स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट में फाल्गुणी पूर्णिमा चौमासी पर्व जप- तप- स्वाध्याय पूर्वक मनाया |
चेन्नई में साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट पर स्थित स्वाध्याय भवन’ में दैनिक आगम स्वाध्याय व संघ की मुख्य मासिक पत्रिका जिनवाणी पर अनुप्रेक्षा की गयी |
वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने रविवार को जिनवाणी फरवरी 2026 अंक में प्रकाशित आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा केआज्ञानुवर्ती मधुर व्याख्यानी श्रदेय श्री गौतममुनिजी म.सा के प्रवचन : पदार्थवादी दृष्टि अनाथता की द्योतक पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा की |
स्वाध्यायी बन्धुवर ने विभिन्न आगमों में वर्णित सूत्र,संदेशों व प्रेरणा भरी गाथाओं का उल्लेख करते हुए पदार्थवादी दृष्टि किस तरह अनाथता की द्योतक हैं उस पर श्रदेय श्री गौतममुनिजी म. सा द्वारा फरमाए गए प्रवचन पर विभिन्न दृष्टिकोण व दृष्टान्त पूर्वक विवेचन किया | उपस्थित जिज्ञासु स्वाध्यायीगण द्वारा रखी जिज्ञासाओं का समाधान हुआ |
स्वाध्याय भवन साहूकारपेट में सेवक आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने जैन संकल्प सूत्र करते हुए बताया कि दैनिक रुप से स्वाध्यायी बन्धुवर आचार्य पूज्यश्री हस्तीमलजी म. सा द्वारा प्रश्न व्याकरण सूत्र पर लिखित अर्थ व भावार्थ का वांचन कर रहे हैं, जिसमे स्वाध्यायी बन्धुवरों की प्रमोदजन्य उपस्थिति रहती हैं | स्वाध्यायी श्री दीपकजी श्रीश्रीमाल ने सामूहिक नियम व प्रत्याख्यान करवाये | इस प्रसंग पर एकान्तर तपस्वी श्री उच्छबराजजी गांग व विमलचन्दजी सुराणा ने उपवास के प्रत्याख्यान किये | वीरपिता-वीरपति श्री बाबू धनपतराजजी सुराणा ने मंगल पाठ किया | स्वाध्याय अनुप्रेक्षा कार्यक्रम व चौमासी प्रतिक्रमण में गौतमचन्दजी मुणोत पदमचंदजी, दीपकजी व योगेशजी श्रीश्रीमाल, इंदरचंदजी व महावीरचन्दजी कर्णावट, रुपराजजी सेठिया, जे कमलजी चोरडिया, महावीरचन्दजी ज्ञानचन्दजी बागमार, उच्छबराजजी गांग, लीलमचन्दजी बागमार, सामूहिक रात्रिभोज त्याग समिति के संयोजक श्री विमलचन्दजी सुराणा, श्री कान्तिलालजी तातेड़ जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के शाखा प्रमुख श्री संदीपजी ओस्तवाल की सामायिक परिवेश में प्रमोदजन्य उपस्थिति रही |
फाल्गुणी पूर्णिमा पर्व पर वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री बादलचन्दजी बागमार ने सायंकालीन प्रतिक्रमण करवाया | गुरु सुखसाता पाठ गौतमचन्दजी मुणोत ने व दैनिक मनोरथ व जैन संकल्प सूत्र श्री कांतिलालजी तातेड़ ने करवाया | प्रतिक्रमण व सामूहिक वन्दन के पश्चात उपस्थित स्वाध्यायीगण ने चोवीसी की सामूहिक स्तुति करते हुए फाल्गुण चौमासी पूर्णिमा पर्व पर क्षमायाचना की |
प्रेषक : स्वाध्याय भवन’ 24/25 – बेसिन वाटर स्ट्रीट साहूकारपेट चेन्नई तमिलनाडु