शिवकासी 29 मार्च साध्वी श्री उज्जवलप्रभा जी का शिवकासी प्रवास 9 मार्च से 23 मार्च तक का रहा। सहवर्ती साध्वी वृंद अनुप्रेक्षाजी प्रबोधयशा जी एवम सन्मति प्रभा जी के साथ नोरतनमल जी डागा के घर पर आपश्री विराजित थी। रोज सुबह प्रवचन एवम दोपहर की सेवा तथा सांयकालिन कार्यक्रम चला।
साध्वी प्रमुखा श्रीजी की स्मृति सभा का कार्यक्रम रविवार 20 मार्च को साध्वी श्री जी के सानिध्य मे रहा। इस कष्ट दायक समय मे श्रावक समाज को मानसिक सम्बल आपश्री ने प्रदान किया। 5 दिन तक जाप का कार्यक्रम नियमित रूप से निर्विघ्न चला। अपने सरल स्वभाव एवम मनमोहक मुस्कान के कारण सभी साध्वी वृंद ने असीम छाप सिर्फ तेरापंथ ही नही अन्य जैन एवम जैनेतर समाज पर भी छोङी।यही कारण रहा कि अन्य समाज के लोग भी प्रवचन मे उपस्थित रहते। आप श्री की 6दिन की रास्ते की सेवा मेलूर से शिवकासी आते वक्त एवम 6 दिन की सेवा शिवकासी से मदुरै की तरफ विहार के समय का भी शिवकासी श्रावक समाज ने अच्छा लाभ उठाया।
29 तारीख को सुबह प्रथम प्रहर की सेवा तक शिवकासी समाज ने अपना दायित्व पुरी निष्ठा से निभाया।
सभाध्यक्ष नोरतनजी डागा,सीनियर उपाध्यक्ष मदनजी डागा, उपाध्यक्ष तेजकरणजी छाजेङ, मंत्री प्रमेन्द्र बैद, अन्य श्रावक प्रकाश बोथरा, प्रकाश दुगङ एवम महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला सेठिया,मंत्री कुसुम बैद, ,सम्पतजी डागा, सज्जन जी डागा, रानी जी बरङिया सहित शिवकासी श्रावक समाज ने तिरूमंगलम मे मदुरै से पधारे तेरापंथ श्रावक समाज जागरूक अध्यक्ष जयंतीलालजी जीरावला के हाथ मे आगे का दायित्व सौंप कर अपनी पूर्ण निष्ठा का परिचय दिया। साध्वी वृंद का यह अल्प प्रवास काफी लाभदायक रहा।
साध्वीश्री जी का मदुरै तेरापंथ भवन में प्रवेश दिनांक 31.03.22को होगा । ये जानकारी मदुरै सभा अध्यक्ष जयंतीलाल जीरावला ने दी।



