Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

21 वे वर्ष मे 600 बच्चों को 30 लाख की छात्रवृति प्रदान

21 वे वर्ष मे 600 बच्चों को 30 लाख की छात्रवृति प्रदान

ब्यावर एसोसिएशन ट्रस्ट का 21 वा छात्रवृति वितरण समारोह चेन्नै मैं दिनांक 31/5/26 को भवनस स्कूल के ऑडिटोरियम किलपौक मैं रखा गया! हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी शाकाहारी स्कूल विद्यार्थियों को छात्रवृति दी गईं।

सर्व प्रथम अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद बोहरा ने सभी दान दाताओं को धन्यवाद देते हुए उन सभी का स्वागत अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी अभिभावको को ट्रस्ट को सेवा का अवसर दिया इसलिए धन्यवाद दिया।

चेयरमैन श्री फूल चंद जी नाहर ने बताया की छात्रवृति कि प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू होती है और एक टीम जिसमें सभी ब्यावर एसोसिएशन एवं ब्यावर यूथ के सदस्य भाग लेते है और अपना सहयोग देते है उनके अथक प्रयासों से यह कार्य हो रहा है उनका आभार किया। संस्था की प्रक्रिया पुर्ण कर इस वर्ष भी करीब 600 से ज्यादा शाकाहार बच्चों को करीब 30 लाख की छात्रवृत्ति दी जा रही है। सभी चेक स्कूल के नाम से विद्यार्थियों को स्कूल पत्र के साथ दिए जा रहे है! ऐसी जानकारी सहचेयरमैन महावीर पारख तथा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार बोकड़िया ने दी !

समारोह केमुख्य अतिथि भामाशाह सुनील खेतपालियाने अपने उदबोदधन मे कहा की
विद्या के मूल्य को जीवन में कैसे उतारना और उसकी महत्वता कितनी है जिससे जीवन पथ पर अग्रसर हो सकते है उन्होंने कार्यकर्ताओं की भी प्रसंशा की,विशिष्ट अतिथि श्री जी एम सिद्धार्थ जी मेहता ने अभिभावकों को विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम कर जीवन में एक लक्ष्य हासिल करने हेतु अपनी बात रखी ,विशिष्ट अतिथि श्री कन्हैयालाल विमल तालेडा ने विद्यार्थियों के भविष्य की मंगल कामना करते हुए बेटर से बेस्ट बनाने हेतु जोर दिया और अपनी सोच को अधिक विकसित करने हेतु आवाहन किया !

श्री अजित जी गोठी को गत वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल हेतु ब्यावर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया

श्री पारसमल जी सुराना, श्री गौतम चंद कांकरिया ,श्री पदम जी कांकरिया, श्री रवीन्द्र जी कवाड,श्री महावीर जी पगारिया , ब्यावर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सुभाष चंद रांका, श्री पुखराज गुलेचा, श्री रिखब चंद बोहरा, श्री प्रेम चंद बोकडिया ,श्री अजित जी गोठी, श्री राज कुमार कोठारी,उपाध्यक्ष सुरेश लुनावत,श्री राजेश भंसाली होली मिलन चेयरमैन श्री गौतम बोहरा , पूर्व सचिव प्रफुल्ल कुमट अजय नाहर , अभय लोढ़ा, सुनील रांका,राजेश बोहरा कोषाध्यक्ष अनिल बोकड़िया, BYA अध्यक्ष पवनेश खींचा, सचिव लोकेश रांका एवम, श्री महावीर सिंघवी, नीलम लोढा, सोमचंद सुभाष चंद नाहर, श्री महावीर चंद नाबरिया,श्री पदम बोहरा,महावीर भंडारी, नितिन गोठी,मनोज कुमार बोहरा, पारस रांका,बिरदी चंद लोढा, दीपेश नाबरिया , हर्षित लोढा, आकाश जैन ,ब्यावर एसोसिएशन के और BYA के साथी सदस्य एवं अनेकों गणमान्य व्यक्तियों द्वारा चैक वितरण कराया गया !

विशेष रूप से ज्ञान विशेष, ज्ञान सूर्य, ज्ञान स्तंभ, ज्ञान पूंज, ज्ञान ज्योति के दान दाताओं का सचिव जम्बूकुमार नाबरिया ने आभार व्यक्त किया।

सभी को राष्ट्रगान पश्चात छाछ और मिठाई वितरित की गई। टीम उम्मीद के कार्यकर्ता ने सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई सामग्री और श्री कमलेश गुप्ता ने पेन वितरित किए ! मंच संचालन श्री अभय लोढा एवं अजय नाहर ने किया! वितरण प्रणाली पर प्रकाश डाला। अंत में मंत्री जम्बूकुमार नाबरिया ने सभी को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया !

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar