मुनिश्री डॉ. पुलकितकुमारजी ठाणा-2 के सान्निध्य में होगा प्रेरणादायी कार्यक्रम
चेन्नई : तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार, 14 जून 2026 को चेन्नई शाखा द्वारा आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री डॉ. पुलकितकुमारजी ठाणा-2 के पावन सान्निध्य में एक विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर मद्रास विश्वविद्यालय के जैनोलॉजी विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियदर्शना जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। वे “सुदृढ़ संस्कार, सशक्त भविष्य – उत्तम जीवन शैली” (Strong Roots, Strong Future – Way of Life) विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगी तथा जैन दर्शन एवं जीवन मूल्यों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9:15 बजे से श्री ए. एम. के. एम. जैन मेमोरियल सेंटर, पुरूषवाक्कम, चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, चेन्नई की अध्यक्षा श्रीमती प्रमीला गोलेच्छा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जैन समाज से श्रावक श्राविकाएँ सपरिवार सहभागी बनेगी। आयोजन में जैन धर्म से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के समाधान एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रेरणादायी जानकारी भी प्रदान की जएगी।