रूपांतरण शिल्पशाला लेश्या कार्यशाला का हुआ आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की आयोजना में साध्वी श्री डॉ. मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में ‘रूपांतरण शिल्पशाला लेश्या कार्यशाला’ नार्थ टाउन में आयोजित की गयी। कार्यशाला की शुरुआत साध्वीश्रीजी के द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी श्री डॉ. मंगलप्रज्ञाजी ने अपने उदबोधन में कहा लेश्या से पहले आत्मा को समझना आवश्यक है। आत्मा विशुद्ध है, मलिन नहीं। संसार परिभ्रमण के कारण आत्मा मलिन रहती है। भ्रमण का कारण कार्मण शरीर है। शुद्ध चेतना को बाहर आने में बाधक अप्रशस्त लेश्या है। क्षायक या क्षायोपशम के वक्त शुभ लेश्या का प्रकाश निकलता है। मोहनीय कर्म के उदय ...
अणुव्रत समिति की आयोजना में अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति चेन्नई द्वारा आज दिनाक 01.04.2022 शुक्रवार प्रात : 06.00 बजे चेन्नई उपनगर में स्थित तमिलनाडु स्पेशल पोलिस Training Regimental centre आवडी क्षेत्र में जीवन विज्ञान, प्रेक्षाध्यान एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन अणुव्रत समिति सदस्य एवं योग प्रशिक्षक श्री हरीश भण्डारी एवं श्री विनोद हिरण किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में श्री विनोद हिरण ने महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया। योग प्रशिक्षक श्री हरीश भंडारी ने इस क्रम को गति देते हुए विधिपूर्वक प्रेक्षाध्यान, यौगिक क्रियाओं एवं सूर्य नमस्कार सहित अनेक योगासनों के प्रयोग तथा उनके लाभ आदि से सभी को अवगत करवाया। अणुव्रत समिति चेन्नई के अध्यक्ष श्री ललित आंचलिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जीवन विज्ञान, प्रेक्षाध्यान तथा अणुव्रत के...
संत समागम सौभाग्य से प्राप्त होता है – साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा नार्थ टाउन जैन स्थानक में सम्पूर्ण जैन समाज द्वारा साध्वीश्री डॉ मंगलप्रज्ञा जी ठाणा-6 का स्वागत किया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री जी ने कहा -हम सौभाग्यशाली है, जिन्हें भगवान महावीर का शासन मिला है। तीर्थंकर प्रतिनिधि स्वरूप वर्तमान में आचार्य श्री महाश्रमणजी के नेतृत्व में धर्म साधना कर रहें है। गुरु दृष्टि अनुसार इस बार हमारा चातुर्मास चेन्नई है। आज नार्थ टाउन में हमारा आना हुआ है। हमे भागवान महावीर द्वारा प्रदत्त जागरण के संदेश को आत्मसात करना है। दुर्लभतम प्राप्त मानव-जीवन के क्षण-क्षण को सार्थक जीना है। सुगुरू का योग भाग्य से प्राप्त होता है। गुरु जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। संत-समागम पुण्योदय से मिलता है। सम्पूर्ण समाज हमारे प्रवास का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। हम चाहते है जन-जन के मानस पर अध्यात्म सूर्य का अवतरण ...
अहिंसा यात्रा सम्पन्नता में बने सहभागी श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, चेन्नई के तत्वावधान में अहिंसा यात्रा समापन के अवसर पर लगभग 160 व्यक्तियों का गुरु दर्शन हवाई यात्रा संघ चेन्नई से 25 मार्च को प्रातः राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुआ। आचार्य श्री महाश्रमणजी की अहिंसा यात्रा 9 नवंबर 2014 दिल्ली के लाल किले से प्रारंभ हुई एवं 27 मार्च 2022 को लगभग 7 वर्ष बाद दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीसंपन्न हुई। अहिंसा यात्रा में पूज्य गुरुदेव ने 3 देशों के साथ भारत के बहुत्तर भूभाग की लगभग 18000 किलोमीटर पदयात्रा हुई। अहिंसा यात्रा में नैतिकता, नशा मुक्ति और सद्भावना त्रिआयामी उद्देश्य के साथ संपूर्ण मानव जाति के लिए सफलतम ऐतिहासिक लोक कल्याणकारी बनी। इस यात्रा से हजारों हजारों लोग नशा मुक्ति की ओर अग्रसर हुए। समापन समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला, सुधांशु त्रिवे...
शिवकासी 29 मार्च साध्वी श्री उज्जवलप्रभा जी का शिवकासी प्रवास 9 मार्च से 23 मार्च तक का रहा। सहवर्ती साध्वी वृंद अनुप्रेक्षाजी प्रबोधयशा जी एवम सन्मति प्रभा जी के साथ नोरतनमल जी डागा के घर पर आपश्री विराजित थी। रोज सुबह प्रवचन एवम दोपहर की सेवा तथा सांयकालिन कार्यक्रम चला। साध्वी प्रमुखा श्रीजी की स्मृति सभा का कार्यक्रम रविवार 20 मार्च को साध्वी श्री जी के सानिध्य मे रहा। इस कष्ट दायक समय मे श्रावक समाज को मानसिक सम्बल आपश्री ने प्रदान किया। 5 दिन तक जाप का कार्यक्रम नियमित रूप से निर्विघ्न चला। अपने सरल स्वभाव एवम मनमोहक मुस्कान के कारण सभी साध्वी वृंद ने असीम छाप सिर्फ तेरापंथ ही नही अन्य जैन एवम जैनेतर समाज पर भी छोङी।यही कारण रहा कि अन्य समाज के लोग भी प्रवचन मे उपस्थित रहते। आप श्री की 6दिन की रास्ते की सेवा मेलूर से शिवकासी आते वक्त एवम 6 दिन की सेवा शिवकासी से मदुरै की तरफ विहार के...
आरकोणम तेरापंथ सभा के तत्वावधान में तेरापंथ सभा भवन में असाधारण साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र के सामूहिक 1 घंटे के जाप से स्मृति सभा का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर आरकोणम तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद्, तेरापंथ महिला मंडल, ज्ञानशाला के सभी श्रद्धालु सदस्यों ने भाग लिया। तेरापंथ सभा मंत्री संजय देवड़ा, महिला मंडल मंत्री संगीता देवड़ा, तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष हेमन्त सिसोदिया इत्यादि ने शासन माता साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के प्रती अपने विचारों, कविता, गीत के माध्यम से श्रद्धांजली अर्पित की। भिक्षु भजन मण्डली ने भावमय गीतिकायों के द्वारा जीवन चित्र को प्रस्तुत करते हुए भावांजली समर्पित की। आरकोणम तेरापंथी श्रावक समाज ने पूरे दिन अपने व्यवसायों को बन्द रख शासन माता को श्रद्धां स्वरुप चन्द दाँती प्रचार प्रसार प्रभारी श्री जै...
छापर (राज) : आचार्य महाश्रमणजी के विद्वान् शिष्य तपोमुर्ति मुनिश्री पृथ्वीराजजी स्वामी के सान्निध्य में तेरापंथ धर्मसंघ की शासन माता साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति सभा नवनिर्मित तेरापंथ ट्रस्ट भवन में रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री के नवकार महामंत्र के समुच्चारण से हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। मुनिश्री पृथ्वीराजजी ने फरमाया कि शासन माता साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी के प्रवचन का हर शब्द श्रोता के मन को भाने वाला था। उनका नेतृत्व पाकर लोग तृप्त हो जाते थे। उनकी गण निष्ठा और प्रशासन की कला सब को लुभाने वाली थी। उन्होंने महाश्रमणजी के दरबार में असाधारण साध्वी का स्थान बनाया, जो एक विशेष बात है। साध्वी प्रमुखा एक अच्छी लेखिका, वक्ता, संपादिका, चिंतनशील, प्रबुद्ध ग्रहण शील, अनासक्त व सहिष्णु थी। उनकी हाजमा शक्ति बहुत ही गजब की थी। साध्वीजी ने धर्म संघ...
दुनिया में रिश्तों की बहुत अहमियत होती हैं। रिश्तो में बहुत अहम रिश्ता होता है पति पत्नि का। अगर पति पत्नि में आपसी संतुलन है, आत्मीय भावनाएं है, एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव है, तो परिवार में निश्चित सुख का साम्राज्य है। उपरोक्त विचार तेरापंथ सभा भवन में हैप्पी कपल, खुशी डबल कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए मुनि श्री अर्हत् कुमारजी ने कहें। विविध उदाहरणों से समझाते हुए मुनि श्री ने कहा कि आज रिशतो में कड़वाहट है, दिखावट है, इसलिए रिश्ते मिनटों में बन रहे हैं और मिनटों में टूट रहे हैं। पति-पत्नि के बीच यदि एडजेस्टमेंट का सेतु है, तो उनका जीवन हमेशा प्रसन्नता से ओतप्रोत रहेगा। वाणी में हमेशा माधुर्य घोले, क्योकि वाणी की मिठास रिश्तो को टूटने नही देती। एक दूसरे को समझने का प्रयास करे। भाइयो को अपना घर एयरकंडीसन बनाने से पहले दिमाग को एयरकंडीसन बनाना चाहिए, जिससे रिश्तो ...
माधावरम्, चेन्नई 25.03.2022 – तेरापंथ सभा के तत्वावधान में आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल के विशाल प्रांगण में आदिनाथ भगवान ऋषभ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक समारोह साध्वीश्री डॉ. मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में भव्य रूप से मनाया गया। साध्वीश्रीजी ने रिद्धि सिद्धि मंत्रो एवं ध्यान के द्वारा संपूर्ण श्रावक समाज को भक्तांबर अनुष्ठान करवाया। सैकड़ों लोगों ने उत्साह से भाग लिया। साध्वीश्री ने धर्मपरिषद् को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान ऋषभ ने करुणा करके जन-जन को आजीविका निर्वहन के लिए असि-मसि-कृषि का प्रशिक्षण दिया। उसके पश्चात आत्मकल्याण हेतु संयम मार्ग पर प्रस्तित हुए। आज का पवित्र दिन संयम की उर्जा प्राप्ति का दिन है। तप की ऊर्जा प्राप्ति का दिन है। तप प्रतिबोधक उस महान व्यक्तित्व ने दीर्घ तप का आराधन किया। आज के दिन वर्षीतप की परम साधना प्राप्त की जाती है। साध्वीश्रीजी ने ...
श्रद्धानिष्ठ श्रावक, संथारा साधक श्री जीतमलजी गिरधरलालजी भंसाली (असाडा/ बालोतरा/अहमदाबाद) का संलेखना सहित संथारे के 22 वें दिन दिनांक 25 मार्च 2022, शुक्रवार दोपहर 3.55 बजे संथारा सीज गया है। *वैकुंठी* संथारा साधक श्री जीतमलजी गिरधरलालजी भंसाली की वैकुंठी दिनांक 26 मार्च 2022, शनिवार सुबह 8.15बजे निवास स्थान : A-404, कुशल वाटिका, राजस्थान हॉस्पिटल के पीछे, शाहीबाग से शाहपुरा शान्तिधाम जाएगी। परिवार खीमराज, शंकरलाल (भाई) जसराज (भतीज) महेंद्रकुमार,हरिशकुमार, अरविंदकुमार (सुपुत्र) हेमंत, विनय,जिनेश,दक्ष (सुपोत्र) ह्रिधान (पडपौत्र) भंसाली परिवार (असाडा/ बालोतरा/अहमदाबाद)
असाधारण साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति सभा तेरापंथ सभा के तत्वावधान में मुनि श्री अर्हतकुमार के सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन, गुडियातम में मनाई गई। धर्मपरिषद् को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री अर्हतकुमार ने कहा कि जन्म लेना बड़ी बात नहीं, जन्म सभी लेते हैं, पर कुछ व्यक्ति अपने करिश्मे से संसार में अमिट छाप छोड़ जाते है। इतिहास वही रचाता है जिसका हर कदम करिश्माई होता है, जिसका चिंतन नूतनता लिए होता है। ऐसा ही एक व्यक्तित्व निखर कर आया साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी के रूप में। कनक का अर्थ होता है स्वर्ण। स्वर्ण को निखार पाने के लिए कितना खपना पड़ता है, आंच पर तपना पड़ता है, तब जाकर वह गले का हार के रूप में शोभा पाता है। वैसे ही कनकप्रभाजी को गुरुदेव तुलसी ने अपनी अनुशासन की प्रयोगशाला में खूब तपाया और तपाकर साध्वी समाज का सिर मोर बना दिया। असाधारण संघ महानिर्देशिका साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाज...
म्यूजिक अकैडमी चेन्नई में आरसीसी फाउंडेशन द्वारा 28वें फाउंडेशन दिवस के उपलक्ष्य में उसकी एक महत्वपूर्ण शाखा आरसीसी मैग्नम द्वारा समाजोत्थान कलाओं के विकास के लिए टीपीएफ हुनर के राष्ट्रीय संयोजक श्री अनिल लुणावत एवं चेन्नई चैप्टर के अध्यक्ष श्री राकेश खटेड को आर्थिक अनुदान प्रदान किया। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, चेन्नई चैप्टर द्वारा संचालित हुनर, जो समाजोत्थान कलाओं के विकास का पुरजोर प्रयत्न कर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में आर्थिक सहयोगप्रदाता कलाओं के विकास में आरसीसी मैग्नम का महत्वपूर्ण सहयोग मिला, जो निरंतर प्राप्त हो रहा है। असमर्थ समाज के वर्ग को आर्थिक समर्थन प्रदान कराने वाली कलाओं का विकास करने हेतु टीपीएफ हुनर एवं आरसीसी मैग्नम के चरण सतत गतिमान है। स्वरुप चन्द दाँती प्रचार प्रसार प्रभारी श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई