Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

FUTURE INSIGHT (YOUTH AWAKENING) :- आगाज तेयुप चेन्नई

FUTURE INSIGHT (YOUTH AWAKENING) :- आगाज तेयुप चेन्नई

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित जागो युवा जागो Future Insight (YOUTH AWAKENING) का आयोजन तेयुप चेन्नई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान से किया गया। पधारे हुए चेन्नई समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, एवं सभी NGO’s के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का स्वागत तेयुप चेन्नई के अध्यक्ष श्री विकास कोठारी ने किया एवं अपना वक्तव्य रखते हुए सभी साहस के साथ आगे जुड़े और बढ़नें की प्रेरणा दी। श्री संदीप भंडारी ने सभी NGO को अपने वक्तव्य में जागरूक होने की प्रेरणा देते हुए बताया की सोच को कैसे यतार्थ बनाया जाए और युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए जिससे जैन समाज सुदृढ़ बन सके।।

 तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री श्री दिलीप गेलड़ा ने तेयूप के अनेक आयामों ( MBDD, ATDC, EYE DONATION, FIT YUVA HIT YUVA , TERAPANTH TASK FORCE , BLOOD ON CALL ) आदी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।

इस कार्यक्रम में पधारे अनेक NGO ने तेयुप आयामों को सहराया , और भविष्य में साथ मिलकर सुंदर आयोजन करने पर विचार- मंथन हो इसके लिए इस प्रकार का कार्यक्रम (यूथ आवेकिंग) एक बार फिर आयोजित करने का प्रस्ताव सभी ने रखा.. पधारे हुए NGO संस्था के सभी पदाधिकारी ने अपने विचार एवं सुजाव व्यक्त किया।।

इस अवसर पर अभातेयूप राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री भरत मरलेचा , तेयूप निवर्तमान अध्यक्ष श्री मुकेश नवलखा , उपाध्यक्ष प्रथम श्री विशाल सुराणा , कोषाध्यक्ष श्री प्रतीक डागा , संगठन मंत्री श्री सुधीर संचेती , पूर्वाध्यक्ष एवं परामर्शक श्री विकास सेठिया और तेयूप कार्यसमिति सदस्य अनेक संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

तेरापंथ युवक परिषद मंत्री श्री संदीप मुथा ने पधारे हुए सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री हिमांशु डूंगरवाल एवं AV नियंत्रण श्री अनीश मरलेचा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सयोंजक श्री अनिल लुणावात का सराहनीय श्रम रहा।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar