Featured Slider

मीनाक्षी मंदिर से निकली शोभायात्रा

मदुरै: तपोकोलम श्री मारीयमन मंदिर में वार्षिक फूल उत्सव हर वर्ष की भाँति मदुरै श्री मीनाक्षी मंदिर से विशेस वाहन में श्री मारियमन माताजी की प्रतिमा को फूलो से सजाकर वाहन पर लाईटिंग से ज़ोरदार सजाया गयाा। मीनाक्षी मंदिर से बुधवार रात्रि को शोभायात्रा प्रारंभ होकर रात्रि 9.30 बजे गंतव्य स्थल तपाकोलम श्री मरीयमन शीतला माताजी के मंदिर झांकियां वाहन में भगवान की प्रतिमा के आगे वाले फूल आज के कार्यक्रम के लाभार्थीगणो ने टोकरीयो में डालकर अपने हाथो से मंदिर के अंदर लाए और पुजारीजी को दिए। पुजारीजी ने मारियमन माताजी के समक्ष फूलों का बड़ा सा ढगलाबंध फूल माताजी के श्री चरणो में चढ़ा कर पूजा अर्चना प्रारम्भ की। महाआरती के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुती हुई । मंदिर के प्रभारी ने विंजराज श्रीश्रीमाल, सुभाष गुप्ता , जयंतीलाल जीरावला, पृथ्वीराज संकलेचा, रामचंद्र गर्ग, सुरेशकुमार सालेचा, दिनेश श्री श्री माल...

गुरु वंदन नमन यात्रा पहुंची युवाचार्य महेंद्र ऋषि के दर्शनार्थ चंद्रपुर

2022 का दुर्ग चातुर्मास करने की घोषणा दुर्ग / श्रमण संघ दुर्ग- भिलाई के सदस्य युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी महाराज के दर्शनार्थ चंद्रपुर महाराष्ट्र पहुंचे। उनके चंद्रपुर होली चातुर्मास में जैन भवन में प्रवचन दर्शन वंदन का लाभ लिया।   श्रमण संघ दुर्ग के सदस्यों ने दिन भर गुरु भगवंत की सेवा भक्ति करने के पश्चात रात्रि भद्रावती जैन तीर्थ का दर्शन करते हुए श्रमण संघ का दल वापस दुर्ग लौटा।   श्रमण संघ दुर्ग में यह पहला अवसर होगा जिसमें इतने बड़े संत का पहली बार चातुर्मास होने जा रहा है। श्रमण संघ दुर्ग की 13 वर्ष की विनती के पश्चात 2022 का चातुर्मास दुर्ग संघ को प्राप्त हुआ है।   श्रमण संघ परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री भवरलाल पारख सतीश सुराणा निर्मल बाफना प्रवीण श्री श्रीमाल दीपचंद देशलहरा पदम पारख गोपाल चौरड़िया गौतमचंद देशलहरा के नेतृत्व में श्रमण संघ परिवार दुर्ग के सदस्य गुरु व...

अतुलनीय व्यक्तित्व की धनी थी साध्वी प्रमुखाश्री : – साध्वी उज्जवलप्रभा

शिवाकाशी 21.03.2022 – शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्रीजी की स्मृति सभा का आयोजन साध्वी श्री उज्ज्वल प्रभा जी की सन्निधि में नवरत्नमल डागा निवास, शिवकाशी में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक जप अनुष्ठान से हुआ। साध्वी श्री उज्ज्वलप्रभाजी ने कहा- तेरापंथ धर्मसंघ में साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की महनीय, अतुलनीय भूमिका रही। नारी जगत को आचार्यों की कृपा दृष्टि से साध्वी प्रमुखाश्रीजी ने जो चमक दी, जो धार दी, युगो युगो तक उसकी अनुगूंज रहेगी। शासन माता ने तीन-तीन आचार्यों की जो सेवा की है और तीनों ही आचार्यों ने जो सम्मान बढ़ाया, वह सब के भीतर नव ऊर्जा का संचार करता रहेगा। साध्वी सन्मतिप्रभाजी ने अपने जीवनगत प्रेरक संस्मरणो के द्वारा साध्वी प्रमुखाश्रीजी के असाधारण व्यक्तित्व को उजागर किया। साध्वी प्रबोधयशा जी ने गीत के माध्यम से साध्वी प्रमुखाश्रीजी के करुणामयी स्वरूप को अभिव्यक्त किया। कार्...

श्री जैन महासंघ चेन्नै की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

साहूकारपेट, चेन्नई 20.03.2022 –  श्री जैन महासंघ चेन्नै की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में किया गया।  कार्यवाही का शुभारम्भ श्री जैन महासंघ महिला मण्डल सदस्यों के मंगलाचरण से हुआ। सदन की ओर से तेरापंथ धर्मसंघ की साध्वी प्रमुखा शासनमाता कनकप्रभाजी के महाप्रयाण पर मौन ध्यान से भावपूर्ण श्रद्धाञ्जलि अर्पित की गई। तेरापंथी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष, साहूकारपेट तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड मुख्यन्यासी व जैन महासंघ उपाध्यक्ष विमलकुमार चिप्पड़ ने  शासनमाता कनकप्रभा के कर्तत्व व व्यक्तित्व पर विशेष वक्तव्य देते हुए इसे सम्पूर्ण मानव समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। जैन महासंघ अध्यक्ष राजकुमार बड़जात्या ने अपने स्वागत भाषण में समागत सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए महासंघ के उद्देश्यों को बताया। महामंत्री सुरेश कागरेचा व कोषाध्यक्ष कांतिलाल भंडारी ने महासंघ की वार्ष...

साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा ने सिर्फ राज नहीं, दिलों पर राज किया – साध्वी श्री डॉ मंगलप्रज्ञा

चैन्नई, माधावरम् 19.03.2022 – आचार्य महाश्रमण जैन तेरापंथ पब्लिक स्कूल के विशाल प्रांगण में, तेरापंथ सभा चैन्नई के तत्वावधान में असाधारण साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी की स्मृति सभा का आयोजन साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में हुआ। साध्वीश्री डॉ मंगलप्रज्ञाजी ने श्रद्धासिक्त उद्गार में कहा आचारनिष्ठा, संवेदनशीलता और बौद्धिकता जैसे विशिष्ट गुणों की पराकाष्ठा शासन माता के जीवन में थी। सैकड़ों ऐसे उदाहरण हैं जब उनकी वात्सल्य भरी आंखों ने जन-मानस की पीड़ा का हरण किया। आप जैन संघ के इतिहास में प्रथम स्थान प्राप्त बौद्धिकता सम्पन्न साध्वी थी। राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर लेखन किया। अपने इर्द-गिर्द रहने वालें मनों को अध्यात्मशक्ति से आप्लावित करते रहे। तेरापंथ धर्मसंघ की हम साध्वियों को अंगुली पकड़कर चलना सिखाया। कहा जा सकता है कि ऐसी प्रबुद्ध समयज...

असाधारण साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा का महाप्रयाण अपूरणीय क्षति – मुनि जिनेशकुमार

कुछ लोग ज्ञान सम्पन्न होते हैं किंतु, शील सम्पन्न नहीं होते। कुछ लोग शील सम्पन्न होते हैं, किंतु, ज्ञान सम्पन्न नहीं होते। कुछ लोग ज्ञान सम्पन्न भी होते हैं और शील सम्पन्न भी होते हैं। कुछ लोग न ज्ञान सम्पन्न होते है और न ही शीत सम्पन्न होते हैं। जैन तेरापंथ धर्मसंघ की शासनमाता, महाश्रमणी संघ महानिर्देशिका, असाधारण साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी ज्ञान सम्पन्न भी थे और शील सम्पन्न भी थे। वे तेरापंथ धर्मसंध की आठवीं साध्वी प्रमुखा थी। असाधारण साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी का जन्म एक साधारण बालिका की तरह वि. सं. 1998 श्रावण कृष्णा त्रयोदशी के दिन कोलकाता में हुआ। उनकी माता का नाम छोट देवी व पिताजी का नाम सूरजमलजी बैद था। उन्होंने मात्र 15 वर्ष की उम्र में अध्ययन हेतु पारमार्थिक शिक्षण संस्था में प्रवेश किया। चार वर्ष अध्ययन के पश्चात् अणुव्रत अनुशास्ता राष्ट्रसंत आचार्य श्री तुलसी के मुखकमल से राजस्था...

राइट माइंड के साथ जीवन जीएं : साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा

चेन्नई मैलापुर जैन स्थानक में प्रवचन करते हुए साध्वी श्री डॉक्टर मंगलप्रज्ञाजी ने कहा जीवन में संगति का बड़ा महत्व होता है। व्यक्ति किस की संगति करें, इसका विवेक होना चाहिए। भगवान महावीर ने कहा है अपने से अधिक गुण संपन्न व्यक्ति की संगत करो, वैसा ना हो तो समान गुणों वाले व्यक्तियों के साथ संसर्ग करो, वैसा भी संभव ना हो तो अकेले यानी एकांत साधना करो, पर गलत या अहितेषी की संगत कभी मत करो। दुर्लभता से प्राप्त मानव जीवन का सदुपयोग करो। साध्वी श्री ने कहा अभिभावकगण अपनी भावी पीढ़ी को प्रारंभ से ही संस्कारित करें। सौभाग्य से हमें वीतराग दर्शन प्राप्त है। भैक्षवशासन और वर्तमान में करुणा सागर आचार्य श्री महाश्रमणजी तिन्नाणं तारयाणं का विशिष्ट लक्ष्य लेकर प्रलम्ब यात्रा कर रहे हैं। श्रावक समाज जागरूकता के साथ अध्यात्म की दिशा में प्रस्थान करता रहे। सभी जैनाचार्य एवं संत समुदाय धर्मोपदेश के द्वारा ज...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की आयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र के सामूहिक मंगल स्मरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शासनमाता साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु गुरुदेव द्वारा इंगित जाप “आरोग्ग-बोहिलाभं, समाहिवरमुत्तमं दिंतु” का 15 मिनट जप किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या श्रीमती मालाजी कातरेला ने किया। केंद्र द्वारा निर्देशित “समर्पिता है नारी” गीत को ओडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने उपस्थित सभी बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ संप्रेषित करते हुए सभी का स्वागत किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपाजी पारख द्वारा प्रेषित शुभकामनाएँ प्रीति डूंगरवाल ने...

शांति महिला मंडल ने सम्मान समारोहों मे धारीवाल और चौरड़िया को नारी रत्ना से किया अलंकृत

10 मार्च भीलवाड़ा श्री शांति जैन महिला मंडल द्वारा पर शांति जैन अथितिगृह में गुरूवार को महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया ! महिला मण्डल की अध्यक्षा स्नेहलता चौधरी मंत्री सरिता पोखरना ने जानकारी देतें हुयें बताया की वर्तमान परिपेश मे जैन समाज की महिलाए पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर देश और समाज की प्रगति मे बराबर की भागिदार है उसी को ध्यान मे रखतें हुये गुरूवार को शांति अतिथिग्रह मे महिला मंडल का सम्मान समारोहों आयोजित किया गयाा। जिसकी मुख्य अतिथि कमला चौधरी प्रमिला सूरिया महिला जैन कॉन्फ्रेंस प्रांतिया अध्यक्षा नीताबाबेल की अध्यक्षा के साथ महिला मंडल की संरक्षिका इंद्रा बापना और अध्यक्षा स्नेहलता चौधरी और श्री शांति भवन के अध्यक्ष राजेंन्द्र चीपड़ के साथ राजेंद्र सुराणा , प्रकाश पीपाड़ा ,महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी और अनुराग नाहर भूपेन्द्र पगांरिया आदि पदाधिकारियों के अलावा ...

जिस धर्म मे अहिंसा और दया नहीं वो धर्म नहीं हो सकता: प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज

10 मार्च पाली जिस धर्म मे अहिंसा और दया नही वह धर्म नही हो सकता संत शिरोमणी प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज ने आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन मे आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि जीवों की रक्षा वहीं कर सकता जिसके मन मे दया करूणा की भावना होगी वह व्यक्ति ही जीवों की पीड़ा को दुर करने वाला ही अहिंसा धर्म का पालन करते हुए अपनी आत्मा निर्मल और पवित्र बना पाएगा ! अखिलेश मुनि वरूणमुनि ने हिंसा के मार्ग पे चलने वाले इंसान की आत्मा को संसार से कभी भी मुक्ति नहीं पा पाएगी अहिंसा और दया धर्म से ही संसार आत्मा मुक्त हो सकती हैं! धर्मसभा मे उपप्रवर्तक अमृत मुनि,विदुषी आनन्द प्रभा ,महासाध्वी इन्दुप्रभा डॉक्टर दर्शनप्रभा साध्वी मनीषा पूवाश्री आदि संत साध्वीयो की उपस्थिति मे वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष धनराज काठेंड़ उपाध्यक्ष सज्जनराज गोलेच्छा, सहमंत्री सम्पतराज तातेड़,पदम ललवाणी,हुक्...

मुस्कान से चार्ज होती है जीवन की बैटर : साध्वी श्री डाॅ.मंगलप्रज्ञाजी

पक्षीतीर्थ में परिवार प्रशिक्षण एवं संस्कार निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन   तिरुकलीकुण्ड्रम :  साध्वी श्री डाॅ.मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में रविवार को युवा वर्ग एवं बाल पीढी के लिए संस्कार निर्माण शिविर एवं महिला मण्डल के तत्वावधान में परिवार प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। समस्त जैन  समाज से बड़ी संख्या में बड़ों के साथ बच्चों, कन्याओं और किशोरों ने रुचि पूर्वक भाग लिया।   जैनत्व सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी  साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी ने भावी पीढ़ी को झकझोरते हुए कहा कि आपके पूर्वजों एवं अभिभावकों ने आपको जैन बनाया। अब आगे की पीढ़ी में जैन संस्कार को संक्रांत करने का मुख्य दायित्व आपका है। आपके कार्य, आचरण एवं वचन में जैनत्व मुखर हो। कार्यक्रम में युवा, किशोरों एवं कन्याओं ने संघ भक्ति एवं शौर्य भरा गीत प्रस्तुत किया। ज्ञानशाला संयोजिका श्रीमती विमला दुगड़ ने सभी का स्वागत किया। ‌...

मिशाल बन कर ग्रो करें

 कन्या मण्डल द्वारा REAL कार्यशाला का हुआ आयोजन  चेन्नई  :  अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार चेन्नई कन्या मंडल के द्वारा  R E A L कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई के तत्वाधान में तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ में मंगलाचरण मेधा, अक्षिता पारेख ने किया। कन्या मंडल संयोजिका भवि बाफना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए अपनी भावना व्यक्त की। कन्या मंडल टीम ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कन्या मंडल प्रभारी प्रीति डूंगरवाल ने कार्यशाला के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा की चार चीजें बहुत इंपॉर्टेंट होती है। कम्युनिकेशन, अफोर्ट, फॉरगिवनेस और अनकोनडिशनल प्यार communication, effort, forgiveness, and unconditional Love होना। अगर रिलेशनशिप अच्छी है, तो हम सारे फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं। तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की अध्यक्षा पुष्पा हिरण न...

Skip to toolbar