भगवान महावीर स्वामीजी के 2623 वे जन्म कल्याण महोत्सव एवं पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरीजी की सातवीं पुण्य तिथि निर्मित भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए पक्षियों को पानी पिलाने के जल कुंडों के वितरण का आयोजन आज अन्ना पार्क कोडमबाकम में किया गयाl पार्क में आने वाले करीबन 50 लोगों को जल कुंड दिये गयेl
इस मौके पर एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया सचिव फतेहराज जैन ने कहा की इस अभियान द्वारा कई स्कूल, कॉलेज, पार्क में करीबन 15 दिन तक जल कुंड दिये जाएंगेl आप सभी जीवदया प्रेमियों से अनुरोध करते हैं की आप भी अपनी छत पर जल कुंड में पानी भरकर जरूर रखेl इस भीषण गर्मी में पक्षियों को आप के सहयोग की आशा हैl
पार्क में आने वाले सभी लोगों ने इस अभियान में पूरा सहयोग देकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दियाl यह अभियान एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया द्वारा चलाया जा रहा है, इस मौके पर गोविंदराज, दीपक, विनोद, बबलू, तमिल मनी, सारथी, वसुंधरा, एवं कई जीवदया प्रेमी उपस्थित थे।