जैतारण पट्टी ओसवाल संघ चेन्नई (जेपीओएस) के तत्वावधान में 25 से 31 अगस्त तक सात दिवसीय मास्टर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कैंसर जांच शिविर का आयोजन राजस्थान यूथ एसोसिएशन ‘काॅस्मो’ फाउंडेशन की प्रमुख ईकाई शांतिदेवी जवाहरमल चंदन डे केयर एंड डायग्नोसिस सेंटर एवं एमकेके आरवाइए कॉस्मो कैंसर डिटेक्शन सेंटर में किया गया। संघ के सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित इस शिविर में कुल 381 लोगों की मास्टर स्वास्थ्य जांच और 156 महिलाओं की कैंसर जांच हुई। कैंसर जांच में अलेक्सा कैंसर केयर के चिकित्सकों का सहयोग रहा। यह शिविर ‘राजस्थान रत्न’ सुभाषचंद रांका परिवार के आर्थिक सौजन्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नवकारसी का लाभ मूलचंद पवनकुमार दर्शन सिंघवी परिवार ने लिया। संघ के स्वास्थ्य जांच शिविर के चेयरमैन निर्मल रांका ने बताया कि शिविर का मुख्य उदेश्य सदस्यों में स्वास्थ्य के प्रति जागृति लाना है। शिविर में सातों दिन सुबह प्रार्थना व मंगलाचरण का कार्यक्रम हुआ। कैंसर जांच की रिपोर्ट सुलभ होने के बाद साझा की जाएगी।

कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में जेपीओएस के अध्यक्ष महावीरचंद सिंघवी, स्वास्थ्य शिविर के सहचेयरमैन महावीर गादिया, महावीर पारख, महेंद्र कुंकुलोल, राजेश डूंगरवाल, अशोक नाहर, राजकुमार ललवानी, संदीप पगारिया, महावीर कांकरिया, सुनील बोहरा, देवराज कोठारी, जितेंद्र लोढा, धर्मीचंद चौधरी, निर्मला छल्लाणी के अलावा आरवाइए काॅस्मो के अध्यक्ष रंजीत गादिया, मैनेजिंग ट्रस्टी अभय लोढा, नवरत्न गादिया, मनोज चौहान, सौरभ बाफना, विनोद छाजेड़, विनोद भूतोरिया, रिषि मोदी, नरेन्द्र बोकड़िया आदि का सराहनीय सहयोग रहा। संघ के सचिव अमित खींवसरा ने सबका आभार व्यक्त किया।