एकल अभियान दक्षिण भारत के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026 को चेन्नई स्थित गीता भवन में प्रभाग एवं संभाग स्तर का एक दिवसीय संरक्षक प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में नगर संगठन, ग्राम संगठन तथा सेवाव्रती कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में “एकल अभियान को जानो” विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसमें अभियान के व्यापक स्वरूप, संगठनात्मक संरचना, एकल ग्राम संगठन की भूमिका, सेवाव्रती कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा आपसी समन्वय पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही दक्षिण भारत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं संरक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से वन बन्धु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश माहेश्वरी, एकल अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख श्री दीप कुमार, प्रभाग 10 के अध्यक्ष श्री...
राष्ट्र संत श्रमण संघीय उपप्रवर्तक परम पूज्य श्री पंकज मुनि जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ, आलंदी (संत ज्ञानेश्वर नगरी) के तत्वावधान में होली चातुर्मास की आराधना जप-तप एवं साधना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर भारत गौरव परम पूज्य डॉ. श्री वरुण मुनि जी महाराज साहब ने चार दिवसीय मौन साधना के पश्चात विशेष बीज मंत्रों के साथ पाँच महामंगल पाठ प्रदान किए। कार्यक्रम में आकुर्डी, निगड़ी प्राधिकरण, चिंचवड़ स्टेशन तथा चिंचवड़ गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से अनेक श्रद्धालु भाई-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। धर्मसभा को संबोधित करते हुए भारत गौरव डॉ. श्री वरुण मुनि जी महाराज साहब ने कहा कि भारत देश पर्व-त्योहारों की पावन भूमि है। प्रत्येक पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक होता है। होली का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने पंच...
स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का जन्मदिवस सामायिक दिवस के रुप में मनाया साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन,चेन्नई में आचार्यभगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का जन्मदिवस जप-तप-त्याग पूर्वक सामायिक दिवस के रुप में मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी बन्धुवर आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा के उन पर किये गए हुए उपकारो पर कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा स्वरुप ही मैं बाईस वर्षों से निरन्तर रुप से स्वाध्यायी के रुप में सेवा दे रहा हूं | आचार्य भगवन्त के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वाध्याय भवन की उपयोगिता निरन्तर रुप से सामायिक व स्वाध्याय करने से ही हैं| श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के पूर्व कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने आचार्यश्री के 8...
साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन चेन्नई में रविवार 8 मार्च 2026 को संघ की मुख्य पत्रिका जिनवाणी फरवरी 2026 में प्रकाशित परमाराध्य आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा के प्रवचन ‘सामाचारी के पालन से होती शांति समाधि’ पर वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री महावीरचन्दजी बागमार ने स्वाध्याय अनुप्रेक्षा करते हुए कहा कि आचार्य पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा फरमाते हैं कि सामाचारी सिर्फ चरित्र आत्माओं के लिए ही नहीं साथ में श्रावक-श्राविकाओं सभी के लिए आवश्यक हैं | स्वाध्यायी बन्धुवर ने आचार्यश्री के प्रवचन ‘सामाचारी के पालन से होती शांति समाधि’ में आचर्यश्री के मुखारविन्द से फरमाए गए कि गौतमस्वामी को सामाचारी के पालन में प्रभु महावीर का सहयोग मिला तो महाशतक को रेवती का विपरीत संयोग मिला | जहां सामाचारी नहीं हैं,वह चाहे घर में हो या साधु-जीवन में वहां अशान्ति ही...
राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे हरित प्रदेश अभियान द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक्ष्नोरा नॉर्थ महिला विंग द्वारा अरिहंत मैजेस्टिक टावर कोयमबेदु में हरित प्रदेश अभियान में सहयोग करने वाली अलग अलग एरिया की 10 महिलाओं को श्री रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के फाउंडर चेयरमैन M B निर्मल, डॉक्टर मुथु कुमार डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज प्रोग्राम ऑफिसर गवेनमेंट ऑफ तमिलनाडु, मुख्य अतिथि द्वारा सभी महिलाओं को अवार्ड दिए गए। इस मौके पर एक्ष्नोरा नॉर्थ महिला विंग की महा सचिव मंजू गांधी ने कहा जेसे एक नन्हें बच्चे की परवरिश करते हैं उसी प्रकार इन पौधों की रक्षा करनी चाहिये, खाना, पानी के बिना कुछ समय तक रह सकते है मगर ऑक्सीजन के बिना नहीं रह सकते पेड़ हमें च...
