर्ण संयम आराधक पूज्य वीरेन्द्रमुनी म सा के सान्निध्य में कर्नाटक गज केसरी पूज्य श्री गणेशलालजी म.सा.की 64वी पुण्यतिथि बर्किट रोड़ टी.नगर स्थित माम्बलम जैन स्थानक में जप तप त्याग, 2-2 सामायिक, मानव सेवा, अन्नदानं व परोपकार कार्यों के साथ मनायी गयी।कार्यक्रम का सुप्रारम्भ श्री वीरेन्द्रमुनीजी म. सा.के मंगलाचरण से हुवा पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी म.सा. ने गणेशलालजी म.सा. के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला एवं उनके सम्पूर्ण जीवन चारित्र का सारगर्भित वर्णन प्रस्तुत किया तथा बताया कि गुरू गणेश ज्ञान, दर्शन, चारित्र व जिनशासन के एक महान प्रभावक थे। गुरू गणेश ने अंतिम साँस तक हजारों लोगों को समकित प्रदान किया। मुख्य अतिथि श्री सुभाषचन्द रांका एवं श्री विमलचन्द ...
आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म. सा भावी आचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी महासतीजी श्री सुशीलाकवरजी म.सा की सुशिष्या श्री प्रभावतीजी म.सा के आज तेले की तपस्या के साथ ग्रहण किये गए संथारे का आठवां दिवस गतिमान हैं | महासतीजी ने चेतन अवस्था में श्रद्धा भाव से संथारा ग्रहण किया था व सजगतापूर्वक सभी से क्षमायाचना करते हुए उनका संथारा पूर्ण जागृति पूर्वक गतिमान हैं | उनकी पुत्री सरलेशप्रभाजी म.सा के संग श्री रक्षिताजी म.सा श्री इन्द्रप्रभाजी म.सा श्रावक व श्राविकाएं वैराग्यस्प्रद भजन व स्वाध्याय सुना रहे हैं,समता भाव पूर्वक सुनते हुए सभी से क्षमायाचना कर रहे हैं | उनकी पुत्री विनयप्रभाजी म.सा के संग पूनमजी म.सा ,सुयशप्रभाजी म.सा कीर्तिश्रीजी म. सा महासती मण्डल सेवा करते हुए संथारे में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं | महासतीजी के सांसारिक पुत्र नरेन्द्रजी वीरेन्द्रजी व पुत्रवधूएं रुपलजी ...
राष्ट्र संत श्रमण संघीय उपप्रवर्तक परम पूज्य श्री पंकज मुनि जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित प्रवचन श्रृंखला में भारत गौरव डॉ. वरुण मुनि जी महाराज ने आधुनिक समय की सबसे बड़ी चुनौती—बच्चों और युवाओं को धर्म से जोड़ने—पर सारगर्भित मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के आकर्षण ने नई पीढ़ी को ज्ञान से अधिक मनोरंजन और भौतिकता की ओर मोड़ दिया है, जिससे वे धीरे-धीरे धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षा तो मिलती है, पर जीवन निर्माण, चरित्र, अनुशासन और मानवीय मूल्य सिखाने की कमी स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि संस्कारों की शुरुआत गर्भ से होती है, इसलिए माता-पिता के आहार, विचार और आचरण की पवित्रता से ही पवित्र आत्माओं का अवतरण संभव होता है। नशा, अशोभनीय मनोरंजन और असंयमित जीवन गर्भस्थ शिशु की सोच और सं...
दिनांक 18th जनवरी रविवार 2026 122वे मोनी अमावस्या और पूज्य गुरुदेव कर्नाटक गजकेसरी, घोर तपस्वी, खदर धारी, उग्र विहारी, श्री गणेश लाल जी महाराज साहब की 64th पुण्यतिथि के उपलक्ष मैं जैन सेवा मंडल बैंगलोर कैंट, कि और से तीमैया रोड स्थित सेठ श्री किशनलाल फूलचंद लुनिया मेटरनिटी होम” (“पुअर हाउस हॉस्पिटल”) के बाहर अल्पाहार महावीर प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया ! इस अवसर पर चांदमल जी सियाल,शांतिलाल चुतर, महावीर चंद गादिया, उत्तम चंद लुनावत, ताराचंद लुणावत, अशोक खिवंसरा, प्रदीप मेहता, सुनील पोखरना, महेन्द्र लुनिया, विशाल गादिया, आनंद चुतर, महावीर फुलफगर, राजेश सोलंकी, भरत मेहता, सुनीता विमल चंद बरलोटा, अशोक कोठारी, संतोष चुतर, प्रमोद संघवी, प्रथम खिवंसरा, सुनिल खिवंसरा, अनिल खिवंसरा, निर्मल खिवंसरा, किशोर कोठारी, ताराराम सोलंकी, मांगीलाल प्रजापत, जितेंद्र लुणावत, वंश लुणावत, गौरव ल...
राजस्थान पत्रिका एवं एक्सनोरा अहिंसा इंडिया बैनर के तत्वाधान मै आज माट्टू पोंगल सौकारपेट केसवा अय्यर स्ट्रीट में गौ माता की पूजा अर्चना कर मनाया गया। इस मौके पर गाए एवं बछड़ों का पांच वस्त्रों से शंगार कर उनकी पूजा एवं आरती की गई। हरा गास केले लड्डू खिलाए गए। इस मौके पर एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया के सचिव फतेहराज जैन ने कहा की गो माता हमे दूध, दही, गोबर, गोमूत्र, आदि देती है उससे कई प्रकार की औषधिया बनती है, जिससे शरीर कई रोगो से बचता है। गो माता की पूजा हरेक परिवार को करनी चाहिए जिससे हमारे शरीर को शुद्ध ऊर्जा की प्राप्ति होती है। चारो और वातावरण शुद्ध रहता है। गोमाता का गोबर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है, रासायनिक खाद की जगह लेता है, गौमूत्र वायु शुद्ध करता है, आयुर्वेद ने इसे अमृत कहा गया है। जब गाए आनंद मै रहेगी तब प्रकृति भी शांत रहेगी। इस मौके पर मंजुला जैन, वसुंधरा, अभिरामी, कीर्तिका, गोव...
जैन स्थानक, मडगांव (गोवा) में आयोजित दिव्य प्रवचन सभा में भारत गौरव डॉक्टर वरुण मुनि जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो ज्योतिष के अनुसार उस संक्रमण काल को संक्रांति कहा जाता है। यद्यपि संक्रांति प्रतिमाह आती है, परंतु मकर संक्रांति का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत विशिष्ट है तथा इसे पूरे भारतवर्ष में हर्ष और श्रद्धा से मनाया जाता है। गुरुदेव ने समझाया कि संक्रांति केवल बाहरी खगोलीय परिवर्तन नहीं, बल्कि जीवन के आंतरिक परिवर्तन का भी शुभ अवसर है। जिस दिन मनुष्य अपने भीतर अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर, अधर्म से धर्म की ओर, बुराइयों से अच्छाइयों की ओर कदम बढ़ाता है, वही दिन उसके जीवन की सच्ची संक्रांति बन जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि दोष, कमियां और कमजोरियां दूर करें, और उनके...
उद्योजक अशोकजी तातेड “ सेवाधारी- पुजारी”इस उपाधी से ललवाणी परिवार द्वारा सन्मानीत! माता श्रीमती फुंदाबाई एवं पिताश्री श्रीमान नेमीचंदजी तातेड के स्म्रुति में भव्य रक्तदान शिबीर का आयोजन तातेड परिवार के ओर से निगडी में किया गया! अशोकजी तातेड परिवार गत 23 वर्ष से लगातार अपने माता पिता के स्म्रुति में रक्तदान शिबीर का लगातार आयोजन करता आया है! इस समारोह मे 216 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और गत वर्ष तक 4051 बॉटल का रक्तदान रक्तदाताओं ने किया। हर रक्तदाता को आकर्षक भेंट वस्तु इस परिवार द्वारा प्रदान की जाती है! रक्तदान पुर्व गुरुआनंद प्रार्थना मंडल के और से सजोड सामुदायिक प्रार्थना यहॉं की जाती है! इसके अलावा तातेड परिवार के और से वर्षमे दो बार संत तुकाराम महाराज के पालखी का स्वागत कर वारकरी माता- पिता को भोजन एवं रुकने की व्यवस्था गत अनेक वर्षोसे की जाती है ! महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव मंद...