श्री जैन संघ ट्रिप्लीकेन के तत्वावधान में सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रात: 8:00 बजे छाजेड भवन ट्रिप्लीकेन से गाजे-बाजे के साथ वरघोडा अहिंंसा रैली के रुप मे शुरु हुआ। इस मे सैकडों की संख्या में श्रद्धालु भाई-बहिनों ने भाग लिया। भक्तिपूरक गीतिकाएँ एवं जयघोष के साथ रैली 9:15 बजे महावीर भवन पहुंचकर अध्यात्म-सभा मे परिणत हुई। महिला समाज द्वारा मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। ट्रिप्लीकेन तेरापंथ ट्रस्ट के प्रबन्धक न्यासी श्री सुरेशकुमार संचेती ने अपने स्वागतीय भाषण में आगंतुक महानुभावों का अभिवादन किया एवं भ. महावीर के उपदेशों का वर्तमान युगीन समस्याओं के समाधान में समाहित योगदान की महत्ता बतलाई। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष श्री माणकचंद सकलेचा, श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष ...
आज विश्व पृथ्वी दिवस राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल द्वारा चल रहे हरित प्रदेश अभियान के तत्वावधान में जे टी सुराना जैन विद्यालय पार्क टाउन में वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण करके मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ मुथुकुमार प्रोग्राम ऑफिसर डिपाट्रमेंट ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज गवर्नमेंट ऑफ तमिलनाडु ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। स्कूल की प्रिंसिपल ससीकला ने पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर नॉर्थ चेन्नई सचिव फतेहराज जैन ने कहा मातृभूमि और माता स्वर्ग से भी बढ़कर है। भारतीय परंपरा में भी पृथ्वी को मां का दर्जा हासिल हैl पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण की सुरक्षा करना हमारा दायित्व हैl 22 अप्रैल को विश्वभर मैं पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी को बचाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा क्योंकि इसकी अपेक्षा मानव के साथ सभी प्राणियों के लिए खतरनाक साबित हो रही ...
गत 18 वर्षों से चेन्नई स्कॉलरशिप सेवा में कार्यरत ब्यावर एसोसिएशन 34 वर्ष पुरानी है आज तक निरंतर जरूरतमंदों को छात्रवृति देती आ रही है श्री राज कुमार कोठरी अध्यक्ष ने कहा की हर वर्ष के भांति दिनांक 20 अप्रैल से इनके कार्यलय मै फॉर्म वितरण शुरू हो चुका है। चेयरमैन श्री फुल चांद नाहर ने कहा यह केवल कक्षा 6 से बारहवी तक शाकाहार विद्यार्थियों को ही दिए जायेंगे। अंतिम तारीख 30/4/24 तक रहेंगी। जानकारी सचिव श्री अजय नाहर द्वारा दी गई। कार्य मैं को चेयरमैन श्री महावीर पारख, बी वाय ए के अध्यक्ष श्री राकेश ललवानी, सचिव आकाश जैन के अलावा श्री अभय लोढ़ा, श्री बसंत बरडिया, श्री ज्ञान चंद डोशी, श्री कमलेश कोठारी, श्री सुनील रांका, श्री नीलम लोढ़ा, श्री महावीर भंडारी, श्री गजेन्द्र सेठिया, श्री श्रेणिक बोथरा, श्री राकेश नाहर, श्री रिखब चंद बोहरा, उपाध्यक्ष श्री अजीत गोठी एवम श्री राजेश बोहरा कोषाध्यक्ष ज...
जैनत्व के सिद्धांतों को आचार विचार के साथ अपनायें : साध्वी डॉ गवेषणाश्री श्रमण-श्रमणीवृंद ने महावीर के सिद्धांतों को बताया जनकल्याणी सामुहिक रूप से मनाया महावीर जन्मकल्याणक श्री जैन महासंघ के तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम श्री तमिलनाडु जैन महामंडल के साथ अनेकों सेवा भावी मंडलों का रहा सहयोग Sagevaani.com /चेन्नई: जैन एकता का प्रतीक श्री जैन महासंघ, चेन्नई के तत्वावधान में 24वें तीर्थंकर श्री श्रमण भगवान महावीरस्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव चैत्रसुदी त्रयोदशी, रविवार को भव्यातिभव्य माहौल में श्रमण- श्रमणी भगवन्तों की निश्रा में चारों सम्प्रदायों के श्रावक- श्राविकाओं द्वारा उत्साह, उमंग से मनाया गया। ★ महावीर सिद्धांतों से पाई जा सकती स्थाई सुख समाधि : मुनि समर्पणप्रभविजय धर्मपरिषद् को सम्बोधित करते हुए पपू पन्यांस प्रवर मुनि समर्पणप्रभविजय ने कहा कि बैठने से नहीं, बैठे ...
श्री जैन रन स्वाध्याय ट्रस्ट, चेन्नई द्वारा आयोजित किया गया परोपकार, सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम Sagevaani.com /चेन्नई:- भगवान महावीर स्वामी के 2623वें जन्म कल्याणक दिवस,स्थानकवासी जैन समाज रत्नसंघ के विशिष्ट आचार्य, जिनशासन गौरव, व्यसनमुक्ति के प्रबलप्रेरक पूज्य आचार्य भगवंत 1008 श्री हीराचन्द्रजी महाराज साहब के 86वें जन्मवर्ष भावी आचार्य महानअध्यवसायी श्रद्धेय श्री महेंद्र मुनिजी महाराज साहब के 50वें स्वर्णिम दीक्षा वर्ष एवं अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ (रत्नसंघ) की विधिवत् स्थापना के 50वें स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| यह कार्यक्रम श्री जैन रत्न स्वाध्याय ट्रस्ट, चेन्नई द्वारा किलपाक स्थित “राजाजी विद्याश्रम” के हाल में किया गया| मैनेजिंग ट्रस्टी श्री सुगनचंद बोथरा ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना 21 वर्ष पूर्व हुई थी एवं तब ...
कवि युवराज जैन, मिट्ठू मिठास, अनिल अवस्थी ने काव्य धारा से बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों एवं तपस्वियों का किया गया बहुमान Sagevaani.com /चेन्नई: नाहर बंधु एसोसिएशन का वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम नमन-10 श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भवन साहूकारपेट में रविवार को आयोजित हुआ। प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक गतिशील इस आयोजन की मंगल शुरुआत वीतराग प्रभु एवं नाहर कुलदेवी माताजी के भक्ति भजन से हुई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मुंबई से पधारे कविराज श्री युगराज जैन ने बड़ी सरस एवं मार्मिक काव्य प्रस्तुतियों के द्वारा पारिवारिक रिश्तों में सोहार्द एवं बुजुर्गों के सम्मान की प्रेरणा दी। अध्यक्ष श्री हंसराज नाहर ने सभी का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में “मेरा गांव – मेरा गौरव” केंद्रीय विषय था, जिसके अंतर्गत नाहर बंधुवर ने अ...
ब्यावर यूथ एसोसिएशन BYA के तत्वाधान में रविवार सायं एगमोर स्थित एम्बेसडर पल्लवा होटल में आयोजित 14 वा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथियों जिनमे ब्यावर एसोसिएशन के अजीत सा गोठी, अजय सा नाहर एवम् गजेंदर सा सेठिया के कर कमलों से संपन्न हुआ । नयी कार्यकारिणी समिति ने शपथ ग्रहण किया । नवकार महामंत्र व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई । पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश नाहर ने स्वागत भाषण में पिछले वर्ष सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया, पूर्व सचिव श्रेणिक बोथरा ने एसोसिएशन के कार्यकर्णि का लेखा झोका वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। अजीत सा गोठी ने नवनिवर्चित अधियक्ष राकेश लालवानी को तिलक एवम् साफ़ा पहनाकर अध्यक्ष पद पर स्थापित किया । इसके बाद राकेश लालवानी ने नयी कार्यकारनी समिति के सदस्यों को तिलक लगाकर स्थापित किया । ब्यावर एसोसिएशन के अजय नाहर ने नयी कार्यकारनी समिति ...
आचार्य भिक्षु क्रान्तिकारी महापुरुष थे – मुनि दीपकुमार ★ चिदम्बरम-तमिलनाडु में रामनवमी एवं 265वॉ श्री भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस का हुआ आयोजन Sagevaani.com चेन्नई/ चिदम्बरम: तमिलनाडु के चिदम्बरम शहर के श्री महावीर जैन भवन में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि श्री दीपकुमारजी ठाणा 2 के सान्निध्य में रामनवमी एवं 265वॉ भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस मनाया गया। धर्मपरिषद् को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री दीपकुमार ने कहा कि श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष है। जनता में जितना पूज्यनीय नाम श्रीराम का है, उतना अन्य महापुरुषों का कम दिखाई देता है। श्री राम का दृष्टिकोण सम्यक् था। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल रूप मे ग्रहण किया। उनके जीवन में वनवास का प्रसंग बहुत ही रोमांचकारी है। मुनिश्री ने आगे कहा कि तेरापंथ के आध्यप्रवर्तक आचार्यश्री भिक्षु क्रान्तिकारी महापुरुष थे...
साध्वीवृन्द के चेन्नई महानगर सीमा में प्रवेश पर आवड़ी में समायोजित हुआ अभिनन्दन समारोह Sagevaani.com /चेन्नई : ‘सही संगत’ से ही हमारी वेल्यू बढ़ती है, एक के साथ जुड़ने पर शून्यों की तरह हम भी मूल्यवान बनते हैं। अतः अपना ग्रुप सर्कल अच्छे दोस्तों, व्यक्तियों के साथ होना चाहिए। उपरोक्त विचार एस एस जैन भवन, आवड़ी में चेन्नई महानगर प्रवेश पर समायोजित अभिनन्दन समारोह में आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने धर्मपरिषद् में कहें। गुड़ मेंन बनने, सक्सेसफुल लाइफ के लिए प्रेरक प्रेरणा देते हुए दूसरे बिन्दु पर साध्वीश्री ने आगे कहा कि कार्य की प्रगति, निर्देशन, डायरेक्शन के लिए हमें सही सलाहकार अपने पास रखने चाहिए। तीसरे एवं महत्वपूर्ण बिन्दु पर साध्वीश्री ने कहा कि हमारे संस्कार सम्यक् होने चाहिए। सम्यक् ज्ञान से ही सम्यक् चारित्र होता है। हमारा खानपान शुद्ध, सात्विक ह...
Sagevaani.com /चेन्नई: कॉम्पेशन का दिलचस्प प्रदर्शन करते हुए, डायनेमिक फ्रेंड्स चेरिटेबल ट्रस्ट ने चेन्नई पण्यांचेरी स्थानीय गौशाला में खजांची ज्वेलर्स द्वारा स्पॉन्सर्ड एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। गायों के कल्याण प्रेम एवं देखभाल को समर्थन कर रहे इस कार्यक्रम में लगभग 120 सदस्यों ने भाग लिया। गोशाला परिसर के कार्यकर्ताओं ने लोगों को गौ-संरक्षण के महत्व और हिंदू संस्कृति में गाय के पालन का महत्व समझाया। परिचय सत्र के बाद, कार्यक्रम का हाइलाइट सदस्यों ने उत्साहित रूप से गायों को चारा और अन्य आवश्यकताओं को बाँटने में भाग लिया, जो उनके जानवर कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। सदस्य शैलेश पिंकी भंडारी एवं कुलदीप कल्पना टांडी द्वारा जल पात्र का वितरण किया गया, जो पक्षियों को सहारा देने के महत्व को पुष्ट करती हैं। डायनेमिक फ्रेंड्स चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अरविंद बगरेचा ने इस का...
आज एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया द्वारा भगवान महावीर स्वामीजी के 2623 वे जन्म कल्याण महोत्सव के उपलक्ष में जीवदया कार्यक्रम मरीना बीच पीजीयौन फीडिंग सेंटर में कबूतरों को जवाहर, मक्का अनाज देकर मनाया गयाl इस मौके पर एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया के महा सचिव फतेहराज जैन ने कहा भगवान महावीर स्वामी जीवदया प्रतिपालक थेl उनके उपदेश जियो ओर जीने दो हर एक जीव को जीने का हक हैl हमें सोटे सोटे जीवो के प्रति करुणा भाव रखने चाहिये जीवो की रक्षा करने से हमारा जीवन उज्वल बनता हैl करीबन 70 धार्मिक पाठशालाके विद्यार्थियों ने भाग लियाl भगवान महावीर के उपदेशों का पालन हर व्यक्ति को अपने जीवन में करने का प्रयास करना चाहिएl इस अभियान में गोविंदराज, ससीकुमार, दीपक, सारथी, दिलीप वेदमुथा, मनोज एवं कई जीवदया प्रेमी उपस्थित थे।
टीपीएफ एवं डीएफसी के संयुक्त तत्वाधान में सहभागी लगभग 150 बच्चों को प्रदत्त की गई विविध विषयों की जानकारीयाँ Sagevaani.com /चेन्नई : तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, चेन्नई चेप्टर एवं डीएफसी के सयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम को चेन्नई के लक्ष्मी महल में ‘तैयारी जीत की’ एक करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। 14 साल और ऊपर के बच्चें जो भविष्य में किस दिशा की ओर जायें, 10वीं के बाद कौनसे विषयों का चयन करें या कौनसे क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारे- इसी उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण के पश्चात टीपीएफ अध्यक्ष श्री प्रसन्न बोथरा एवं डीएफसी अध्यक्ष श्रीमती पिंकी भंडारी द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया गया। टीपीएफ नेशनल टीम के श्री दिनेश धोखा ने मोटिवेशन एवं माइंडसेट विषय पर प्रकाश डाला गया। महालक्ष्मी नारायण प्रसाद द्वारा जॉब एवं करियर में क...