Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की आयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नमस्कार महामंत्र के सामूहिक मंगल स्मरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शासनमाता साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु गुरुदेव द्वारा इंगित जाप “आरोग्ग-बोहिलाभं, समाहिवरमुत्तमं दिंतु” का 15 मिनट जप किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या श्रीमती मालाजी कातरेला ने किया। केंद्र द्वारा निर्देशित “समर्पिता है नारी” गीत को ओडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने उपस्थित सभी बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ संप्रेषित करते हुए सभी का स्वागत किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपाजी पारख द्वारा प्रेषित शुभकामनाएँ प्रीति डूंगरवाल ने प्रस्तुत की। कन्या मंडल संयोजिका भवि बाफना, महिला मंडल संरक्षिका कमलाजी गेलडा एवं कोषाध्यक्ष हेमलता नाहर ने महिला दिवस पर अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। महिला मंडल एवं कन्या मंडल की बहनों ने साध्वीप्रमुखा महासती सरदाराजी के जीवन को शब्द चित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसका संचालन रक्षा आच्छा ने किया। कला अभ्युदय योजना के अंतर्गत बहन प्रियंकाजी जैन को आत्मनिर्भर बनने के लिए एक सिलाई एवं एक खाखरा मशीन भेंट की गई। सिलाई मशीन के प्रायोजक अशोकजी दीपक श्रीश्रीमाल एवं खाखरा मशीन के प्रायोजक सुमन बोहरा रहे। केंद्र द्वारा निर्देशित पुरानी ढाल “प्राणी समकित किण बिध आवे रै” मुख्य वक्ता सुबोधजी सेठिया ने सम्यक्तव का अर्थ बताते हुए नव तत्वों की विस्तार से जानकारी दी।

महिला मण्डल द्वारा इस वर्ष का प्रेरणा सम्मान पुरस्कार श्रीमती लताजी पारख को दिया गया। लताजी पारख का परिचय उपाध्यक्ष अलका खटेड ने दिया एवं प्रशस्ति पत्र का वाचन सहमंत्री कंचन भंडारी ने किया। लताजी पारख ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करतें हुए कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री रीमा सिंघवी ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रचार प्रसार मंत्री सुभद्रा लुणावत ने दिया।

            स्वरुप चन्द दाँती

          प्रचार प्रसार प्रभारी

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई

        +91-8838652154

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar