ग्रेटर चेन्नई महानगर पालिका, एक्ष्नोरा इंटरनेशनल, राजस्थान पत्रिका का संयुक्त आयोजन प्रदूषण मुक्त पोंगल का संदेश का आयोजन आज मणिलाल मेहता गर्ल्स हाइयर सेकेंडरी स्कूल पार्कटाउन में आयोजन किया गया। तमिलनाडु का पारंपरिक त्योहार आगामी 15 को मनाया जायगा, इस चार दिवसीय पोंगल फेस्टिवल के पहले दिन बोगी पोंगल मनाया जाता है इस दिन सुबह पुरानी वस्तु जलाने की परम्परा हे लेकिन धीरे धीरे इसमें बदलाव होता आया और वर्तमान में प्लास्टिक, टायर, आदि वस्तुएं भी जलाने लगे प्लास्टिक और टायर जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है, जिसका असर आमजन के स्वास्थ्य पर भी पड रहा हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ मुथुकुमार प्रोग्राम ऑफिसर इनवायरमेंट डिपार्टमेंट गवर्मेंट ऑफ तमिलनाडू ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। स्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती शशिकला ने धुआं मुक्त भोगी पोंगल की विस्तार से जानकारी दी। एवं एक्ष्नोरा नॉर्थ सचिव फतेराज जैन ने कहा टायर एवं प्लास्टिक जलाने से पर्यावरण प्रदूषण एवं पक्षियों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया और विद्यार्थियों से कहा कि फालतू सामान जलाने के बजाय किसी जरूरत मंद को दे। विद्यार्थियों को कहा कि वे अपने माता पिता एवं रिस्तेदार को भी इस प्रकार होने वाले नुकसान के बारे में बताए, इस अभियान में करीबन 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं प्रदूषण मुक्त पोंगल मनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर स्कूल की सभी अध्यापिकाए, एक्नोर के गोविंदराज, इंद्राकुमारी एवं कई अधिकारियों ने भाग लिया।

