पु. संवेग मुनीजी म. सा. के सानिध्य मे आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ में होली चातुर्मास संप्पन्न! होली- चातुर्मास महामांगलीक प.पु आचार्य विजयराजी म सा इनके सुशिष्य प्रवचनकार, आगमज्ञाता मधुरकंठी, प.पु संवेग मुनिजी म सा आदि ठाणा 1 आकुर्डी स्थानक मे सुख साता पुर्वक विराजमान है!
आज गुरुदेव ने सुंदर प्रवचन के माध्यम से “सेवा से मोक्ष मार्ग “ तक कैसे पहुंच सकते है इसका बहुत सुमधुर शबदो मे वर्णन कर स्तवन के माध्यम से अपना उद्बोधन किया! होली के पावन अवसर पर गुरुदेव ने मौन का महत्व विशद कर समय समय पर मौन धारण कर जीवन सार्थक बनाने की सीख दी !
कार्यक्रम पश्चात गुरुदेव ने पॉंच मांगलीक फर्मायी! इस अवसर पर आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ के अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित थे! मंच संचलन पुर्वाध्यक्ष जवाहरजी मुथा एवं विश्वस्ता शारदाजी चोरडीया ने किया!


