Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

“गणगौर की चेयरपर्सन बनी श्रीमती कंचन बिसानी”

“गणगौर की चेयरपर्सन बनी श्रीमती कंचन बिसानी”

8 अप्रैल 2026 को राजस्थान एसोसिएशन महिला शाखा के तत्वावधान में रजत की लेडीज़ विंग “गणगौर” की नयी टीम SRKK अग्रवाल भवन, अन्ना नगर में स्थापित हुई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथियों का आगमन हुआ। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें रजत से आए श्री विजय जी गोयल, श्री अशोक जी मूंदड़ा, श्री सुरेश जी संचेती, श्री अजय जी नाहर, श्री विवेक जी बॉम्ब, मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना प्रसाद, प्रिन्सिपल M.O.P. Vaishnav कॉलेज, सम्मानीय अतिथि श्रीमती शीतल धीरन (आर्टिस्ट)एवं चार्टर अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला श्रॉफ, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती ममता अग्रवाल एवं श्रीमती कंचन बिसानी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में M.O.P. Vaishnav College की प्राध्यापिका श्रीमती अर्चना प्रसाद जी और ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में श्रीमती शीतल धीरन जी उपस्थित रहीं।मुख्य अतिथि ने नारी शक्ति को जागरूक हो कर अपनी क्षमताओं को पूर्ण रूप से उजागर करने का आह्वान कियाl निवर्तमान चेयरपर्सन श्रीमती ममता अग्रवाल ने श्रीमती कंचन बिसानी को कार्यभार सौंपा। इसके पूर्व ममता अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट पढ़ी एवं वर्ष भर के कार्यक्रमों का विवरण LED के माध्यम से प्रस्तुत कियाl तत्पश्चात ‘राजतिलक’ थीम पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें पूर्व अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों और गणगौर की अन्य सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चार्टर प्रेसिडेंट श्रीमती उर्मिला श्रॉफ ने कंचन बिसानी का तिलक किया एवं तत्पश्चात श्रीमती ममता अग्रवाल ने अपना मेडलियन श्रीमती कंचन बिसानी को पहनाया और श्रीमती कंचन बिसानी ने उप चेयरपर्सन श्रीमती प्रगति जैन को मेडलियन पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना प्रसाद जी ने पूरी टीम को बधाई दी। मंच पर पूर्व अध्यक्षों द्वारा मुख्य अतिथि एवं सम्मानीय अतिथि का सत्कार एवं सम्मान किया गया। अंत में श्रीमती प्रगति जैन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन श्रीमती रितु पिटी और श्रीमती ज्योति गुप्ता ने बहुत सुन्दरता से किया l

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar