Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

पौधे रोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन

पौधे रोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन

राजस्थान पत्रिका और एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में जारी हरित प्रदेश अभियान के द्वारा आज विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर गवर्नमेंट हाइयर सेकेंडरी स्कूल MGR नगर में पौधे रोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन किया गयाl मुख्य अतिथि डॉक्टर मुथु कुमार डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज प्रोग्राम ऑफिसर गवेनमेंट ऑफ तमिलनाडु ने वन विभाग के बारे मैं विद्यार्थियों को विशेष जानकारी दी। स्कूल की प्रधान अध्यापिका पूँगुझली ने पर्यावरण की गुणवत्ता के बारे मे जानकारी दीl

इस मौके पर एक्सनोरा नॉर्थ सचिव फतेहराज जैन ने कहा कि वन्यजीव वन विभाग पर ही आधारित है। वन हमें हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत कुछ देते हैं, वे पानी को साफ करते हें, हवा को साफ करते हैं जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कार्बन पर कब्जा करते हैं, भोजन एवं जीवन रक्षक दवाएं प्रदान करते हैं इन बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम पर निर्भर है, आए दिन वनों की कटाई के कारण वन विभाग कम होता जा रहा है जलवायु परिवर्तन हो रहे हैं, इस ओर ध्यान देना हमारा कर्तव्य है। पूरे देश के अधिकांश हिस्से आज पानी के लिए तरस रहे हैं, पीने का पानी भी मिलना मुश्किल हो रहा है जलाशय सुख रहे हैं।

पानी की कमी का मुख्य कारण है पर्याप्त बारिस नई होना, बारिस हो भी कैसे पेड़ जो कि बादलों के आकर्षण का मुख्य साधन है जो काटकर अपने घरों की सजावट बढ़ा रहे हैं, ऐसे में बारिस आए भी कैसे इस समस्या का एक ही हल है ज़्यादा से ज्यादा व्रक्षारोपण किया जाना चाहिए, जैसे जैसे पेड़ कम होते जा रहे हैं, बारिस दूरी बनाती जा रही है आज बारिस की स्थिति यह हो गई हैं कि देश मे हर साल कई राज्य अकाल का शिकार होते हैं, जबकि जिन राज्यों में प्राप्त पेड़ हैं उनमे बारिस की कमी नहीं है इस लिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रयास करना चाहिए जल हैं तो जीवन हैं। इस मौके पर गोविंदराज, बालसुंदरम, इंद्र देवी, सारथी एवं कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar