Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा के 92 वें जन्मदिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा गुणगाण

पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा के 92 वें जन्मदिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा गुणगाण

स्वाध्याय भवन साहूकारपेट में उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा के 92 वें जन्मदिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा गुणगाण

साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में माघ कृष्ण चतुर्थी मंगलवार 6 जनवरी 2026 को शान्त दान्त गम्भीर प्रबल पुरुषार्थी पण्डित रत्न उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा का 92 वां जन्म दिवस समर्पण दिवस के रुप में गुणगाण करते हुए तप-त्याग पूर्वक मनाया गया |

वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री लीलमचन्दजी बागमार ने गुरुवर मान महान हैं, जिनशासन की शान हैं गीतिका के माध्यम से श्रद्धा भाव पूर्वक स्तुति की | उपस्थित श्रावकों ने सामूहिक रुप से मान चालीसा का गाण करते हुए स्तुति की |

वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री महावीरचन्दजी बागमार ने आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हस्तीमलजी म.सा की कृति जैन धर्म का मौलिक इतिहास के अन्तर्गत लोकाशाह चरित्र का वांचन करते हुए उपाध्याय भगवन्त के गुणगाण किये |

वरिष्ठ स्वाध्यायी बन्धुवर श्री गौतमचन्दजी मुणोत ने उपाध्याय भगवन्त को महान साधक बताया |

वीर भ्राता आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा की सरलता व ऋजुता के अनेक संस्मरण जो कवि ह्रदय श्रदेय श्री गौतममुनिजी म.सा के मुखारविन्द से प्रवचनों में श्रवण किये थे,उनका उल्लेख करते हुए उपाध्याय भगवन्त के पुरानी दिल्ली में चांदनी चौक,गुजरात में अहमदाबाद,महाराष्ट्र में जलगांव,धुलिया,होलनांथा व राजस्थान में अनेक चातुर्मासों की उपलब्धियों पर प्रकाश किया व कहा कि आपने बड़े लक्ष्मीचन्दजी म.सा व बाबाजी जयन्तमुनिजी म.सा की लम्बे काल तक सेवाएं की व आपकी निर्मल साधना व सरलता के कारण आपको चौथे आरे की बानगी कहा जाता था |

 इस प्रसंग पर श्री उच्छबराजजी गांग ,के. प्रकाशचंदजी ओस्तवाल, गौतमचन्दजी मुणोत रुपराजजी सेठिया, पदमचंदजी श्रीश्रीमाल, नवरतनमलजी चोरडिया, दीपकजी व योगेशजी श्रीश्रीमाल की सामायिक परिवेश में उपस्थिति प्रमोदजन्य रही | दैनिक संकल्प, प्रत्याख्यान पश्चात श्री के.प्रकाशचंदजी ओस्तवाल ने मंगल पाठ किया |

प्रेषक : स्वाध्याय भवन, 24/25 बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट,साहूकारपेट,चेन्नई तमिलनाडु

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar