दुर्ग श्रमण संघ के उपाध्याय प्रवर श्री प्रवीण ऋषि जी महाराज का कल प्रातः दुर्ग नगर प्रवेश होगा। उपाध्याय प्रवर राजनांदगांव से विहार कर सोमनी अंजोरा होते हुए कल प्रातः 8:30 बजे वर्तमान हाइट्स गंजपारा से जय आनंद मधुकर रतन भवन में नगर प्रवेश करेंगें।
श्रमण संघ के प्रचार प्रसार प्रमुख नवीन संचेती ने जानकारी देते हुए बताया दुर्ग नगर में गुरुदेव श्री का प्रवास लगभग एक सप्ताह का होगा। जिसमें श्रमण संघ परिवार के अलावा जैन समाज के विभिन्न संगठनों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
उपाध्याय प्रवर का राजनांदगांव दुर्ग मंगलम चरोदा एवं रायपुर में भी नगर आगमन होगा उसके पश्चात वे जोधपुर राजस्थान के लिए रवाना होंगें।
छत्तीसगढ़ प्रवर्तक श्री रतन मुनि जी महाराज एवं जैन आध्यात्मिक संत श्री प्रवीण ऋषि जी का मंगल साधना केंद्र मंगलम चरोदा में मंगल मिलन होगा। जहां अन्य साधु समुदाय विराजमान रहेंगे, उसके पश्चात उनका रायपुर की ओर आगमन होगा।