स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट में फाल्गुणी पूर्णिमा चौमासी पर्व जप- तप- स्वाध्याय पूर्वक मनाया | चेन्नई में साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट पर स्थित स्वाध्याय भवन’ में दैनिक आगम स्वाध्याय व संघ की मुख्य मासिक पत्रिका जिनवाणी पर अनुप्रेक्षा की गयी | वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने रविवार को जिनवाणी फरवरी 2026 अंक में प्रकाशित आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा केआज्ञानुवर्ती मधुर व्याख्यानी श्रदेय श्री गौतममुनिजी म.सा के प्रवचन : पदार्थवादी दृष्टि अनाथता की द्योतक पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा की | स्वाध्यायी बन्धुवर ने विभिन्न आगमों में वर्णित सूत्र,संदेशों व प्रेरणा भरी गाथाओं का उल्लेख करते हुए पदार्थवादी दृष्टि किस तरह अनाथता की द्योतक हैं उस पर श्रदेय श्री गौतममुनिजी म. सा द्वारा फरमाए गए प्रवचन पर विभिन्न दृष्टिकोण व दृष्टान्त पूर्वक विवेचन किया | उपस्थित जिज्ञ...
राजस्थान पत्रिका और एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में जारी हरित प्रदेश अभियान के द्वारा आज विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर गवर्नमेंट हाइयर सेकेंडरी स्कूल MGR नगर में पौधे रोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन किया गयाl मुख्य अतिथि डॉक्टर मुथु कुमार डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज प्रोग्राम ऑफिसर गवेनमेंट ऑफ तमिलनाडु ने वन विभाग के बारे मैं विद्यार्थियों को विशेष जानकारी दी। स्कूल की प्रधान अध्यापिका पूँगुझली ने पर्यावरण की गुणवत्ता के बारे मे जानकारी दीl इस मौके पर एक्सनोरा नॉर्थ सचिव फतेहराज जैन ने कहा कि वन्यजीव वन विभाग पर ही आधारित है। वन हमें हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत कुछ देते हैं, वे पानी को साफ करते हें, हवा को साफ करते हैं जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कार्बन पर कब्जा करते हैं, भोजन एवं जीवन रक्षक दवाएं प्रदान करते हैं इन बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना ह...
पु. संवेग मुनीजी म. सा. के सानिध्य मे आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ में होली चातुर्मास संप्पन्न! होली- चातुर्मास महामांगलीक प.पु आचार्य विजयराजी म सा इनके सुशिष्य प्रवचनकार, आगमज्ञाता मधुरकंठी, प.पु संवेग मुनिजी म सा आदि ठाणा 1 आकुर्डी स्थानक मे सुख साता पुर्वक विराजमान है! आज गुरुदेव ने सुंदर प्रवचन के माध्यम से “सेवा से मोक्ष मार्ग “ तक कैसे पहुंच सकते है इसका बहुत सुमधुर शबदो मे वर्णन कर स्तवन के माध्यम से अपना उद्बोधन किया! होली के पावन अवसर पर गुरुदेव ने मौन का महत्व विशद कर समय समय पर मौन धारण कर जीवन सार्थक बनाने की सीख दी ! कार्यक्रम पश्चात गुरुदेव ने पॉंच मांगलीक फर्मायी! इस अवसर पर आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ के अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित थे! मंच संचलन पुर्वाध्यक्ष जवाहरजी मुथा एवं विश्वस्ता शारदाजी चोरडीया ने किया!
पुणे। चिंचवड़ स्थित गुरु कृपा निवास, शिवा जी पार्क में गुरुवार, 5 मार्च 2026 को श्रीमती मीराबाई रमेशलाल जी लूणिया द्वारा 419 आयंबिल की दीर्घ तप आराधना के पावन अवसर पर भव्य “तप अभिनंदन समारोह” आयोजित किया जाएगा। प्रातः 8:31 से 10:31 तक होने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में पुणे सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं नवकार मंत्र के साथ किया जाएगा। पंकज मुनि म.सा. (राष्ट्र संत, श्रमण संघ उपप्रवर्तक) का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। मार्गदर्शन हेतु भारत गौरव डॉ. वरुण मुनि जी म.सा. (‘अमर शिष्य’) की विशेष प्रेरणादायी उपस्थिति रहेगी तथा प्रेरणा स्वरूप रुपेश मुनि म.सा. (‘रजत’) भी मंच को सुशोभित करेंगे। संतों के मंगल प्रवचनों में तप, संयम, त्याग और आत्मशुद्धि के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। विशेष रूप से डॉ. वरुण मुनि जी म.स...
राष्ट्र संत पूज्य श्री पंकज मुनि महाराज पुणे पधारे राष्ट्र संत श्रमण संघीय उपप्रवर्तक पूज्य श्री पंकज जी महाराज, भारत गौरव ‘अमर शिष्य’ डॉ श्री वरुण मुनिजी महाराज, कर्म योगी श्री रूपेश मुनिजी महाराज बेंगलुरु का यशस्वी चातुर्मास संपन्न कर, हम्पी, बादामी, गोवा कोल्हापुर, इचलकरंजी, महाबलेश्वर होते हुए यशलोन पुणे पधारे। श्री परेशजी धनश्री गांधी परिवार ने पूज्य गुरु भगवंत की सेवा का लाभ लिया। तत्पश्चात पूज्य गुरु भगवंतों का जैन स्थानक यशलोन में मंगलय पदार्पण हुआ । गौरतलब है कि आलंदी श्री संघ के गणमान्य पदाधिकारी पूज्य गुरु भगवंतों के होली चातुर्मास की विनती के लिए यशलोन पधारे। उनकी भावभरी विनती को ध्यान में रखते हुए पूज्य गुरुदेव ने होली चातुर्मास हेतु अपनी मंगलय स्वीकृति श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ आलंदी के लिए प्रदान की। गौरतलब है की महान संत श्री ज्ञानेश्वर जी महाराज क...
राष्ट्रसंत, श्रमण संघीय उप प्रवर्तक, सेवा सुमेरू, प.पू.गुरुदेव श्री पंकज मुनि जी म.सा., भारत गौरव, दक्षिण सूर्य, ओजस्वी प्रवचनकार प.पू.गुरुदेव डॉ. श्री वरुण मुनि जी म.सा. ‘अमर शिष्य’ एवं कर्मयोगी मुनिरत्न, मधुर वक्ता प.पू. श्री रुपेश मुनि जी म.सा. ‘रजत’ होली चतुर्मास के उपरांत चार मार्च को संत ज्ञानेश्वर की पुण्यभूमि आलंदी में पाँच महामंगल पाठ प्रदान करेंगे। तत्पश्चात पूज्य गुरुभगवंत कीर्तनकार बहन श्वेता-निलेश जी राठौर के निवास स्थान पर पधारेंगे और वहाँ से सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री प्रकाशजी-सुरेखाजी कटारिया के निवास स्थान, चिंचवड़ स्टेशन, पुणे पधारेंगे। पाँच मार्च को प्रातः 7:15 बजे पूज्य गुरुभगवंत वहाँ से प्रस्थान कर तपसूर्या मीराबाई जी लूनिया के निवास स्थान पर पधारेंगे। यहाँ प्रातः 7:25 से 9:25 बजे तक विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया है। तपसूर्या मीराबाई जी लूनिया न...
चेन्नई : बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट पर स्थित स्वाध्याय भवन में रविवार 22 फरवरी 2026 को धोवन पानी निर्दोष जिन्दगानी पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया द्वारा की गयी | स्वाध्यायी बन्धुवर ने संघ की मुख्य मासिक पत्रिका जिनवाणी के फरवरी अंक में प्रकाशित अंजु संजयजी सुराणा के आचार विचार चिन्तन “जन-जन की बने निशानी,हर घर में हो धोवन पानी” के संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि आहार की शुद्धता पानी पर निर्भर हैं,निर्दोष आहार की तरह निर्दोष प्रासुक पानी भी शांति पूर्वक संयमी जीवन के लिए आवश्यक हैं | स्वाध्यायी बन्धुवर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने धोवन पानी की विस्तृत जानकारी देते हुए धोवन बनाने की विधि बताई | धोवन पानी पीने से क्या लाभ हैं,क्या महत्व हैं, क्यो आवश्यक हैं व धोवन पानी पर मिथक भ्रांतियों पर विस्तृत प्रकाश करते हुए कहा कि धोवन पानी पीने के नियम रखने व...