Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

संत ज्ञानेश्वर की आलंदी नगरी में होगा- होली चातुर्मास

संत ज्ञानेश्वर की आलंदी नगरी में होगा- होली चातुर्मास

 राष्ट्र संत पूज्य श्री पंकज मुनि महाराज पुणे पधारे

राष्ट्र संत श्रमण संघीय उपप्रवर्तक पूज्य श्री पंकज जी महाराज, भारत गौरव ‘अमर शिष्य’ डॉ श्री वरुण मुनिजी महाराज, कर्म योगी श्री रूपेश मुनिजी महाराज बेंगलुरु का यशस्वी चातुर्मास संपन्न कर, हम्पी, बादामी, गोवा कोल्हापुर, इचलकरंजी, महाबलेश्वर होते हुए यशलोन पुणे पधारे। श्री परेशजी धनश्री गांधी परिवार ने पूज्य गुरु भगवंत की सेवा का लाभ लिया। तत्पश्चात पूज्य गुरु भगवंतों का जैन स्थानक यशलोन में मंगलय पदार्पण हुआ । गौरतलब है कि आलंदी श्री संघ के गणमान्य पदाधिकारी पूज्य गुरु भगवंतों के होली चातुर्मास की विनती के लिए यशलोन पधारे। उनकी भावभरी विनती को ध्यान में रखते हुए पूज्य गुरुदेव ने होली चातुर्मास हेतु अपनी मंगलय स्वीकृति श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ आलंदी के लिए प्रदान की। गौरतलब है की महान संत श्री ज्ञानेश्वर जी महाराज की जो कर्मभूमि- जन्मभूमि और पुण्य भूमि है ऐसी वह आलंदी नगरी में पूज्य गुरु भगवंतों का आगामी होली चातुर्मास आयोजित किया जाएगा। मुनि रत्न श्री रुपेश मुनिजी महाराज ने फरमाया भारत गौरव परम पूज्य डॉ. श्री वरुण मुनि जी महाराज चार दिवसीय मौन साधना के उपरांत 4 मार्च को पांच महामंगल पाठ विशेष रूप से बीज मंत्रों सहित प्रदान करेंगे। जो मंगल पाठ विशेष मंगलकारी, लाभकारी, कल्याणकारी होंगे। इस अवसर पर प्रतिदिन चार दिनों तक निरंतर विशेष मंत्रों का सामूहिक जाप भी किया जाएगा।

आलंदी श्री संघ के कर्मठ कार्यकर्ता श्री संजय भाई ने बताया , हमारे संघ का यह परम सौभाग्य है लगभग 10 वर्षों के पश्चात पुनः गुरु भगवंत का हमारी इस धर्म नगरी में मंगलमय पदार्पण होने जा रहा है।

पूज्य गुरु भगवंतों के पावन सानिध्य में श्री संघ के अध्यक्ष महोदय श्रीमान सुरेश जी काका उनका जन्मोत्सव बहुत ही भव्य रूप से मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री सुरेश काका जी, जो एक सुप्रसिद्ध समाजसेवी हैं । शिक्षा के, चिकित्सा के व जनकल्याण के क्षेत्रों में इनका संपूर्ण जीवन समर्पित रहा है। अनेक संस्थाओं से श्री सुरेश काका जुड़े हुए हैं । उनके जन्म दिवस पर पूज्य गुरु भगवंतों का मंगलमय पदार्पण और उनका आशीर्वाद हमारे लिए सोने में सुगंध के समान है। श्री संघ के समस्त पदाधिकारियों ने आह्वान किया की इस अवसर पर पुणे के आसपास के सकल श्रीसंघ व गुरु भक्त परिवार सहित पधारें और हमें अतिथि सेवा का सौभाग्य प्रदान करें और पूज्य गुरु भगवंतों के श्री मुख से अमृतवाणी श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। यशलोन पधारने पर गुरु भगवंतो का नागरिक अभिनंदन समाज रत्न सेठ श्री पोपटलाल जी कर्णावट एवं उनकी समस्त टीम के द्वारा किया गया । श्री सुभाष जी ललवानी ने सूचित किया आने वाली 5 मार्च को तपसूर्या माता मीराबाई जी लूणिया के निवास स्थान पर पूज्य गुरु भगवंत पधारेंगे एवं उनका भव्यातिभव्य अभिनंदन आकुर्डी- निगड़ी- प्राधिकरण श्री संघ की ओर से व तपसूर्या मीराबाई जी लूणिया की ओर से किया जाएगा।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar