साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट मे स्थित स्वाध्याय भवन में 30 अप्रैल 2026 गुरुवार वैशाख सुदी चतुर्दशी को भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा का 52 वां दीक्षा दिवस संयम दिवस के रुप में मनाया गया |
वरिष्ठ स्वाध्यायी बंधुवर आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने आगम वांचन में प्रश्न व्याकरण सूत्र के अंतर्गत चतुर्थ आश्रव द्वार अब्रह्न के वांचन करते हुए चक्रवती,वासुदेव के लक्षणों,चिन्हों व रिद्धि पर विवेचन करते हुए भावी आचार्यश्री पूज्यश्री महेन्द्रमुनि जी म.सा के स्वाध्यायी बन्धुवर के प्रत्यक्ष अनुभव हुए उपकारों पर कृतज्ञ भावों से गुणगान किये |
श्राविका मण्डल तमिलनाडु की अध्यक्षा शशिजी कांकरिया व गंगादेवीजी कर्णावट ने “पूज्यराज महेन्द्र महान,आओ कर लो गुणगान” गीतिका प्रस्तुत की |
स्वाध्यायी बन्धुवर श्री इंदरचंदजी कर्णावट ने स्तुति करते हुए गुणगान किये |
श्रावक संघ के उपाध्यक्ष व स्वाध्यायी श्री गौतमचन्दजी मुणोत व स्वाध्यायी महावीरचन्दजी बागमार ने भावी आचार्यश्री के चरित्र पालन व उपकारों पर प्रकाश किया |
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के पूर्व कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने भावी आचार्यश्री के दृढ़ वैराग्य, गुरु भक्ति, दृढ़ वैराग्य आत्मबल, मनोबल, गंभीरता आदि अनेक गुणों के उद्दरण रखते हुए गुणगान किये |
हितेनजीकोठारी, रुपराजजी सेठिया, महावीरचन्दजी कर्णावट, पदमचन्दजी श्रीश्रीमाल, दीपकजी श्रीश्रीमाल, योगेशजी श्रीश्रीमाल, जे कमलजी चोरडिया, लीलमचन्दजी बागमार उच्छबराजजी गांग ने गुरु हीरा चालीसा व गुरु महेन्द्र चालीसा का सामूहिक गान करते हुए स्तुति की |
शशिजी कांकरिया ने चिन्तन सूत्र,आरजी नरेन्द्र कांकरिया ने तीन मनोरथ व संकल्प सूत्र करवाया | स्वाध्यायीगण के अन्य प्रत्याख्यान ग्रहण के साथ-साथ श्रीमती गंगादेवीजी कर्णावट ने उपवास के प्रत्याख्यान करते हुए मंगल पाठ सुनाया | गौतमचन्दजी मुणोत द्वारा गुरु सुखसाता पृच्छा पाठ के पश्चात तीर्थंकरों,आचार्यो, भावी आचार्यश्री, उपाध्यायों व चरित्र आत्माओं की जयजयकार संग भावी आचार्यश्री का 52 वां दीक्षा दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ |
प्रेषक : स्वाध्याय भवन साहुकारपेट 24/25-बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट,साहूकारपेट
चेन्नई, तमिलनाडु