Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

2000 दिव्यांग बच्चों के साथ काइंड ने मनाया पोंगल

2000 दिव्यांग बच्चों के साथ काइंड ने मनाया पोंगल

फिल्म एक्टर श्री सरतकुमार व देशभर के गणमान्य अतिथियों की उपस्थित में वाई एम सी ए (YMCA) विशाल मैदान में हुवा ऐतिहासिक आयोजन

चेन्नई: करुणा व दया संस्थान-KIND जो एक पंजीकृत एन जी ओ व समाज के अत्यंत पिछड़े अनुभाग की सेवा करने वाला संस्थान के तत्वावधान में शनिवार दिनाँक 10 जनवरी 2026 को वाई एम सी ए मैदान रायपेट्टा, चेन्नई में पोंगल का त्योहार मनाया | हर वर्ष इस संस्थान द्वारा दीवाली, पोंगल, क्रिसमस, स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहार भगवान की कृपा से संपन्न विशेष बच्चों के साथ मनाया जाता है। KIND संस्था का सिद्धांत हैं कि उन पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुंचना जहाँ कोई नहीं पहुंच पाये।

    चेन्नई में पहली बार अलग रूप से सक्षम 2000 दिव्यांग बच्चों को उनकी माता-पिता व परिवार के साथ आमंत्रित करके उनके मनोरंजन के रूप में शानदार सुगम संगीत आर्कस्ट्रा, पारंपरिक करगाट्टम, पोयकाल गुदीराई नृत्य, नादस्वरम, स्कूल बैंड व भरतनाट्यम वगैरह का आयोजन किया गया तथा स्वादिष्ट दोपहर का खाना खिलाया गया। प्रत्येक बच्चे को किराने का सामान और नए वस्त्रों से संपन्न 1500 रुपए मूल्य गिफ्ट की टोकरी भी भेंट की गयी।

  इस विशाल कार्यक्रम में भाग लेनेवालों की संख्या लगभग 4000 थी, जिसमे सुप्रसिद्ध व्यक्ति, अतिथिगण व मित्रगण शामिल थे | इस परियोजना का कुल व्यय लगभग 50 लाख था जिसका प्रायोजन दयावान संरक्षकों समाज के भामाशाहों द्वारा किया गया |

  कार्यक्रम का आयोजन KIND के संस्थापक ट्रस्टी व अध्यक्ष श्री विमलचंद धारीवालजी द्वारा किया गया | समारोह की अध्यक्षता श्री नेमीचंदजी चोपड़ा, जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली के पूर्वाध्यक्ष,विशेष अतिथि श्री प्रभाकरनजी-उच्चतम न्यायालय विकलांग अधिकार के वकील, श्री इग्नेशियस ज़ेवियरजी, अहिंसा विचारक, सी एन रमेशजी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजीवजी होटा- भारतीय राजस्व सेवा पूर्व आयुक्त, पूना से श्री पोपटलाल ओस्तवाल, मुम्बई से श्री पारस छाजेड़, कोटा से श्री डॉ सुधीर जैन, अंखलेश्वर से विनोद लोढ़ा, जालंधर से डॉ पुष्प जैन,राकेश जैन, पाली से जवरीलाल कांकरिया,अम्बाला से विनोदकुमार, बैंगलोर से गौतमचन्द धारीवाल एवं चेन्नई से डॉ उत्तमचन्द गोठी द्वारा निभाई गई।

श्री सुभाषचंद रांका, ट्रस्टी KIND, श्री एस विमलचंद धारीवाल जी, अध्यक्ष एवं संस्थापक ट्रस्टी KIND, श्री रंजीत बाफना जी, सचिव तथा श्री राजेशजी लोढ़ा कोषाध्यक्ष व गणमान्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक कुत्तुविलक्कु प्रज्जवलन के शुभ कार्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ | सभी के लिए मध्याह्न के भोजन का सात्विक प्रायोजन श्री सुभाषचंद रांका जी, ट्रस्टी KIND द्वारा किया गया |

पोंगल के सच्चे भाव पर जोर देने के उद्देश्य के साथ विशेष अतिथियों द्वारा झंडा मार्च प्रस्तुत किया गया | प्रख्यात तमिळ साहित्यकार श्रीमती अलमेलु रामनाथन जी द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सुंदर तमिळ भाषा में किया गया जिस पर उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए |

समारोह के मुख्य अतिथि थे जाने माने फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ श्री आर सरत कुमारजी जिनके प्रेरणादायक भाषण सभी दर्शकों का मन आकर्षित करनेवाला था |

 KIND Times के संपादक श्री एम राजेंद्रन चोराडिया जी ने तमिळ में सामाजिक विषयों पर लिखी गई उनकी रचनाओं को श्री आर सरत कुमार जी के करकमलों में समर्पित किया |

समारोह की समाप्ति पर जब सभी प्रतिभागी प्रस्थान होने लगे तब वहाँ आए हुए बच्चे और उनकी माता- पिताओं के चेहरे पर था मुस्कान और संतुष्टता से ओतप्रोत दिलों की खुशी,जिसका कारण सिर्फ दिये गए तोहफे ही नहीं बल्कि उन बच्चों के प्रति KIND का अमूल्य प्यार और सन्तोष जनक स्वार्थ रहित भावना थी।

     कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने में पदाधिकारियों,दानदाताओं, सभी सदस्यों के साथ मंत्री रंजीत बाफना, उपाध्यक्ष के वी सुन्दरम, कोषाध्यक्ष राजेश लोढ़ा, श्री निरंजन सोलंकी, हस्तीमल,कमलेश, रिकब चोरडिय़ा, ललित रांका, प्रवीण,आश्करण कोटेचा, पुनीत, अशोक नाहटा आदि 200 से भी ज्यादा कर्मठ कार्यकर्त्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar