Blog

डीएमके विधायक पी के शेखर बाबू को प्रदत्त किये अणुव्रत चुनाव शुद्धि बुक लेट, पेम्पलेट

अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा Sagevaani.com /चेन्नई: अणुविभा के तत्वावधान में देश भर में चल रहे ‘अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान’ के अन्तर्गत अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा लोकसभा चुनाव में नैतिकता, प्रामाणिकता के साथ चुनाव चले, उसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उसी के अन्तर्गत तमिलनाडु सरकार मंत्री पी के शेखर बाबू को आज बुकलेट व पेम्पलेट दिये। अणुविभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती माला कातरेला ने तमिल भाषा में अणुव्रत अवदान की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री ललित आंचलिया, मंत्री स्वरूप चन्द दाँती, सहमंत्री अशोक छल्लाणी, कोषाध्यक्ष श्री पंकज चौपड़ा, पर्यावरण संरक्षण प्रभारी श्री मनोज गादिया, अनिल कातरेला, श्रीमती लता भण्डारी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कडलूर जिला चुनाव आयोग सहायक निदेशक ने किये मुनि दीपकुमारजी के दर्शन

 अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान पर हुई चर्चा   Sagevaani.com /चेन्नई/ कडलूर : दक्षिण तमिलनाडु के कडलूर जिले के चुनाव आयोग की सहायक निर्देशक (असिस्टेंट डायरेक्टर) श्रीमती अनंत नायगी ने शहर के श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मन्दिर में विराजित मुनि श्री दीपकुमारजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।   श्रीमती अनंत नायगी का जैन धर्म और साधु-संतों पर विशेष स्नेह हैं। जब उनकों जानकारी प्राप्त हुई तो स्वयं मुनिवृन्द के दर्शनार्थ पहुंची। मुनिश्री को वन्दना निवेदन कर वर्तमान में हो रहे लोकसभा चुनावों के बारे में अवगती दी।  मुनि श्री दीपकुमारजी ने कहा कि जैनाचार्य तुलसी ने भारतवर्ष की स्वतंत्रता के बाद जनता में नैतिक, चारित्रिक मूल्यों के विकास को लेकर अणुव्रत आन्दोलन का प्रर्वतन किया। आज उसके 75 वर्ष पूर्ण हो गए है। अणुव्रत चुनावों में भी नैतिकता, प्रामाणिकता का विकास हो उसके लिए आह्वान करता है। अणु...

मंत्र साधना से व्यक्ति बनता शक्ति सम्पन्न : साध्वी डॉ गवेषणाश्री

 भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में हुआ विशिष्ट मंत्र साधना का प्रयोग   सैकड़ों साधकों ने की आध्यात्मिक साधना Sagevaani.com /चेन्नई/ सुंगाछत्रम् : भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2081 के शुभारम्भ के अवसर पर आध्यात्मिक मंत्रों से परिपूर्ण साधना का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या डॉ गवेषणाश्री के सान्निध्य में संचेती सदन, सुगांछत्रम् में आयोजित हुआ।   नमस्कार महामंत्र के समुच्चारण के साथ भक्तामर स्त्रोत इत्यादि अनेकों आध्यात्मिक मंत्रों की साधना से भावित हुए। प्रातःकाल सैकड़ों साधक सामायिक की साधना में सलग्न बने। पुरुष सफेद और महिलाएं चुन्दड़ी साड़ी में उपस्थित हुई। बच्चे ज्ञानाशाला और कन्याएँ कन्या मण्डल ड्रेस में सलग्न बनी। स्थानीय लोगों के साथ चेन्नई, कांचीपुरम इत्यादि अनेकों क्षेत्रों के श्रावकों ने सहभागिता दर्ज की। तन्मयता, एकाग्रता से सभी अपने आप को मंत्र साधना से भावित हुए।  लगभग एक घण्टे ...

“नववर्ष का प्रारंभ शुभ संकल्पों के साथ करें – मुनि दीपकुमार

  Sagevaani.com /चेन्नई/कडलूर : तमिलनाडु के कडलूर शहर में श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर के जैन भवन में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री दीपकुमारजी ठाणा- 2 के सान्निध्य में विक्रम संवत् 2081 के प्रारंभ के अवसर पर नववर्ष पर मुनिश्री का उद्‌बोधन एवं मंगलपाठ का आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर जैन संघ कडलूर द्वारा किया गया। मुनिश्री दीपकुमारजी ने कहा कि नया वर्ष शुभ संदेश लेकर आता है। नयापन सबको पसंद हैं। नववर्ष का प्रारंभ हम शुभ संकलों के साथ करें। जैसे हमारे संकल्प होंगे, वैसे हम बनते जाएंगे। समय बीत जाता है क्योंकि समय के पांव नहीं, पंख होते हैं। इसीलिए वि. सं. 2080 बीत गया और आज वि. सं. 2081 का प्रारंभ हो गया। यह वर्ष हम सब के लिए मंगलकारी, शुभकारी और कल्याणकारी बने। मुनिश्री ने नये वर्ष पर मंगलपाठ का श्रवण कराया। मुनिश्री काव्यकुमारजी ने कहा कि माया को ऋजुता स...

को पानी पिलाने के जल कुंडों का वितर

भगवान महावीर स्वामीजी के 2623 वे जन्म कल्याण महोत्सव एवं पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरीजी की सातवीं पुण्य तिथि निर्मित भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए पक्षियों को पानी पिलाने के जल कुंडों के वितरण का आयोजन आज अन्ना पार्क कोडमबाकम में किया गयाl पार्क में आने वाले करीबन 50 लोगों को जल कुंड दिये गयेl इस मौके पर एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया सचिव फतेहराज जैन ने कहा की इस अभियान द्वारा कई स्कूल, कॉलेज, पार्क में करीबन 15 दिन तक जल कुंड दिये जाएंगेl आप सभी जीवदया प्रेमियों से अनुरोध करते हैं की आप भी अपनी छत पर जल कुंड में पानी भरकर जरूर रखेl इस भीषण गर्मी में पक्षियों को आप के सहयोग की आशा हैl   पार्क में आने वाले सभी लोगों ने इस अभियान में पूरा सहयोग देकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दियाl यह अभियान एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया द्वारा चलाया जा रहा है, इस मौके पर गोविंदराज, दीपक, विनोद, बबलू, तमिल ...

संस्कार संवर्धन की प्रथम पाशाला होती माँ : डॉ साध्वी गवेषणाश्री

तेममं द्वारा ‘पौध को सिंचे’ कार्यशाला का आयोजन Sagevaani.com /चेन्नई/कांचीपुरम : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मण्डल की आयोजना में, युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या डॉ. साध्वी गवेषणाश्रीजी आदि ठाणा-4 के सान्निध्य में काँचीपुरम में ‘पौध को सींचे’ कार्यशाला का आयोजन हुआ।  साध्वीश्री के नमस्कार समुच्चारण के बाद, महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया।  डॉ साध्वी गवेषणाश्रीजी ने उद्बोधन प्रदान करते हुए कहा कि माँ बच्चों की प्रथम पाठशाला होती हैं, संस्कारों का बीजारोपण करने वाली होती हैं। संस्कृति संवर्धन की संवाहक होती हैं। साध्वी श्री ने विशेष आह्वान करते हुए कहा कि महिला मंडल की सदस्यों को परिवार में बच्चो पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उनको संस्कारों की शिक्षा पर बल देने के साथ, चिंता को चिंतन में परिवर्तन करने का प्...

आचार्य हीराचंद्रजी म.सा का 86 वां जन्म दिवस तप-त्याग पूर्वक सामायिक साधना दिवस के रुप मे मनाया गया

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ-तमिलनाडु के तत्वावधान मे प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव का जन्म व दीक्षा कल्याणक एवं आचार्य हीराचंद्रजी म.सा का 86 वां जन्म दिवस तप-त्याग पूर्वक सामायिक साधना दिवस के रुप मे मनाया गया | शांत-क्रान्त संघ के आचार्य विजयराजजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी विदुषी महासती स्वर्णश्रजी म.सा ने आचार्य हस्तीमलजी म.सा व उनके शिष्य आचार्य हीराचंद्रजी म.सा के जीवन मे घटित प्रत्यक्ष रुप से देखे अनेक संस्मरणों को सुना कर आचार्य हीरा के गुणगान करते हुए कहा कि गुरु के गुणों को जीवन मे धारण करना ही सच्ची श्रद्धा हैं | तपस्विनी साध्वी चिन्मयश्रीजी म.सा ने अवसर्पर्णी काल के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के गुणगान करते हुए कहा कि असि मसि व कृषि की कला सीखाने का उपकार किया व आचार्य हीराचंद्रजी म.सा ने अपने आचरण से सच्चे शिष्य की पहचान बनाते हुए गुरु हस्तीमलजी म.सा के दिल मे स्थान प्राप्त कर लिया|  जन्म ...

श्री प्रवीण कुमार टाटिया का रजत अध्यक्ष पदस्थापना समारोह

राजस्थानी अशोसिएशन तमिलनाडु का वर्ष 2024-25 के लिए श्री प्रवीण कुमार टाटिया, अध्यक्ष और उनकी टीम का पदस्थापना समारोह 31 मार्च 2024 को एसआरकेके अग्रवाल सभा भवन, अन्ना नगर में आयोजित किया गया। प्रार्थना के पश्चात अध्यक्ष मोहनलाल बजाज ने स्वागत भाषण दिया। द्वीप प्रज्वलन के पश्चात इंडियन बैंक के सीईओ और एमडी श्री शांतिलाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने नए अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार टाटिया और सभी कार्यकारी समिति सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में थिरु पीटर अल्फोंस, अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, तमिलनाडु सरकार उपस्थित थे। मुख्य अतिथि और मुख्य अतिथि को तिलक माला, शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूर्व महासचिव श्री देवराज आच्छा ने वर्ष 2023-24 के दौरान आयोजित गतिविधियों पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट आडियो वीडियो माध्यम से प्रस्तुत की। अध्यक्ष श्...

शंकराचार्य मठ के मठाधिपति श्री विजयेन्द्र सरस्वती स्वामी एवं जैनाचार्य श्री महाश्रमणजी सुशिष्या डॉ गवेषणाश्री ने समसामयिक विषयों पर की चर्चा Sagevaani.com /चेन्नई/काँचीपुरम : युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या डॉ. साध्वी गवेषणाश्रीजी आदि ठाणा-4 का शंकराचार्य मठ के मठाधिपति श्री विजयेन्द्र सरस्वती स्वामीजी के साथ मिलन हुआ।  अनेक विषयों पर धर्म-चर्चा करते हुए मठाधिपति ने कहा- भारत में महिला शिक्षा का विशेष महत्त्व है। पर्यावरण सरंक्षण हेतु का भी विकास होना चाहिए। वर्तमान में संस्कार संपन्न महिला ही परिवार का पोषण कर सकती है। श्रीविजयेन्द्र स्वामी ने कहा कि साध्वीश्री आपके माधावरम् चातुर्मास में आकर स्कूली कार्यक्रम करने की इच्छा है।  डॉ साध्वी गवेषणाश्री ने कहा कि आचार्य श्री महाश्रमणजी की सारे शिष्य- शिष्याएँ मानवता के लिए समर्पित है। इसके लिए नैतिकता, सद्‌भावना व नशामुक्ति का अभि...

25 बोल ज्ञानार्जन कार्यक्रम अयोजित हुआ

भगवान महावीर जन्म कल्याणक व आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा के 86 वें जन्मदिवस के उपलक्ष मे स्थानकवासी जैन महिला संगठन द्वारा श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल तमिलनाडु के संचालन मे स्वाध्याय भवन साहूकारपेट मे 25 बोल पर आधारित व खेल-खेल मे 25 बोल ज्ञानार्जन कार्यक्रम शुक्रवार 29 मार्च 2024 को आयोजित किया गया | 25 बोल पर 25 काउन्टर की पदर्शनी लगा कर सुन्दर प्रतियोगिता रुप मे श्राविका मण्डल तमिलनाडु के अथक प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम हेतु श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्र कांकरिया ने पूरी पदर्शनी का अवलोकन कर श्राविका मण्डल को साधुवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम के अर्थ सहयोगी नवरतनमल,विक्रम मोहित बागमार ने पदर्शनी का उदघाटन किया व उनका सम्मान किया गया | इस अवसर पर महिला संगठन अध्यक्षा कमला मेहता, मन्त्री मधु सुराणा, कोषाध्यक्ष सुशीला भण्डारी, सिरदार बाई कवाड, वसंता कवाड, प्र...

होली चातुर्मास के हेतु अष्ट दिवसीय कार्यक्रम के

21 मार्च 2024 को सोनीपत शहर हरियाणा में उप प्रवर्तक महाश्रमण श्री आनंद मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य में होली चातुर्मास के हेतु अष्ट दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर में जप आराधना गतिमान हो रही है जिस आराधना में  24 तीर्थंकरों की महान स्तुति *लोगस्स साधना* संपन्न हुई। जिस आराधना में सकल जैन समाज सोनीपत में विशेष भक्ति लहर नजर आ रही है।         होली चातुर्मास के शुभ अवसर पर *होली तेला व्रत साधना* भी 22 मार्च से लेकर 24 मार्च तक शुरू होगी जिसमें जैन समाज के काफी लोग हिस्सा ले रहे हैं। अबाल वृद्ध जनता में होली चातुर्मास के प्रति विशेष भावनाओं की झलक देखने को मिल रही है।              24 मार्च *होली चातुर्मास* पर *1008 सामायिक आराधना* की प्रेरणा गुरुदेव द्वारा हो रही है जिसमें भारी संख्या में सकल जैन समाज ने सामायिक करने के लिए अपनी श्रद्धा प्रस्तुत की है।     अष्टदिवसीय जप आराधना की...

पूज्य पंकज गुरुदेव की एंजियोप्लास्टी बैंगलोर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई

श्रमण संघीय उपप्रवर्तक परम पूज्य श्री पंकज मुनि जी म.सा. की सोमवार को भगवान महावीर जैन हॉस्पिटल में हार्ट की एंजियोप्लास्टी देव- गुरु- धर्म की कृपा से बहुत ही सुख-साता पूर्वक संपन्न हुई | उपरोक्त जानकारी देते हुए दक्षिण सूर्य डॉ. वरुण मुनि जी म.सा. ने फरमाया कि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्री योगेश जी कोठरी एवं डॉ. राम अनिल राज जी ने बहुत ही ध्यान से पूज्य गुरुदेव की एंजियोप्लास्टी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया । हम दोनों ही डॉ महोदय एवं उनकी पूरी विशेषज्ञ टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं । इस अवसर पर युग प्रधान आचार्य सम्राट परम पूज्य डॉ. श्री शिव मुनि जी म.सा, श्रमण संघीय युवाचार्य भगवंत परम पूज्य श्री महेंद्र ऋषि जी म.सा., उत्तर भारतीय प्रवर्तक परम पूज्य श्री सुभद्र मुनि जी म.सा. , राष्ट्र संत मंत्र शिरोमणि डॉ. श्री वसंत विजय जी म.सा. एवं अनेक संत- साध्वियों की शुभ- मंगल कामना संदेश गु...

Skip to toolbar