Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट चेन्नई में जप तप त्याग पूर्वक मनाया गया

स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट चेन्नई में जप तप त्याग पूर्वक मनाया गया

दिनांक : शनिवार 14 मई 2022

आज 14 मई 2022 वैशाख शुक्ल त्रयोदशी – शनिवार को पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचन्द्रजी म.सा का 60 वां दीक्षा दिवस श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट चेन्नई में जप तप त्याग पूर्वक मनाया गया | स्वाध्यायी श्री गौतमचंदजी मुणोत ने उपाध्यायश्री के जन्म से चरित्रमय जीवन पर प्रकाश डाला | श्रावक संघ के प्रचार प्रसार सचिव आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने आचारांग व दशवेकालिक सूत्र के उद्दरणों का उल्लेख करते हुए उपाध्यायश्री के ऋजुता,सरलता, कषाय मंदता, विद्धवता कालोकाल नियमितता, अप्रमतता,मधुरभाषी,प्रशांतमना, आत्मार्थी आदि विशिष्ठ गुणों पर विस्तृत विवेचन किया | गुरुभ्राता श्री विनोदजी जैन ने उपाध्यायश्री के अनेकों उपकारों का वर्णन किया |

श्री रुपराजजी सेठिया,श्री इन्दरचंदजी कर्णावट व श्री अम्बालालजी कर्णावट ने उपाध्यायश्री मान की सामूहिक स्तुति की | सामूहिक व्रत नियम प्रत्याख्यान, मंगलपाठ,वन्दना, तीर्थंकरों व आचार्यों,उपाध्याय भगवन्त,चरित्र आत्माओं की जय-जयकार के साथ उपाध्याय भगवन्त श्री मानचंद्रजी म.सा का दीक्षा दिवस जप तप त्याग पूर्वक सम्पन्न हुआ |

प्रेषक :-
आर नरेन्द्र कांकरिया, प्रचार प्रसार सचिव
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ – तमिलनाडु ” स्वाध्याय भवन “*
24 / 25 बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट साहूकारपेट, चेन्नई, 600079

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar