श्री बीकानेर महेश्वरी मंच के तत्वावधान में, वार्षिक *_बीकानेरी मिलन_* उत्साहपूर्वक मनाया गया।
डी जी वैष्णव महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में उपस्थित बीकानेरी महेश्वरी भाई-बहनों ने, दिल्ली से आए नृत्य ग्रुप के राधा-कृष्ण के नृत्यों व रासलीला का भरपूर आनन्द लिया।

कार्यक्रम की खूबसूरत शुरुआत चेन्नई के अपने ही १४ गायक कलाकारों की *जेमिंग* से हुई व बीच में स्थानीय कलाकार *मेन्टलिस्ट* की कलाबाजियां सबको बहुत पसन्द आई।
सर्व प्रथम अध्यक्ष गिरी बागड़ी ने आगन्तुक भाई-बहनों का स्वागत किया। कार्यक्रम की संयोजिका विमला जी दमानी ने बीकानेर के बारे में अपने उद्गार पेश किये व अंत में मंत्री आदित्य दम्माणी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
नवनीत भैया, सरिता राठी, आशीष बागड़ी, सोनाली कोठारी, ग्वाल दास मोहता, ओमप्रकाश चांडक, भगवान मूॅंधड़ा, सुरेन्द्र राठी, देवरतन डागा व राधेश्याम मूॅंधड़ा का सराहनीय सहयोग रहा।